फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Commission PC Live: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Fri, 14 Oct 2022 03:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 03:55 PM IST
खास बातें

Himachal Pradesh Election 2022 Election Commission PC Live News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जानें पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Himachal Pradesh Assembly Election Polling and Result Date Full Schedule 2022
Himachal Pradesh Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:41 PM, 14-Oct-2022

ये हिमाचल चुनाव की अहम तारीख

ये हिमाचल चुनाव की अहम तारीख
आधिकारिक नोटिफिकेशन की तारीख- 17 अक्तूबर
नामांकन-25 अक्तूबर
नामांकन की जांच-27 अक्तूबर
नामांकन वापसी-29 अक्तूबर
चुनाव की तारीख-12 नवंबर
मतगणना-आठ दिसंबर
03:37 PM, 14-Oct-2022

हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर

चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है। 
विज्ञापन
03:35 PM, 14-Oct-2022

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में होगा चुनाव

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि हर मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होगा। हिमाचल में इस बार कुल 55.07 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे।
03:31 PM, 14-Oct-2022
चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे।
03:29 PM, 14-Oct-2022

कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा चुनाव

चुनाव आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव होगा। नामांकन तक वोटर जुड़ सकेंगे। चुनाव के दौरान सीमाएं सील होंगी। फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें।
03:24 PM, 14-Oct-2022

इन लोगों को घर से वोटिंग की मिलेगी सुविधा

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं।  ऐसे मतदाताओं को आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:15 PM, 14-Oct-2022

कुछ देर में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का एलान

दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। चीफ इलेक्शन कमिश्ननर ऑफ इंडिया राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रतिबद्ध है। कुछ देर में हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का एलान होगा। 
02:28 PM, 14-Oct-2022

बड़ा चेहरा पीएम मोदी का ही होगा

यहां भाजपा अपने मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। हालांकि, बड़ा चेहरा पीएम मोदी का ही होगा। जयराम ठाकुर के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंबेल सिंह कश्यप भी आगे हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की अगुआई में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।
02:13 PM, 14-Oct-2022

2017 में चुनाव के दौरान भाजपा 44 सीटों पर जीत हासिल की थी

यहां कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। 2017 में चुनाव के दौरान भाजपा 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 21, सीपीआई (एम) को एक सीट मिली थी। दो निर्दलीय प्रत्याशी भी विधायक बने थे, जिन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दे दिया था। बाद में कुछ सदस्यों के निधन के बाद उपचुनाव भी हुए, जिसके बाद सियासी समीकरण में थोड़ा बदलाव हुआ।
01:50 PM, 14-Oct-2022

निर्वाचन आयोग ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

वहीं, चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। समिति आदर्श आचार संहिता लागू होने की तारीख से अनुमति, स्पष्टीकरण के मामलों से संबंधित प्रत्येक प्रस्ताव की भारत निर्वाचन आयोग को भेजने से पहले जांच करेगी।कोई भी सरकारी विभाग अनुमति/स्पष्टीकरण के लिए मूल फाइल को सीईओ के कार्यालय में नहीं भेजेगा। इसके बजाय केवल स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से ही भेजा जाएगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed