फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukhdev Singh Murder Live: सुखदेव की हत्या का राजस्थान में विरोध, महिपाल बोले- तो नई सरकार शपथ नहीं ले पाएगी

Tue, 05 Dec 2023 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Dec 2023 09:44 PM IST
खास बातें

Karni Sena Pramukh Sukhdev Singh Gogamedi Shot Dead Live Updates: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi Murder News Live Updates Rajasthan Karni Sena President Sukhdev Singh Shot Dead
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:42 PM, 05-Dec-2023
श्रीराजपूत करणी सेना के अध्यक्ष  महिपाल सिंह मकराना अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान बंद का एलान किया। मकराना ने कहा- हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। घटना  पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने कहा- आरोपी नहीं पकड़े गए तो भारत बंद किया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण नहीं होगा।
08:48 PM, 05-Dec-2023


राजस्थान के चूरू जिले में सरकारी बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। साथ ही बस में सवार लोगों के बीच भगदड़ मच गई। 

 
 सुखदेव सिंह चूरू जिले के तारानगर में चलकोई गांव के पास लोगों की भीड़ ने बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कच्चे रास्ते से वाहनों को निकाल रही है।



जयपुर में मेट्रो मास अस्पताल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थक हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
08:39 PM, 05-Dec-2023
सुखदेव सिंह की हत्या के विराध में जयपुर बंद का आह्वान किया गया। सर्व समाज ने समर्थन किया है। श्री ढहर का बालाजी व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल ने बंद का समर्थन किया है।
08:36 PM, 05-Dec-2023
डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद से आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। नाकाबंदी कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। लोग धैर्य और शांति बनाए रखनें।  डीजीपी मिश्रा ने कहा कि रोहित गोदारा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर संभाग में भी बदमाशों के कांटेक्ट को चिन्हित कर लगातार दबिश दी जा रही है। हरियाणा के डीजीपी ने भी सहयोग के लिए कहा है।  

उन्होंने बताया कि हत्यारे बातचीत करने के बहाने गोगामेडी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत के बाद गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई। घटना के बाद दोनों हमलावरों ने उनके साथ आए नवीन शेखावत को भी गोली मार दी। इस घटना में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल है।

07:52 PM, 05-Dec-2023
सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के मामले में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संज्ञान लिया है। उन्होंने DGP उमेश मिश्र से घटना की जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने डीजीपी को प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 
07:37 PM, 05-Dec-2023
भाजपा विधायक दीया कुमारी ने एक्स कर लिखा- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की सूचना स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी सम्मानित जनों से सामाजिक सद्भाव और शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी दृढ़ संकल्पित है। हमारी सरकार बनने के पहले ही दिन से अपराधियों और अपराध पर नकेल कसने के लिए हर संभव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:39 PM, 05-Dec-2023
सुखदेव की हत्या से बाद से राजस्थान में तनाव के हालात बन गए हैं। जगह-जगह से प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। चूरू में सरकारी बस पर पथराव कर दिया गया। साथ ही पत्थर रखकर सड़क को बंद कर दिया गया। राजसमंद के कुंभलगढ़ में बाजार बंद करवा दिए गए हैं। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

06:22 PM, 05-Dec-2023
वसुंधरा राजे ने कहा- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान और शोक संतप्त परिजनों संबल प्रदान करे।

'पद्मावती' के विरोध से चर्चा में आए सुखदेव, आगे भी विवादों से घिरे रहे; जानें उनकी पूरी कहानी
 
06:19 PM, 05-Dec-2023
शिवराज सिंह चौहाने ने कहा- राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
 
06:19 PM, 05-Dec-2023
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- सुखदेव सिंह जी गोगामेडी पर कायराना हमला करके हत्या निंदनीय है कुछ देर में जयपुर पहुंच रहा हूं। राजस्थान सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि जल्द से जल्द इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करे, अन्यथा होने वाले प्रतिकूल परिणामों के लिए सरकार और प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed