फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sisamau By-Election Live: सीसामऊ में 49.13 प्रतिशत मतदान, कई जगह कहासुनी और विवाद, 23 नंवबर को होगी मतगणना

Wed, 20 Nov 2024 06:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 06:18 PM IST
खास बातें

Kanpur Sisamau-By Election Live: कानपुर में सीसामऊ सीट पर 'शाम छह बजे तक 49.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट परभाजपा से सुरेश अवस्थी, सपा से नसीम सोलंकी, बसपा से वीरेंद्र शुक्ला और दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। इनका भाग्य 2.71 लाख मतदाताओं ने तय कर दिया है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। यहां पढ़ें उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Sisamau ByElection Live  Five candidates in the fray voting is today forces deployed at every nook and corner
सीसामऊ उपचुनाव - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:16 PM, 20-Nov-2024
सपा नेता नीलम रोमिला सिंह का हंगामा
कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मकबरा मोहल्ले में बैरिकेडिंग करके रास्ता बंद किया गया। समाजवादी पार्टी की नेता नीलम रोमिला सिंह ने विरोध किया। उनके साथ मौजूद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
06:15 PM, 20-Nov-2024
नसीम सोलंकी के साथ चलती कार में बूथ
कानपुर में सीसामऊ उपचुनाव में प्रत्याशी जीतने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं। इसी दौरान चमनगंज के एक पोलिंग बूथ में नसीम सोलंकी के साथ चल रही गाड़ी का पकड़ा। इसमें मतदाता की पर्ची बनाई जा रही थी। पुलिस ने तीन लोगों का पकड़ा और पूछताछ व चेकिंग के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
02:37 PM, 20-Nov-2024
एसआई अरुण सिंह और राकेश नादर निलंबित
कानपुर में वोट न डालने देने के मामले का आयोग ने लिया संज्ञान। एसआई अरुण सिंह और राकेश नादर निलंबित किए गए। मतदाता को वापस करने का वीडियो वायरल हुआ था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है।
02:13 PM, 20-Nov-2024
ये पत्थर मारा गया - फोटो : amar ujala


सुरेश अवस्थी की गाड़ी चलाया गया पत्थर, आक्रोशित कार्यकर्ताओं का हंगामा
जीआईसी चुन्नीगंज चौराहे पर सुरेश अवस्थी की गाड़ी पर पत्थर चला दिया गया। इसको लेकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया।
02:12 PM, 20-Nov-2024
जीआईसी में धरने पर बैठे भाजपाई, बूथ के अंदर जमकर की नारेबाजी
 कानपुर में राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में मतदान के दौरान भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को पुलिस बिना पूछताछ किए अंदर जाने दे रही है। इसके विरोध में वह समर्थकों संग बूथ के अंदर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई।
12:11 PM, 20-Nov-2024


मतदान करने से रोकने पर भाजपाइयों का हंगामा
भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाताओं को वोट न डालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पार्षद अंकित मौर्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।  साथ ही, पीठासीन अधिकारी से उनकी बहस भी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने आधार कार्ड के बावजूद वोट न डालने देने का लगाया आरोप। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझने में जुटे हैं। हंगामें की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष चुनाव करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 20-Nov-2024
sisamau byelection - फोटो : amar ujala
नसीम सोलंकी बोलीं- पर्ची फाड़ रही है पुलिस
सीसामऊ उपचुनाप में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी क्षेत्र में घूमकर जायजा लेने निकली हुईं हैं। इस बीच उन्होंने पुलिस पर कई जगह पर्ची फाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, हलीम पुलिस चौकी के पास कॉम्पिटेटिव विद्यालय के पास महिला मतदाताओं ने नसीम से बच्चों को मारने की शिकायत की। इसको लेकर पुलिस और नसीम के बीच बहसबाजी भी हो गई। नसीम ने निष्पक्ष चुनाव और सहयोग करने को कहा है।
09:55 AM, 20-Nov-2024
कई जगह फोर्स ने लोगों का दौड़ाया
सीसामऊ उपचुनाव में कई मतदान केंद्रों के पास खड़े लोगों को फोर्स ने दौड़ाकर भगाया है। इसको लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना है कि पुलिस और अन्य बल मतदाताओं को भगा रहे हैं, ताकि वोटिंग न कर सकें। 
09:48 AM, 20-Nov-2024
sisamau by election - फोटो : amar ujala
सपा बोली- मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा
सपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। पहचान पत्र चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर निष्पत्र मतदान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। वहीं, बूथों पर पहुंच रहे मतदाताओं का कहना है कि अधिकारी कह रहे हैं कि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है। वोट डालने से मना किया जा रहा है, धक्का-मुक्की करके भगाया जा रहा है। पुलिस लोगों को डरा रही है, ताकि वोटिंग करने जा सकें।
08:44 AM, 20-Nov-2024


शरारती तत्वों को रेडकार्ड नोटिस
1000 शरारती तत्वों को रेडकार्ड नोटिस भी जारी किए गए हैं। आला अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव की टीम को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने के लिए कहा है। मतदाता केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल और पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा। बुजुर्गों को विशेष पहचान पत्र, विशेष वाहन की सुविधा दी जाएगी।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed