Sukhdev Singh Murder Live: सुखदेव की हत्या का राजस्थान में विरोध, महिपाल बोले- तो नई सरकार शपथ नहीं ले पाएगी
Karni Sena Pramukh Sukhdev Singh Gogamedi Shot Dead Live Updates: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जयपुर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राजस्थान के चूरू जिले में सरकारी बस पर पथराव कर दिया। इससे बस के शीशे टूट गए। साथ ही बस में सवार लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
सुखदेव सिंह चूरू जिले के तारानगर में चलकोई गांव के पास लोगों की भीड़ ने बीच सड़क पर टायर में आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस कच्चे रास्ते से वाहनों को निकाल रही है।
जयपुर में मेट्रो मास अस्पताल के बाहर भी समर्थकों की भीड़ ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। समर्थक हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हत्यारे बातचीत करने के बहाने गोगामेडी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत के बाद गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई। घटना के बाद दोनों हमलावरों ने उनके साथ आए नवीन शेखावत को भी गोली मार दी। इस घटना में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल है।
#WATCH Jaipur: On the murder of Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, Rajasthan DGP Umesh Mishra said, "Today, Karni Sena chief Sukhdev Singh Gogamedi was murdered in Jaipur. The killers had come to his house on the pretext of discussing… pic.twitter.com/DewWjQnvwH
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023

'पद्मावती' के विरोध से चर्चा में आए सुखदेव, आगे भी विवादों से घिरे रहे; जानें उनकी पूरी कहानी
राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ऐसे व्यक्तित्व का असमय जाना अत्यंत दुखद है। अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई हो, ऐसे अराजक तत्व किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 5, 2023
परमपिता…
सुखदेव सिंह जी गोगामेडी पर कायराना हमला करके हत्या निंदनीय है
— Rajendra Singh Gudha (@RajendraGudha) December 5, 2023
कुछ देर में जयपुर पहुँच रहा हुँ
राजस्थान सरकार एवं पुलिस प्रशासन को चेतावनी देता हुँ कि जल्द से जल्द इस घटना पर त्वरित कार्यवाही करें अन्यथा होने वाले प्रतिकूल परिणामों के लिए सरकार एवं प्रशाशन स्वयं जिम्मेदार होगा। pic.twitter.com/GQisXKdO9q