फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election 2022 Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- कांग्रेस लोकतांत्रिक नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी

Thu, 10 Nov 2022 04:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Nov 2022 04:45 PM IST
खास बातें

Himachal Election 2022 HP Vidhan Sabha Chunav Live News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में आज शाम पांच बजे से विधानसभा चुनाव प्रचार थम जाएगा और साथ ही पोलिंग पार्टियां भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। पूरे राज्य में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। पढ़ें चुनाव से जुड़ा पल-पल का अपडेट

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Live Manifesto in Vidhan Sabha Chunav Voting Date BJP AAP Congress Rally News in Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:39 PM, 10-Nov-2022
अमित शाह ने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से बाज नहीं आती। कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता। दिल्ली में भी मां-बेटा और हिमाचल में भी मां-बेटा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं, परिवार से जन्मी पार्टी है। ये राजा-रानी का जमाना नहीं, जनता का जमाना है। पांच साल के अंदर केंद्र व राज्य की दोनों सरकारों ने मिलकर हिमाचल की तस्वीर बदल डाली। कांग्रेस ने चार पीढ़ी से 60 साल तक शासन किया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार आई जिसने12 करोड़ माताओं के घर में गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम किया। मोदी सरकार ने 10 करोड़ से ज्यादा  शौचालय, तीन करोड़ से ज्यादा को घर और 60 करोड़ लोगों का पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य का खर्चा दिया है।  
04:24 PM, 10-Nov-2022

दुश्मन हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे, सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे

पांवटा साहिब में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार चली। आए दिन पाकिस्तान के आलिया, मालिया, जमालिया घुस जाते थे और हमारे जवानों के सिर काट कर ले जाते थे लेकिन सोनिया-मनमोहन कुछ नहीं बोलते थे। 


 
विज्ञापन
03:58 PM, 10-Nov-2022

शिमला में कांग्रेस ने किया रोड शो

कांग्रेस का रोड शो। - फोटो : संवाद
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने शिमला में रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत अन्य  नेता मौजूद रहे। हालांकि, खराब मौसम के चलते कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल नहीं हो सकीं। 
02:41 PM, 10-Nov-2022
शाह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि तो है ही, लेकिन सबसे ज्यादा अपने बेटों को सीमा पर भेजने का काम हिमाचल की वीरांगना माताओं ने किया है। पहले परमवीर चक्र सोमनाथ शर्मा हो या विक्रम बत्रा और संजय हो, अनेक ऐसे सपूतों को हंसते-हंसते मां भारती के चरणों में समर्पित किए।
02:26 PM, 10-Nov-2022
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले किसी को विश्वास नहीं होता था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जा सकता है। आज, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। 
 
02:13 PM, 10-Nov-2022
 मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही
प्रियंका गांधी कहा, मेरी दादी ने आपसे प्यार का रिश्ता जोड़ा और मैं उसे निभा रही हूं। कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आने पर हर महिला को हर माह 1500 रुपये देगी। पहली कैबिनेट में ही एक लाख रोजगार और ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। हिमाचल को अगर किसी ने बनाया है तो वह कर्मचारियों ने बनाया है। कर्मचारियों का सम्मान होना चाहिए। हर विधानसभा में अंग्रेजी माध्यम की पाठशालाएं बनाएंगे। पांच सालों में पांच लाख रोजगार देंगे। भाजपा सरकार ने रोजगार अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:02 PM, 10-Nov-2022
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सतौन में चुनावी जनसभा में कहा कि यह माता रेणुका की धरती है, भगवान परशुराम और माता भंगायनी की धरती है। कहा कि इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी और आज अलग राजनीति होती है। स्वतंत्रता संग्राम के समय सत्य की राजनीति होती थी, आज झूठ का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि आजादी से अब तक सबसे स्थिर सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने यह कहा कि प्रदेश चल नहीं पाएगा। लेकिन आज पूरा भारत देखता है तो सबसे शिक्षित व जागरूक जनता हिमाचल की है। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है। आपने बड़ी मेहनत से अपने बच्चों को पढ़ाया, लेकिन प्रदेश 30 लाख में से 15 लाख युवा बेरोजगार पड़े हैं। पांच सालों से 63 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं। क्योंकि भाजपा सरकार की नीयत सही नहीं है। इस सरकार ने आपका रोजगार छिना है, पेंशन छिनी है, सेब के कार्टन पर जीएसटी लगाया है। एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। 
01:49 PM, 10-Nov-2022

जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सिरमौर जिले के सतौन में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस का परचम लहराएगा और पार्टी की सरकार बनेगी। जयराम सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी दी है, अब उसे लौटाने का समय आ गया है। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही ओपीएस व रोजगार पर फैसला लिया जाएगा।
01:43 PM, 10-Nov-2022

डबल इंजन सरकार ने हिमाचल के लिए बेहतरीन काम किए: निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि हिमाचल में डबल इंजन भाजपा सरकार बहुत बेहतरीन काम कर रही है। केंद्रीय सहायता में भी बहुत मदद मिली है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए अलग से घोषणा की है। महिला की सुरक्षा भाजपा सरकार से ज्यादा कोई नहीं कर सकती है। शक्ति बटन ऐप, गुड़िया हेल्पलाइन जैसी योजनाएं चलाईं।  उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव लोगों के निकट जाकर लड़ती है। डबल इंजन सरकार ने यहां बहुत बेहतरीन काम किया है।  आज हिमाचल प्रदेश में अंतिम चुनाव प्रचार अभियान है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज भाजपा के चुनाव प्रचार का दिन है। आज कई नेता भी हिमाचल प्रदेश में प्रचार कर रहे हैं।
01:13 PM, 10-Nov-2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में यह चुनावी जनसभा में कहा कि यह विधानसभा चुनाव राज्य के विकास के लिए है। दिल्ली यहां से बहुत दूर है लेकिन राज्य पीएम मोदी के दिल के करीब है। केदारनाथ मंदिर की यात्रा पर पीएम ने चंबा से पारंपरिक 'चोला डोरा' को पहना। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed