फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri Lok Sabha Result Live: मैनपुरी से डिंपल ने 2.21 लाख वोटों से बनाई लीड, भाजपा प्रत्याशी बहुत पीछे

Tue, 04 Jun 2024 04:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 04:58 PM IST
खास बातें

UP Mainpuri Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: मयन ऋषि की तपोभूमि से संसद में प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसके फैसले की घड़ी आ गई है। 7 मई को हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से नवीन मंडी में मतों की गिनती होगी। इसके साथ ही ईवीएम में कैद सभी 8 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा, जिन्होंने मैनपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Mainpuri Lok Sabha Election Result 2024 Live Winning Candidate Vote Percentage Dimple Yadav vs Jaivir Singh
Mainpuri Lok Sabha Result Live - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:57 PM, 04-Jun-2024
डिंपल यादव अपने प्रतुद्वंदी से 221639 मतों से आगे हैं।
04:18 PM, 04-Jun-2024
डिंपल यादव अपने प्रतुद्वंदी से 220932 मतों से आगे हैं।
विज्ञापन
12:43 PM, 04-Jun-2024
2,10,808 मतों से डिंपल यादव हुई आगे
मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सुबह से ही लीड बनाई हुई है। जैसे-जैसे मतगणना का क्रम आगे बढ़ा, वैसे-वैसे मतों का अंतर भी बढ़ता गया। शाम तीन बजे तक डिंपल यादव ने 2,10,808 मतों के साथ बड़ी लीड बना ली है। 
11:42 AM, 04-Jun-2024
डिंपल यादव को अब तक मिले 196200 वोट
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 1 लाख 96 हजार 200 वोट अब तक प्राप्त कर जीत का बड़ा अंतर खड़ा कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह को यहां से 1 लाख 28 हजार 605 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी कुल 67595 मतों से डिंपल यादव से पीछे हो गए हैं। 
09:39 AM, 04-Jun-2024
मैनपुरी में दौड़ी साइकिल
मैनपुरी से शुरुआती रुझानों में साइकिल दौड़ रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 58638 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह काफी पीछे रह गए हैं। इस मुकाबले में बसपा तीसरे नंबर पर है। 
09:17 AM, 04-Jun-2024
0404 वोटों से डिंपल यादव आगे
मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव 10404 वोटों से भाजपा के जयवीर सिंह से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:01 AM, 04-Jun-2024
डिंपल यादव निकलीं आगे
 मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना का शुरुआती रुझान आ चुका है। सपा की डिंपल यादव 8034 वोटों से आगे चल रही हैं। 
08:19 AM, 04-Jun-2024
मैनपुरी में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू
मैनपुरी में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। इनकी गिनती पूरे होते ही ईवीएम खुलना शुरू हो जाएंगे। शुरूआती रुझान में  डिंपल यादव ने बढ़त बना ली है। 
08:01 AM, 04-Jun-2024
मुख्य मुकाबले से बाहर हैं अन्य प्रत्याशी
वैसे तो मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा और भाजपा के अलावा बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा में ही है। बसपा भी इस मुख्य मुकाबले से बाहर है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों का भी वर्चस्व इस चुनाव में न के बराबर ही रहने की संभावना है।
07:58 AM, 04-Jun-2024
मैनपुरी जीतने का सपना नहीं हुआ पूरा
दूसरी तरफ भाजपा है, जो आज तक कभी मैनपुरी जीतने का सपना पूरा नहीं कर सकी। इस बार कमल खिलाने के लिए योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा ने माली बनाया है। उन्होंने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा। वह अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। अगर भाजपा को यहां से जीत मिली तो तीन दशकों की हार की जो कसक है वह दूर हो जाएगी। इसके साथ ही सपाई दुर्ग पर भगवा फहराएगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed