फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi In Prayagraj: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- मोदी, शाह और अदाणी ने खत्म किया रोजगार

Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi In Prayagraj :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे।शाम को सात बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मैदान में भारी भीड़ है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi has arrived in Prayagraj; he will interact with students at KP Ground at 6 PM.
केपी मैदान में छात्रों से संवाद करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

07:52 PM, 08-Aug-2026

युवाओं से राहुल बोले- मोहब्बत की दुकान खोलनी है

युवाओं से कहा कि आप भारत के भविष्य हों। मोहब्बत की  दुकान खोलनी है आपको प्यार के साथ लड़ना है।
07:44 PM, 08-Aug-2026

इलाहाबाद विवि के लॉ फैकल्टी का उठा मुद्दा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय विधि छात्र ने लाइब्रेरी का मुद्दा उठाया। कहा कि लाइब्रेरी में बरसात में पानी भर दिया जाता है। किताबें नहीं मिल पाती हैं। कहा जाता है कि लाइब्रेरी में जाओगे तो करंट लग सकता है। विरोध करने पर बाउंसरों से पिटवाया जाता है। फर्जी प्राथमिकी दर्ज  कराई जाती है। 
विज्ञापन
07:36 PM, 08-Aug-2026

नोटबंदी ने पढ़ाई और मैन्यूफैक्चरिंग के दरवाजे किए बंद

राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद  पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम,  दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया। 
07:29 PM, 08-Aug-2026

मोदी, शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया

बीजेपी का 150 करोड़ था, आज 10 हजार करोड़ एक राजनीतिक पार्टी का बैंक  बैलेंस, पॉलिटिकल सिस्टम चलाते हैं। आपके सोच पर कंट्रोल। आरएसएस के वाइस चांसलर  बैठाकर।  हर संस्था में आरएसएस के प्रचारक बैठाए गए हैं। ब्यूरोक्रेसी में पैरामिलिट्री में प्रचारक। विश्वविद्यालय में प्रचारक बैठाए गए हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अडानी ने रोजगार खत्म किया। 
 
07:26 PM, 08-Aug-2026

नवरत्नों को बेच दिया, एयरपोर्ट अडानी को बेच दिया

देश के नवरत्नों को बेच दिया। एयरपोर्ट पूरा अडानी को दे दिया। आपके डेटा का प्रयोग करके एआई से सारे दरवाजे बंद  कर दिए गए। सिस्टम की बात कर रहा हूं। यह सिस्टम कौन चलाता है। डेटा आपका, दर्द आपका, दौलत इनकी है।
07:23 PM, 08-Aug-2026

भारत में रोजगार के सारे दरवाजे बंद हैं

राहुल गांधी ने कहा कि प्राब्लम है कि पढ़ाई करते हो, पैसा डालते हो लेकिन रोजगार के सारे दरवाजे बंद  पड़े हुए हैं। मैन्यूफैक्चरिंग का। दुनिया में मेड इन चाइना वियतनाम,  दिखेगा मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। जीएसटी और नोटबंदी ने सारे सिस्टम बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:15 PM, 08-Aug-2026

प्रतियोगी छात्रों से संवाद कर रहे हैं राहुल गांधी

छात्रों से संवाद कर रहे हैं राहुल गांधी, उनकी  बातों को सुन रहे हैं। यूपीपीएससी के प्रतियोगी छात्र ने नार्मलाइजेशन का मुद्दा उठाया। अविनाश नाम के छात्र ने कहा कि 2018 में शिक्षक भर्ती के लिए की थी। अभी तक उसी की तैयारी  कर रहा हूं। जगह खाली है लेकिन वैकेंसी नहीं है। सरकार चाहे तो  भर्ती हो जाए। 18 से आज तक धरना और ज्ञापन  दिया  लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यूपी ट्रिपल एससी की  नौ से दस भर्ती आज तक नहीं हुई।  
07:12 PM, 08-Aug-2026

राहुल बोले आप भारत की शक्ति आप भारत की शान

राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि आप भारत की शक्ति हो आप भारत की शान हो। कहा कि जब में ऐसा कहता हूं तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा रहा होता, मैं युवाओं की बात कर रहा होता हूं। 
07:09 PM, 08-Aug-2026

राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, कुछ देर में शुरू करेंगे संवाद

छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए केपी मैदान में बनाए गए मंच पर राहुल गांधी शाम को ठीक सात बजे पहुंचे। हाथ हिलाकर उन्होंने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। कुछ देर में वह संवाद शुरू करेंगे। 
04:21 PM, 08-Aug-2026

कार्यक्रम स्थल पर पहुचंने वाले मार्ग पर कीचड़

बारिश के चलते केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर जल जमाव हो गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए निर्धारित मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से सना हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed