फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi In Firozabad: फिरोजाबाद में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, अब हाथ में तमंचे नहीं अब टेबलेट हैं...

Thu, 27 Apr 2023 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 03:17 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ फिरोजाबाद में जनसभा संबोधित करने पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
People throng to hear CM Yogi Adityanath election campaign in firozabad
सीएम योगी पहुंचे फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:04 PM, 27-Apr-2023

ट्रिपल इंजन की सरकार पर लोगों को विश्वास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पेंशन, स्ट्रीट वेंडर्स आदि योजनाओं का लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस का इंजन फेल, प्रदेश में सपा का इंजन फेल, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार को लोग विश्वास के रूप में देख रहे हैं।
03:01 PM, 27-Apr-2023

समाजवादी पार्टी पर सीएम योगी का तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले सरकार में लोग भयभीत थे। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। उन्होंने कहा अब लोगों के हाथ में तमंचे नहीं टेबलेट हैं। अब लोग कूड़े के ढेर पर नहीं स्मार्ट सिटी की बात करते हैं। साफ व सेफ सिटी के रूप में शहर को जाना जाता है।
विज्ञापन
02:56 PM, 27-Apr-2023

सीएम योगी बोले बदली है तस्वीर

फिरोजाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले युवाओं के सामने पहचान को लेकर प्रश्न था। युवा अपनी पहचान छुपाता था। भारत की पहचान भ्रष्टाचार से थी, लेकिन 2014 के बाद मोदी के विज़न के बाद आज तस्वीर बदली है।
02:38 PM, 27-Apr-2023

CM Yogi In Firozabad: फिरोजाबाद में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, अब हाथ में तमंचे नहीं अब टेबलेट हैं...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पिरोजाबाद पहुंचे हैं। यहां वह भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोथित करेंगे।मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। यहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed