फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls: 87 Lakh Voters,40 New Civic Bodies Voting for the First Time-What Makes Phase 2 Special

राजस्थान: आज 40 नए शहरों में पहली बार वोटिंग, 87 लाख वोटरों का फैसला... दूसरे चरण में क्या बदलने वाला है?

Fri, 11 Sep 2026 07:09 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 11 Sep 2026 07:09 AM IST
सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज 147 निकायों में 87 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डाल रहे हैं। 40 नए निकाय पहली बार चुनाव देख रहे हैं; पिछले चुनाव में 67.93% मतदान हुआ था।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: 87 Lakh Voters,40 New Civic Bodies Voting for the First Time-What Makes Phase 2 Special
दूसरे चरण की वोटिंग आज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा "एक राज्य एक चुनाव" (वन स्टेट वन इलेक्शन) के तहत करवाए जा रहे नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज, 11 सितंबर 2026 को हो रहा है। इस चरण में कुल 147 नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं, जिनमें 6 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 121 नगरपालिका शामिल हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण में हो चुका मतदान
आयोग के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को कराया गया था, जिसमें कुल 162 नगरीय निकायों (4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिका) के लिए वोट डाले गए थे। राज्य के कुल 309 नगरीय निकायों के चुनाव दोनों चरणों में मिलाकर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था और कुल 76.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ जिले की नगरपालिका अरनोद में सर्वाधिक 91.98 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि भीलवाड़ा जिले के नगर निगम भीलवाड़ा में सबसे कम 63.84 प्रतिशत मतदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण के आंकड़ों पर एक नजर

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दूसरे चरण के 147 नगरीय निकायों का ब्योरा इस प्रकार है:

विवरण संख्या

 

कुल वार्ड

4,852

मतदान बूथों की संख्या

9,758

कुल अभ्यर्थी

18,266

कुल मतदाता

87,60,884

दूसरे चरण में शामिल 147 नगरीय निकायों में से 40 नवगठित निकाय हैं, जहां पहली बार निर्वाचन हो रहा है। शेष 107 नगरीय निकायों में पिछले आम चुनावों के दौरान 67.93 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दोनों चरणों को मिलाकर कुल 309 नगरीय निकायों में संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 723 और क्रिटीकल मतदान केंद्रों की संख्या 3,703 है। इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।



आयोग द्वारा दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई है। इसमें हेडलाइन में यह लें की दूसरे चरण में 40 नवगठित निकाय ऐसे हैं जहां पहली बार वोटिंग होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed