फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Rally: आंवला में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के इरादों पर सपा के शहजादे ने साधी चुप्पी

Thu, 25 Apr 2024 04:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 04:21 PM IST
खास बातें

PM Modi Rally Live Updates In Hindi: बदायूं और आंवला लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आलमपुर जाफराबाद के सैनिक मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यहां पढ़िए इस जनसभा का पल-पल का अपडेट...
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Pm Modi Rally for Budaun and Aonla Lok Sabha
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:31 PM, 25-Apr-2024
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति बच्चों के लिए सोना चांदी, घरवार बना रहे हैं। इस पर कांग्रेस सपा की नजर पड़ गई है। यह मंगलसूत्र छीनने की बात करते हैं। कोई मां बहन मंगलसूत्र छीनने देंगे क्या। इनकी नियत ठीक नहीं है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के इरादों पर सपा के शहजादे ने चुप्पी साध रखी है। 
05:21 PM, 25-Apr-2024
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। ऐसा टैक्स लगाएंगे कि आपकी संपत्ति जब्त हो जायेगी। अगर अपने चार कमरे हैं तो दो कमरे कांग्रेस सपा वाले दबोच लेंगे। दस बीघा जमीन में पांच बीघा दबोच लेंगे।
विज्ञापन
05:21 PM, 25-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नया नारा अब चल रहा है, जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। कांग्रेस चाहती है कि आपकी संपत्ति का एक्सरे निकला जाए। सोना, गाड़ी-घर सबका सर्वे किया जाए। कांग्रेस आपकी संपत्ति का हिस्सा अपनी चहेती वोटबैंक को देना चाहती है।
05:15 PM, 25-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्होंने राम को ही नहीं श्याम को भी नहीं छोड़ा। भगवान श्रीकृष्ण की द्वारिका पानी के नीचे है। डूब गई है। पानी के नीचे गया। पत्थरों को छूकर आशीर्वाद लिया। हैरान हूं कि सपा के लोग खुद को यदुवंशी कहते हैं वो भी श्री कृष्ण की बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं।
05:13 PM, 25-Apr-2024
उन्होंने कहा कि दस साल पहले सपा और कांग्रेस वाले कहते थे कि ये भाजपा वाले बड़ी बड़ी बातें करते हैं। राम मंदिर के नाम पर चिढ़ाते थे। गाली देते थे। आपके आशीर्वाद से रामलला का मंदिर बनवाया। तारीख और टाइम भी बताया और निमंत्रण भी दिया। इतना बड़ा अवसर फिर भी उनका अहंकार इतना था कि सपा और कांग्रेस दोनों को राम मंदिर का निमंत्रण घर जाकर दिया था, उसे ठुकरा दिया था। अगर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।
05:11 PM, 25-Apr-2024
मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन किसी भी हद तक जा सकता है। कांग्रेस का खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है। ओबीसी, एससी के आरक्षण का एक हिस्सा कांग्रेस के एक खास वोट बैंक को दिया जाएगा। यह जानकारी सपा को है लेकिन उन्होंने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:07 PM, 25-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि योगी जी और उनकी टीम मेहनत कर रही है। इससे यूपी की पहचान नए अवसरों से हो रही है। यहां नैनो यूरिया की बड़ी फैक्टरी है। कई और फैक्टरी लग रही है। पहले आपका पैसा माफिया लूट लेते थे लेकिन अब पीएम किसान सम्मान निधि से 600 करोड़ मिल चुके हैं। यह तब होता है जब विकास सर्वोपरि पर होता है।
05:05 PM, 25-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल नारी शक्ति का जीवन और शक्तिशाली होगा। इसरो तक विस्तार देखेंगे। तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनते देखेंगे। यह मोदी की गारंटी है।
05:02 PM, 25-Apr-2024
मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है जिसने घर, नल, जल, शौचालय, गैस कनेक्शन दिया है। मुफ्त राशन दिया ताकि कोई भूखा न सोए। मुफ्त इलाज इसलिए शुरू किया ताकि किसी को बीमारी ना छिपानी पड़े। अब बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। 
04:59 PM, 25-Apr-2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि जितनी मजबूत नींव, उतना मजबूत घर। इसी सोच के साथ भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed