फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: सपा जिलाध्यक्ष जयवीर ने थामा BJP का दामन, डूबने से बच्चे की मौत, मचा कोहराम

Tue, 13 Jun 2023 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Jun 2023 10:24 PM IST
खास बातें

मेरठ में 14 जून यानी कल आप ब्लड बैंक आकर रक्तदान कर मानवता का धर्म निभा सकते हैं। वहीं पूरे प्रदेश में जल्द ही पोषण अभियान चलाया जाएगा। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live:  blood donation camp tomorrow, nutrition campaign will run for four months in state
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

10:10 PM, 13-Jun-2023
दंगा: बामनौली की अख्तरी के चार हत्यारोपी दोषमुक्त

मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगे के दौरान बामनौली गांव में हुए बवाल में अख्तरी की हत्या के मुकदमे न्यायालय में सुनवाई की गई। जहां सुनवाई पूरी होने के बाद चार हत्यारोपियों को न्यायाधीश ने दोषमुक्त कर दिया। जबकि दो नाबालिग आरोपियों की पत्रावली पर अलग सुनवाई हो रही है।

अधिवक्ता कुलदीप तोमर ने बताया कि बामनौली गांव के रहने वाले जाकिर हुसैन ने पांच सितंबर 2013 में दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जाकिर हुसैन ने बताया कि पांच सितंबर की रात अख्तरी पत्नी सरवर अपने बेटे रोजू को घर छोड़कर घेर में जा रही थी। आरोप लगाया कि तभी गांव के ही अंकित तोमर, अनुज, सचिन उर्फ छोटू, संदीप, राहुल और 15 अज्ञात युवक धार्मिक नारे लगाते हुए कब्रिस्तान से बाहर निकले और अख्तरी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बचने के लिए अख्तरी उसके मकान में घुसी तो हमलावरों ने उसके बेटे समीर, साहिल पर भी हमला कर दिया।

अख्तरी की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसमें दो नाबालिग आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई, जबकि हत्यारोपी देवेंद्र, सचिन उर्फ छोटू, संदीप और अंकित तोमर की पत्रावली पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। जिसमें सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश शाजिया नजर जैदी ने चारों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
09:46 PM, 13-Jun-2023
रजबहे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर गांव फैजाबाद में रिश्तेदारी में आए छह वर्षीय मासूम बच्चे की रजबहे में डूबने से मौत हो गई।

गाजियाबाद निवासी रुखसाना पत्नी वसीम अपने छह साल के बेटे कासिम के साथ यहां गांव फैजाबाद निवासी अपने बहनोई सऊद के यहां आई थी। मंगलवार को मासूम कासिम उमस भरी गर्मी में परिजनों के साथ खारा पावर हाउस से होकर निकलने वाले रजबहे में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से बालक कासिम नहर में डूब गया। उसे बचाने के लिए उसके साथ आए उसके अन्य साथियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। मासूम बच्चे की नहर में डूबने की खबर पर घटनास्थल की ओर दौड़ी ग्रामीणों की भीड़ ने कई घंटे की मशक्कत के बाद कासिम का शव ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
08:08 PM, 13-Jun-2023
सपा को लगा बड़ा झटका

सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में ज्वॉनिंग हुई। जयवीर सिंह वर्तमान में सपा के जिला अध्यक्ष हैं। जयवीर सिंह साल 2013 से 2017 तक जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और दो बार डायरेक्टर भी रहे हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
07:53 PM, 13-Jun-2023

बड़ी वारदात का खुलासा: पुलिस के हत्थे चढ़े सात आरोपी

सहारनपुर में गलीरा रोड पर स्थित कोरियर कंपनी कार्यालय में हुई चार लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इसके साथ ही चार आरोपी छुटमलपुर क्षेत्र के पकड़े गए। इन्होंने जम्मू-कश्मीर वाले गिरोह की छुटमलपुर में कार पलटने के दौरान मदद करते हुए अलमारी से चोरी कर नकदी निकाली थी।

