Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUVVU ranked seventh among state universities in the QS rankings

Jaunpur News: क्यूएस रैंकिंग में पूविवि को प्रदेश के विश्वविद्यालयों में सातवां स्थान

Thu, 05 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
PUVVU ranked seventh among state universities in the QS rankings
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में बेहतर प्रदर्शन किया है।क्यूएस एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 1201–1300 के रैंकिंग बैंड में अपनी स्थिति बनाए रखी है। क्यूएस (क्वाक्वेरेली साइमंड्स) दक्षिण एशिया विश्वविद्यालय रैंकिंग 2027 में शामिल प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय सातवें स्थान पर रहा है। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि क्यूएस रैंकिंग में विश्वविद्यालय की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षक, शोधार्थी, अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर योजनाबद्ध ढंग से प्रयास करेंगे। शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। रैंकिंग के आंकड़ों के अनुसार, विश्वविद्यालय के समग्र एशिया स्कोर में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2026 में 10.3 रहा स्कोर, वर्ष 2027 में बढ़कर 13.8 हो गया है। इसी तरह रैंकिंग में विश्वविद्यालय द्वारा पीछे छोड़े गए संस्थानों का प्रतिशत 15.3 से बढ़कर 24.7 हो गया है। शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। शोध-पत्रों की संख्या में लगभग 17 प्रतिशत तथा शोध-पत्रों को प्राप्त उद्धरणों में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नॉर्मलाइज्ड साइटेशन में भी लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही पीएचडी उपाधिधारक शिक्षकों से संबंधित संकेतक में भी विश्वविद्यालय का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed