Shimla Weather Live: कालका-शिमला एनएच मार्ग खुला, जेपी नड्डा ने सीएम से बात कर जाना हाल; अब तक 51 की मौत
Shimla Weather and Landslide Live News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार,आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला रेल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
लाइव अपडेट
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का स्थल बदल दिया गया है। अब यह मनाली के बजाय शिमला में होगा। शिमला में होने वाले राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति होंगे। उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे। मनाली में अब जिलास्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे।
नड्डा ने तबाही पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से टेलीफोन पर बात की
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के ऊना, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला में जगह-जगह भारी बारिश, बादल फटने व भूस्खलन की त्रासदी से हुए जान-माल के नुकसान और तबाही के मद्देनजर सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से टेलीफोन पर बात की। हिमाचल प्रदेश को नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भाजपा पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ी है।बादल फटने और भूस्खलन से अब तक 51 लोगों की मौत
जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से अब 51 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है।अमित शाह और प्रियंका गांधी ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड़्रा ने ट्वीट कर दुख जाता है।हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। NDRF की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र…
— Amit Shah (@AmitShah) August 14, 2023
हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु और समरहिल, शिमला के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 14, 2023
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सकुशल…