{"_id":"6af751964d0c59fa2d052317","slug":"allegation-of-abducting-a-youth-by-car-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162971-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: युवक को कार से अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: युवक को कार से अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 13 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक को शुक्रवार शाम करीब चार बजे कार सवार तीन लोग अगवा करके कचहरी ले गए। रेस्टोरेंट मालिक की सूचना पर पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच करीब एक घंटे बाद अपहृत युवक रेस्टोरेंट के मालिक के साथ नगर कोतवाली पहुंच गया।
तारुन निवासी राज वर्मा (24) ने बताया कि तीन लोग रेस्टोरेंट के पास से उसे जबरन कार में बैठाकर कचहरी की तरफ ले गए। फिर वहां से उसे सिविल कोर्ट चौकी ले जाया गया। बाद में कार सवार लोगों ने उसे कार से उतार दिया। वारदात से घबराया राज रेस्टोरेंट मालिक के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि युवक की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। संवाद