Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान पंचायत चुनाव : चौथे चरण में दोपहर तीन बजे तक 55.43% मतदान, पीपलखूंट में सबसे ज्यादा वोटिंग

Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 14 Nov 2026 04:53 PM IST
खास बातें

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ । दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 55.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पंचायत समिति क्षेत्रों में प्रतापगढ़ की पीपलखूंट पंचायत समिति 67.07 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में सबसे कम 41.55 प्रतिशत वोट पड़े।

विज्ञापन
rajasthan panchayat elections bjp congress face final test 50 assembly segments go to polls
राजस्थान पंचायत चुनाव।

लाइव अपडेट

04:50 PM, 14-Nov-2026

प्रतापगढ़ की पीपलखूंट पंचायत समिति सबसे आगे; 67.07 प्रतिशत हुआ मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 55.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पंचायत समिति क्षेत्रों में प्रतापगढ़ की पीपलखूंट पंचायत समिति 67.07 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में सबसे कम 41.55 प्रतिशत वोट पड़े।

प्रतापगढ़ जिले की चारों पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत 63 से 67 प्रतिशत के बीच रहा। पीपलखूंट में 67.07 प्रतिशत, सुहागपुरा में 65 प्रतिशत, अरनोद में 64.81 प्रतिशत और प्रतापगढ़ पंचायत समिति में 63.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा बांसवाड़ा की कुशलगढ़ पंचायत समिति में 66.38 प्रतिशत, सज्जनगढ़ में 64.95 प्रतिशत और जालोर की सरनाऊ पंचायत समिति में 64.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चूरू की तारानगर पश्चिम पंचायत समिति में भी 64.24 प्रतिशत वोट पड़े। दूसरी ओर, सबसे कम मतदान बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में 41.55 प्रतिशत रहा। ब्यावर की रायपुर पंचायत समिति में 46.09 प्रतिशत, मसूदा में 46.37 प्रतिशत और चित्तौड़गढ़ की डूंगला पंचायत समिति में 47.80 प्रतिशत मतदान हुआ। जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में दोपहर तीन बजे तक औसतन 51.28 प्रतिशत मतदान हुआ। तुंगा में 52.19 प्रतिशत, बस्सी में 52.04 प्रतिशत, जमवारामगढ़ में 51.07 प्रतिशत और आंधी में 49.83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दोपहर तीन बजे तक प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में कुल मतदान 55.43 प्रतिशत दर्ज किया गया।
04:42 PM, 14-Nov-2026

 जालौर में 58.01 प्रतिशत मतदान

रानीवाड़ा,बागोड़ा व सरनाऊ पंचायत समितियों में पंचायतीराज चुनाव के तहत दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी,सरनाऊ में सर्वाधिक 64.68 प्रतिशत मतदान दर्ज,रानीवाड़ा में 55.06 प्रतिशत और बागोड़ा में 54.29 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान, लगातार मतदान को लेकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं मतदाता, सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
04:41 PM, 14-Nov-2026

बसेड़ी  पंचायत समिति 60.00 प्रतिशत 

धौलपुर की राजाखेड़ा, बसेड़ी और सरमथुरा पंचायत समिति में 3 बजे तक का मतदान अपडेट,
  • बसेड़ी  पंचायत समिति 60.00 प्रतिशत 
  • राजाखेड़ा पंचायत समिति 53.38 प्रतिशत 
  • सरमथुरा पंचायत समिति 56.12 प्रतिशत हुआ मतदान
  •  जिले में शांतिपूर्वक चल रहा मतदान,
  •  सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
04:40 PM, 14-Nov-2026

बांसवाड़ा में 3 बजे तक जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 63.51 प्रतिशत मतदान

बांसवाड़ा में 3 बजे तक जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 63.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंचायत समिति अनुसार अरथूना पंचायत समिति में 57.43 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 66.28, कुशलगढ़ में 66.38, सरेड़ी बड़ी में 58.72, छोटी सरवा में 69.37, डूंगरा छोटा में 69.82, सज्जनगढ़ में 64.95 और गढ़ी में 55.99 प्रतिशत मतदान हुआ है।
03:17 PM, 14-Nov-2026

जालौर में दोपहर 1 बजे तक तीन पंचायत समितियों में 43.05 प्रतिशत मतदान

पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण में रानीवाड़ा,बागोड़ा व सरनाऊ पंचायत समितियों में दोपहर 1 बजे तक 43.05 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।  कुल 3 लाख 28 हजार 142 मतदाताओं में से 1 लाख 41 हजार 253 ने मतदान किया है। सरनाऊ में सर्वाधिक 50.54 प्रतिशत,रानीवाड़ा में 42.26 प्रतिशत और बागोड़ा में 39.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
01:59 PM, 14-Nov-2026

खेरथल-तिजारा कितनी हुई वोटिंग?

खेरथल-तिजारा जिले में पंचायतीराज चुनाव के दौरान दोपहर तक मतदान की रफ्तार जारी रही। मुंडावर में 41.59 प्रतिशत, ततारपुर में 43.33 प्रतिशत, कोटकासिम में 46.16 प्रतिशत और टपूकड़ा में 47.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। टपूकड़ा में सबसे अधिक, जबकि मुंडावर में सबसे कम मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 14-Nov-2026

रानीवाड़ा में एक बजे तक 42.26 प्रतिशत वोटिंग

रानीवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 42.26 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
11:39 AM, 14-Nov-2026

मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, मौत

बूंदी जिले के हिंडोली पंचायत क्षेत्र के खींया मतदान केंद्र पर चुनाव ड्यूटी के दौरान शारीरिक शिक्षक बबलू लाल गुर्जर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
10:54 AM, 14-Nov-2026

बूंदी में जिला परिषद की EVM का बटन खराब, एक घंटे तक रुका मतदान

बूंदी जिले के लाखेरी क्षेत्र की उतराना ग्राम पंचायत में बूथ नंबर 98 पर जिला परिषद की ईवीएम का बटन खराब होने से मतदान करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मतदान दल मशीन बदलने में जुटा है और मतदाता वोटिंग दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। चौथे चरण में दबलाना, बूंदी, लाखेरी, केशवरायपाटन और नैनवां समेत कई बूथों पर तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम बदली गई।
10:49 AM, 14-Nov-2026

बांसवाड़ा में सुबह 10 बजे तक कितना मतदान हुआ?

बांसवाड़ा में सुबह 10 बजे तक जिला परिषद के 22 वार्डों के लिए 10.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अतिरिक्त अरथूना पंचायत समिति में 14.40, बांसवाड़ा में 19.07, छोटी सरवा में 20.27 और कुशलगढ़ में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed