फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sachin Pilot Live: सचिन पायलट का इशारों में CM गहलोत पर निशाना, बोले- मैं अपने वादे से पीछे नहीं हटूंगा

Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 01:09 PM IST
खास बातें


Sachin Pilot Rally in Dausa Live Updates: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दौसा जिले के भंडाना क्षेत्र में पहुंच गए है। सचिन ने यहां भंडाना स्थित स्मृति स्थल स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को पुण्यतिथि प्रेरणा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। यहां सर्व धर्मसभा का आयोजन हो रहा है। भंडाना के बाद सचिन पायलट का का दौसा जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले वो पायलट की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
 

विज्ञापन
Sachin Pilot Dausa Rally Live: Tributes Rajesh Pilot on Death Anniversary Rajasthan Politics News
राजेश पायलट स्मृति स्थल भंडाना पहुंचे सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:11 PM, 11-Jun-2023
देश-प्रदेश की राजनीति स्वच्छ हो, यही मेरी कामना : सचिन पायलट
सचिन पायलट ने कहा कि मुझे 22 साल की राजनीति कर रहा हूं। हमने यही कोशिश की कि देश प्रदेश की राजनीति स्वच्छ हो। इसमें युवाओं को मौका मिले। हम चाहते है कि किसान और युवा को फायदा मिले। राजनीति के भविष्य को भी इसी तरह देखते हैं। लेकिन जब निराशा दिखती है तो मन नहीं करता आगे कुछ करने का। आप लोग सब जानते हैं कि चाहे पक्ष हो या विपक्ष मैंने हमेशा युवा और किसान की उन्थान के लिए ही काम किया है।

जनता के बीच विश्वास कम नहीं होना चाहिए : सचिन पायलट
सचिन पायलट ने आगे कहा कि हम किसी पद पर हो या ना हो। इस बात से फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जनता के बीच हमारी कैसी पहचान है, ये जरूरी है। क्योंकि जनता सब तोल कर रखती है। जनता में हमारा विश्वास होना चाहिए। मैंने अपनी 20-25 साल की राजनीति में ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता के बीच मेरा विश्वास कम हो।
12:32 PM, 11-Jun-2023
कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

दौसा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि अगर हमारे शासन में कोई कमी है तो हमें दूसरों को दोष दिए बिना उसे सुधारना चाहिए। मैंने किसी को बदनाम करने के लिए अपनी मांगों को आगे नहीं रखा। राजनीति में अपनी राय रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
12:05 PM, 11-Jun-2023
दौसा के भंडाना में श्रद्धांजलि सभा करने के बाद सचिन पायलट गुर्जर छात्रावास में पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता राजेश पायलट की मूर्ति का अनावरण किया। अब सभा को संबोधित करेंगे।
11:38 AM, 11-Jun-2023
पायलट के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, नीम का थाना विधायक सुरेश मोदी और मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी पहुंच गए हैं।
11:15 AM, 11-Jun-2023
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, कृषि राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा और विधायक जीआर खटाणा सहित कई कांग्रेसी नेता भंडाना पहुंचे।
11:13 AM, 11-Jun-2023
  • सचिन पायलट पहुंचे राजेश पायलट स्मृति स्थल भंडाना
  • राजेश पायलट के छाया चित्र पर किया पुष्पांजलि अर्पित
  • सचिन पायलट सहित कई मंत्री और विधायक सर्व धर्म सभा में मौजूद
  • युवाओं ने लगाए सचिन पायलट आई लव यू के नारे
  • नेशनल हाइवे-21 पर दोनों ओर लगा वाहनों का लंबा जाम
  • कुछ देर में दौसा पहुंच के राजेश पायलेट की मूर्ति का अनावरण करेंगे सचिन पायलट
विज्ञापन
विज्ञापन
11:10 AM, 11-Jun-2023

Sachin Pilot Live: सचिन पायलट का इशारों में CM गहलोत पर निशाना, बोले- मैं अपने वादे से पीछे नहीं हटूंगा

कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की आज दौसा में बड़ी रैली है। पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर वो जनता को संबोधित करेंगे। ऐसी चर्चा चल रही कि दौसा रैली में सचिन पायलट नई पार्टी का एलान भी कर सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व लगातार पायलट के ऐसे किसी भी कदम से इनकार करता रहा है। इस बीच पायलट ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट भी किया।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed