Congress Meeting Live: राजस्थान के नेताओं की बैठक खत्म, वेणुगोपाल बोले- सितंबर में करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा
दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान कांग्रेस नेताओं की बैठक खत्म हो गई। पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश के चुनाव और गहलोत-पायलट विवाद को लेकर चर्चा हुई।
लाइव अपडेट
राजस्थान के सब नेताओं ने एकजुटता से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वेणुगोपाल और प्रभारी रंधावा ने स्पष्ट किया अब कोई डिफरेंस पार्टी नेताओं में नहीं है, जो पहले थे। सभी नेता एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे। बाहर पब्लिक में कोई नेगेटिविटी के साथ बात नहीं करेगा। कोई समस्या है तो कांग्रेस पार्टी के अंदर लीडरशिप को बताई जा सकती है। कांग्रेस पार्टी और राजस्थान कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई भी कांग्रेस नेता एक शब्द भी नहीं बोलेगा। पूरी यूनिटी और पॉजिटिविटी के साथ चुनाव कैंपेनिंग में सभी नेता उतरेंगे। यदि कोई पार्टी या सरकार के खिलाफ पार्टी प्लेटफॉर्म के बाहर पब्लिक डोमेन में बोलता है, तो उसके खिलाफ स्ट्रिक अनुशासन की कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया जाएगा। वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि सीएम अशोक गहलोत की सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का फायदा चुनाव में मिलेगा।
जब मीडिया ने सवाल किया कि सीएम फेस कौन रहेगा ? तो वेणुगोपाल ने इशारा देते हुए कहा कांग्रेस की हिस्ट्री आप जानते हैं। यहां पहले से सीएम फेस घोषित नहीं किया जाता है। लेकिन प्रदेश में गहलोत सरकार अच्छा काम कर रही है उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। यह बात वेणुगोपाल ने कहकर स्पष्ट इशारा दे दिया कि गहलोत की चुनावी चेहरा रहेंगे। केसी वेणुगोपाल ने कहा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तेलंगाना, मिज़ोरम में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मीटिंग कंप्लीट कर ली है। कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी इस बार जल्दी टिकट वितरित किए जाएंगे।
वेणुगोपाल ने कहा विनेबिलिटी के आधार पर ही टिकट का वितरण किया जाएगा। इसमें किसी तरह का समझौता नहीं होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी कई तरह के सर्वे करवा रही है। केवल जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा हम आसानी से बीजेपी को राजस्थान समेत 500 राज्यों में चुनाव हराएंगे। केसी वेणुगोपाल और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह भी स्पष्ट किया कि सचिन पायलट की मांगों पर राजस्थान कांग्रेस सरकार एक्शन ले रही है। आरपीएससी में निष्पक्षता के आधार पर और योग्य लोगों को ही पदों पर लिया जाएगा।
इसके अलावा परीक्षा में पेपर लीक मामले पर राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार उम्र कैद तक की सजा का सख्त कानून लेकर आ रही है। उन्होंने कहा सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद रहे। जिन्होंने पॉजिटिव वे में अपनी पूरी बात रखी और एकजुटता से चुनाव लड़ने की बात कही। साथ ही पायलट ने कहा राजस्थान में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी की जीत होगी।
29 leaders from Rajasthan Congress including the CM & PCC chief participated in this meeting today. All the leaders unanimously decided that Congress can win the Rajasthan elections provided there is unity among Rajasthan Congress. Today, all leaders decided to fight the… pic.twitter.com/aLTXhzDjsV
— ANI (@ANI) July 6, 2023
बैठक के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा- जन-सेवा, राहत और सबका उत्थान, प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुंचाया है। पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी। राजस्थान का हर वर्ग किसान, खेत-मजदूर, युवा, महिलाएं और समाज का हर एक वर्ग कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। हम सब की आकांक्षाओं का ख्याल रखेंगे। राजस्थान का वर्तमान और भविष्य दोनों कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है। इस बार इतिहास बदलेगा।
जन-सेवा, राहत और सबका उत्थान,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) July 6, 2023
प्रगति के पथ पर बढ़ता राजस्थान।
कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में समावेशी विकास एवं जन-कल्याण की योजनाओं को घर घर पहुँचाया है।
पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जनता के बीच जाएगी।
राजस्थान का हर वर्ग - किसान, खेत-मज़दूर, युवा, महिलाएं व समाज का… pic.twitter.com/J9Z4TvXnyi
बैठक में पीएचईडी मंत्री महेश जोशी और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ दिखाई नहीं दिए। यूडीएच और संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के साथ इन दोनों पर 25 सितंबर 2022 को कांग्रेस हाईकमान की ओर से तय विधायक दल की बैठक के पैरेलल विधायकों की बैठक बुलाने, कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे करवाने और अनुशासन हीनता करने के आरोप हैं।
#WATCH दिल्ली: राजस्थान में होने वाले चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सचिन पायलट, केसी वेणूगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं। https://t.co/BMnxWvvyDs pic.twitter.com/sUWfL4Q9fv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2023
बैठक शुरू होने से पहले कुछ देर के लिए मीडियाकर्मियों को फोटो और वीडियो के लिए एंट्री दी गई थी। इस दौरान राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से मुस्कराते हुए कहा कि बैठक में गहलोतजी भी जुड़े हैं, लैपटॉप में उन्हें भी दिखा दीजिए। इस पर नेताओं ने कहा की बड़ी स्क्रीन लगी है उस पर भी देख सकते हैं।
#WATCH | Delhi | Rajasthan Congress leader Sachin Pilot arrives at AICC headquarters
— ANI (@ANI) July 6, 2023
Rajasthan Congress leaders will meet the party's national president Mallikarjun Kharge and party leader Rahul Gandhi today to discuss preparations for elections in the state. pic.twitter.com/PNDt8Y7Izu