Rajasthan Rajya Sabha Election 2022 LIVE: राज्यसभा चुनाव में चला गहलोत का जादू, कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते, भाजपा से इन्हें मिली जीत
राजस्थान राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों की जीत हुई। तमाम प्रयासों के बाद निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि एक ही उम्मीदवार ही जीतने वाला था। दूसरे के लिए हमने कोशिश की। कांग्रेस को घुटने पर ला दिया। हम 2023 में चुनाव जीतेंगे। क्रॉसवोटिंग को लेकर केंद्र को बता दिया गया है।
भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिया है। जिससे भाजपा में हड़कंप मच गया है। इसको लेकर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चुनाव एजेंट होने के नाते मुझे जो उचित लगा, वह मैंने किया। मैं पूरी बात पार्टी के उचित प्लेटफॉर्म पर रखूंगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि क्रॉसवोटिंग हुई है। शोभारानी पर पार्टी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्दी कुमारी ने दूसरे उम्मीदवार को दिया वोट
भाजपा विधायक सिद्दी कुमारी ने भी वोट देने में गड़बड़ी कर दी है। सिद्दी कुमारी को भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को वोट देना था लेकिन उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को वोट दे दिया है। वहीं विधायक शोभारानी कुशवाह ने पहले ही कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी को अपना वोट दे दिया है।
भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह का मत खारिज हो गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया था। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के समय वैधता तय होगी। शोभारानी कुशवाह बीएसपी की टिकट पर धौलपुर विधानसभा से चुनाव जीत चुके बनवारी लाल कुशवाह की पत्नी हैं। बनवारी लाल कुशवाह हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुके हैं।
विधानसभा से निकले कैलाश मीणा ने कहा कि मैंने सही वोट डाला है। मैंने अपना वोट राजेंद्र राठौड़ को दिखाया और वो संतुष्ट हैं। कांग्रेस दवाब बनाने के लिए वोट खारिज करवाना चाहती थी।