Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Route for heavy vehicles to be diverted during Parikrama and Kartik Purnima

Ayodhya News: परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा पर भारी वाहनों का बदलेगा रूट

Fri, 13 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Route for heavy vehicles to be diverted during Parikrama and Kartik Purnima
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान-मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी और मालवाहक वाहनों काे दूसरे मार्गाें से गुजारा जाएगा। बाहरी जिलों से आने वाले इन वाहनों को अयोध्या में प्रवेश देने के बजाय वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। चौदहकोसी परिक्रमा के लिए 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर की सुबह छह बजे तक या परिक्रमा समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से 24 नवंबर को मेला और भीड़ समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


इन मार्गों से जाएंगे वाहन
रायबरेली और सुल्तानपुर: रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर और सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूरेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।

आजमगढ़ और अंबेडकरनगर: इन जनपदों से आने वाले वाहन गोहन्ना मोड़ से दोस्तपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे।

बाराबंकी: यहां से आने वाले वाहन भिटरिया और रामसनेही घाट होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।

गोरखपुर: यहां से आने वाले भारी वाहन लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजे जाएंगे।

गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, उतरौला, बलरामपुर और गोंडा: इन क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को जरवल रोड तिराहा, बहराइच और टिकौरा मोड़ होते हुए सीतापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


कानपुर और लखनऊ: इन जनपदों से आने वाले वाहन मोहन, जुनाबगंज, मोहनलालगंज और गोसाईगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जाएंगे।

सीतापुर और शाहजहांपुर: इन जनपदों से आने वाले वाहन बीकेटी से किसान पथ होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed