फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sukhdev Singh Gogamedi News: All You Need To Know About Rajasthan Karni Sena Chief Sukhdev Singh Murder Case

Sukhdev Murder: 'पद्मावती' के विरोध से चर्चा में आए सुखदेव, पत्नियों के कारण विवादों से घिरे, जानें पूरी कहानी

Tue, 05 Dec 2023 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 05 Dec 2023 07:49 PM IST
सार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगामेड़ी का विवादों से पुराना नाता रहा है। जानिए, उनसे जुड़े विवाद और हत्या का कारण?

विज्ञापन
Sukhdev Singh Gogamedi News: All You Need To Know About Rajasthan Karni Sena Chief Sukhdev Singh Murder Case
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता परिवर्तन के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर दिन दहाड़े गोलियों की गूंज सुनाई दी। बदमाशों ने ये गोलियां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर उनके घर में घुसकर दागीं। गोगामेड़ी राजपूत समाज के बड़े थे, उनकी हत्या के बाद से तनाव की हालत बन गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में इंटरनेट बंद किया जा सकता है।  
विज्ञापन


विज्ञापन


पद्मावती और आनंदपाल का एनकाउंटर का किया विरोध 
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 2017 में पद्मावती फिल्म के विरोध के कारण चर्चा में आए थे। जयगढ़ में पद्मावती फिल्म की शूटिंग के दौरान राजपूत करणी सेना के लोगों ने वहां तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर होने के बाद राजस्थान में जमकर विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान भी गोमामेड़ी चर्चा में बने रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पत्नियों के कारण भी विवादों में घिरे
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने तीन शादियां की थीं। लेकिन, पत्नियों से उनका विवाद चल रहा था। उनकी दो पत्नियों ने कई बार सोशल मीडिया पर आकर परिवारिक झगड़े को उजागर किया था। इस कारण भी गोगामेड़ी चर्चा में रहते थे। 

विवाद के बाद बनाया अलग संगठन
सुखदेव सिंह कई साल से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े थे। साल 2012 में लाकेंद्र सिंह कालवी ने उन्हें करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। लेकिन, बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ तो सुखदेव ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बना लिया था। गोगामेड़ी इसी संगठन के अध्यक्ष थे।

गोगामेड़ी ने दो बार चुनाव भी लड़ा
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी सियासी मैदान में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। बसपा के टिकट पर उन्होंने दो बार चुनाव लड़ा था, हालांकि सफलता नहीं मिली। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुखदेव भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।  


लॉरेंस गैंग से झड़प की खबरें
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और लॉरेंस गैंग के बीच लंबे समय से झड़प की खबरें सामने आ रहीं थीं। लॉरेंस गैंग के सरगना संपत नेहरा ने सुखदेव को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के बाद गोगामेड़ी ने जयपुर पुलिस को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई थी। ऐसे में इस घटना को पुलिस की लापरवाही भी माना जा रहा है। 

लॉरेंश गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंग गैंग ने ली है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा गया- 'राम राम, सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार। भाइयों आज यह जो सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या हुई है। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। भाइयों मैं अपको बताना चाहता हूं कि ये हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उनको मजबूत करने का काम करता था। रही बात दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें। जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed