Ayodhya Ram Mandir Live: चार लाख भक्तों ने किए दर्शन, धक्का-मुक्की में चोटिल हुए कई श्रद्वालु
{"_id":"65af490d4d4aa0379805fa23","slug":"ayodhya-ram-mandir-live-updates-devotees-gatheres-in-large-numbers-darshan-time-latest-news-in-hindi-2024-01-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir Live: चार लाख भक्तों ने किए दर्शन, धक्का-मुक्की में चोटिल हुए कई श्रद्वालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 24 Jan 2024 07:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:55 AM IST
खास बातें
Ayodhya Ram Mandir News LIVE updates: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह अयोध्या के राम मंदिर में रामलला भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
ram mandir
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:54 AM, 24-Jan-2024
आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी का बयान
आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी भक्त को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। मंदिर के अंदर और बाहर एक हजार जवानों को तैनात किया गया है। यह व्यस्था अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।07:53 AM, 24-Jan-2024
कतार प्रणाली में सुधार हुआ
उत्तर प्रदेश विशेष एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि यहां लोगों की भारी भीड़ जुट चुकी है। मुख्य गृह सचिव और मुझे यहां जा गया है। भीड़ को सिस्टमैटिक तरीके से भेजा जा रहा है। हमें लोगों के लिए चैनल बनाए हैं।
विज्ञापन
06:47 AM, 24-Jan-2024
श्री रामलला के दर्शन के लिए लगी कतार
प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। आईजी रेंज अयोध्या, प्रवीण कुमार ने हैं, "भीड़ लगातार है लेकिन तैयारी पूरी है, हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।"#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On the second day after the Pran Pratishtha, devotees gather in huge numbers at Rampath to have darshan of Shri Ram Lalla pic.twitter.com/JMI3AvYPca
— ANI (@ANI) January 24, 2024
12:16 AM, 24-Jan-2024
रात दस बजे तक चार लाख भक्तों ने किए रामलला के दर्शन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को जब राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला तो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर खुलने का समय सुबह सात बजे से है, लेकिन रामजन्मभूमि पथ पर भोर चार बजे से ही श्रद्धालु आ डटे। रात दस बजे तक चार लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर नया रिकॉर्ड भी बना दिया।10:19 PM, 23-Jan-2024
67 मरीजों का किया गया इलाज
प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो धक्का-मुक्की से कई लोग जख्मी हो गए। इनमें तीन श्रद्धालुओं का पैर फ्रैक्चर होने से मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया गया। जबकि अन्य कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों व उपचार केंद्रों पर इलाज करवाए। शाम चार बजे तक यहां पहुंचे 67 मरीजों का इलाज किया गया।
10:06 PM, 23-Jan-2024
अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत होंगे रामलला के दर्शन
प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में हुए भारी इजाफे के मद्देनजर रामलला के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से नई परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। अब सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती और भोग के दौरान थोड़ी देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होते ही फिर से दर्शन शुरू हो जाएंगे।

07:47 PM, 23-Jan-2024
भारी भीड़ को देखते हुए सीएम योगी ने खुद संभाली कमान
प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन्हें नियंत्रित करने के लिए खुद यहां आकर मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने पहले हेलीकाप्टर से रामजन्मभूमि व राम पथ का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर राम मंदिर पहुंचे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को संबोधित कर धैर्य बनाए रखने की अपील की

06:21 PM, 23-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही भक्तों ने अयोध्या में डाल लिया था डेरा
नव्य मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पहले से ही देशभर से दर्शन के लिए रामभक्त अयोध्या पहुंचने लगे थे। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने यहीं पर अपने गुरु आश्रमों, मंदिर, होटल, धर्मशाला, रामकथा पार्क, सरयू घाट और अन्य स्थानों पर डेरा डाल रखा था। इनमें वो श्रद्धालु भी शामिल रहे जिन्हें 20 से 22 जनवरी तक तीन दिन अस्थाई मंदिर में रोक के चलते रामलला के दर्शन नहीं मिल सके थे। इसके अलावा तमाम भक्त पड़ोसी जिलों में अपना आश्रय बनाए थे।05:46 PM, 23-Jan-2024
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास की अपील- धैर्य बनाए रखें
अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बोले, मैं सभी भक्तों को आश्वस्त करता हूं कि वे रामलला के दर्शन कर सकेंगे, दर्शन लगातार जारी है। मैं श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं।

05:12 PM, 23-Jan-2024
दर्शन व्यवस्था को संभाल रहे यूपी शासन के आला अफसर
अयोध्या राम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। यूपी के प्रमुख सचिव, गृह, संजय प्रसाद और विशेष डीजी कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार भक्तों की व्यवस्थित आवाजाही की निगरानी के लिए मंदिर के गर्भ गृह में पहुंचे।

#WATCH | With the influx of a large number of devotees to Ayodhya Ram Temple, UP Principal Secretary, Home, Sanjay Prasad and Special DG Law and Order, Prashant Kumar are present inside the 'Garbha Griha' of the temple, to monitor the orderly movement of devotees. pic.twitter.com/3nYcYF8aJQ
— ANI (@ANI) January 23, 2024