07:52 PM, 13-Jun-2023

विधानसभा चुनाव में बवाल: इस मामले के सात आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

विधानसभा चुनाव 2022 में मतगणना स्थल के बाहर हुए बवाल के सात आरोपियों ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद न्यायालय से उनको जमानत भी मिल गई। 

बागपत में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतगणना पूरी होने के बाद मतगणना स्थल के बाहर हंगामा हो गया था। जिसमें बड़ौत विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर को हराने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया गया था। जहां रालोद कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। उस बवाल में सीओ युवराज सिंह, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी, इंस्पेक्टर कोशलेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, कांस्टेबल देवेश कसान, मनोज, कपिल यादव समेत 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। 

07:50 PM, 13-Jun-2023

शेयर बाजार में डूबा पैसा, दो दोस्तों ने भरपाई के लिए कर डाली ये वारदात

बिजनौर जनपद में एक मकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। चोरी करने वाले दो दोस्तों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि शेयर बाजार में पैसा डूबने पर दोनों दोस्तों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अब जेल गए दोनों दोस्त
पुलिस के अनुसार, शेयर बाजार में लगा पैसा डूबने पर दोनों दोस्त चोर बन गए। इन्होंने एक मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 13-Jun-2023

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीटा

सरधना निवासी एक महिला ने पड़ोसी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि काम के सिलसिले में उसका शौहर अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि पड़ोसी ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।  आरोप है कि मामले में सरधना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दफ्तर पर शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सरधना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
03:30 PM, 13-Jun-2023

रैपिड रेल का गर्डर गिरने से युवक घायल

कैंटर से ले जाए जा रहे रैपिड रेल में प्रयुक्त होने वाला गर्डर सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवक प्रदीप घायल हो गया। इससे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। बाद में रैपिड के काम में लगे कर्मचारियों ने युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। परतापुर क्षेत्र में कैंटर से गर्डर ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सदर बाजार निवासी प्रदीप कुमार सोमवार दोपहर बाइक पर दिल्ली से मेरठ आ रहा था।

परतापुर थाने के पास आगे चल रहे कैंटर से एक गर्डर अचानक खुलकर गिर गया। इसी दौरान बाइक सवार प्रदीप चपेट में आ गया और घायल हो गया। यह हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कैंटर में रैपिड रेल के गर्डर को ले जाया जा रहा था। रैपिड में लगे कर्मचारियों की मदद से ही युवक को उपचार दिलाया गया। वहीं, परतापुर थाना प्रभारी रामफल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। 
03:29 PM, 13-Jun-2023

सो रहे पिता-पुत्र पर चाकू से हमला

सरधना थाना क्षेत्र के गांव बपारसी में रविवार देर रात अपने घेर में सो रहे किसान व उसके पुत्र पर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र को चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। गांव बपारसी निवासी दीपक पुत्र सुभाष सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई गौरव और उसका पिता ऋषिपाल रविवार देर रात अपने घर में सो रहे थे।

इस दौरान दीवार कूदकर अंदर घुसे बदमाशों ने दोनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें गौरव की गर्दन से सांस लेने की नस कट गई। वहीं ऋषिपाल के शरीर पर आधा दर्जन चाकू से वार किए गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देखकर आरोपी मौके  से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। जिसमें भतीजे दीपक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने कहा कि जांच की जा रही है। 
12:36 PM, 13-Jun-2023

दिव्यांगों को 13  जून को बांटे  जाएंगे उपकरण 

मेरठ में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा एडिप योजनान्तर्गत जिले के चिन्हित दिव्यांगजनो को आज सिवाया विजय फार्म हाउस पर उपकरण  बांटे जाएंगे। 

लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अंतर्गत आने वाले मेरठ जिले के विकास खंड, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों से चिन्हित 341 पात्र दिव्यांगजनों को वितरण शिविर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों की होगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed