फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Nikay Chunav: बरेली में भाजपा-सपा के प्रत्याशियों का नामांकन; शाहजहांपुर में अर्चना और माला ने भरा पर्चा

Mon, 24 Apr 2023 05:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 05:17 PM IST
खास बातें

बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत में दूसरे चरण यानी 11 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए सोमवार को नामांकन जमा करने का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन दिग्गज प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav nomination last day live updates in Bareilly Shahjahanpur
भाजपा के उमेश गौतम, सपा के संजीव सक्सेना, निर्दलीय आईएस तोमर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:48 PM, 24-Apr-2023
नामांकन करने पहुंची सपा प्रत्याशी माला राठौर - फोटो : अमर उजाला
अर्चना वर्मा के भाजपा में जाने के बाद सपा ने माला राठौर को मेयर प्रत्याशी बनाया है। माला राठौर के ससुर सर्वेश राठौर सपा के पूर्व नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रह चुके हैं। सोमवार दोपहर सपा नेताओं के साथ माला राठौर ने नामांकन दाखिल किया। 
03:43 PM, 24-Apr-2023
सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा ने किया नामांकन 

शाहजहांपुर में एक दिन पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालीं अर्चना वर्मा ने सोमवार को महापौर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। इससे पहले खिरनीबाग रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर आदि के साथ अर्चना वर्मा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचीं। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी शगुफ्ता ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। 
विज्ञापन
03:40 PM, 24-Apr-2023

पीलीभीत में इन्होंने दाखिल किया नामांकन

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन पीलीभीत नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही भाजपा के बागी प्रियंका कौशिक सपा के बागी शबनम, राजीव अग्रवाल टीटी ने अपनी पुत्रवधू का नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल पर अंतिम दिन काफी गहमागहमी देखी गई, तो वहीं सुरक्षा को लेकर सीओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट पूरे समय मौजूद रहे।
03:39 PM, 24-Apr-2023
फरीदपुर के पूर्व चेयरमैन लालाराम की पत्नी गिरजा रानी गुप्ता बसपा में शामिल हो गई हैं। वह अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से टिकट मांग रही थीं। टिकट न मिलने पर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
03:36 PM, 24-Apr-2023

फरीदपुर में सपा ने बदला प्रत्याशी 

फरीदपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से शराफत हुसैन ने तीन दिन पूर्व अपना नामांकन करा दिया था। उन्होंने नगर में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया था। रविवार देर रात सपा ने शराफत हुसैन का टिकट काटकर शराफत जरी वाले को टिकट दिया है। नामांकन के अंतिम दिन शराफत जरी वाले ने पर्चा दाखिल किया। वह पूर्व में भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके हैं।
03:34 PM, 24-Apr-2023
नामांकन के बाद मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मेरा संघर्ष किसी से नहीं है। भाजपा एकतरफा विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बरेली में जो निवेश हुआ, जिससे शहर के लोगों को रोजगार दिलाना मेरा मकसद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 24-Apr-2023
सपा नेता एवं निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर आईएस तोमर ने कहा कि मेरा मकसद बरेली नगर निगम को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। सपा से सिंबल न मिलने के सवाल पर कहा कि मेरे साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद है। अभी दो दिन हैं, देखिए आगे क्या होता है। 
03:29 PM, 24-Apr-2023
नामांकन के बाद सपा के मेयर प्रत्याशी संजीव प्रत्याशी ने कहा कि मेयर बनने के बाद जनता की सेवा करूंगा। शहर की समस्याओं को दूर करुंगा। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उनका किसी से मुकाबला नहीं है। 
 
02:39 PM, 24-Apr-2023
समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी संजीव सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
बरेली में सपा ने संजीव सक्सेना को मेयर प्रत्याशी बनाया है। वह अब तक नामांकन के दो सेट दाखिल कर चुके हैं। अंतिम दिन भी नामांकन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नामांकन का तीसरा सेट जमा किया। 
02:29 PM, 24-Apr-2023
बरेली में भाजपा से मेयर पद के प्रत्याशी उमेश गौतम दोपहर करीब एक बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ भाजपा सांसद संतोष गंगवार और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा ने रविवार रात निवर्तमान मेयर उमेश गौतम के नाम का एलान किया।  


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed