Rajasthan Nikay Chunav 2026: 41 परिषदों में तस्वीर साफ; संभाग में कम से कम एक महिला जिला प्रमुख
{"_id":"6a7d79319096681a380128e6","slug":"rajasthan-nikay-elections-2026-live-reservation-lottery-to-decide-seat-wise-category-list-news-in-hindi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Nikay Chunav 2026: 41 परिषदों में तस्वीर साफ; संभाग में कम से कम एक महिला जिला प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 13 Aug 2026 07:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:51 PM IST
खास बातें
राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 41 जिला परिषदों में वर्गवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार प्रत्येक संभाग से कम से कम एक महिला जिला प्रमुख का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:47 PM, 13-Aug-2026
झालावाड़ नगर परिषद का सभापति पद सामान्य ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित
झालावाड़ नगर परिषद का सभापति पद सामान्य ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं जिले की नई नगरपालिकाएं खानपुर, डग और मनोहरथाना में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।
झालावाड़ नगर परिषद में वर्ष 2021 के चुनाव में सभापति पद सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित था। इस कार्यकाल में भाजपा का बोर्ड बना और संजय शुक्ला सभापति निर्वाचित हुए। बाद में एक भूमि विवाद में प्रकरण दर्ज होने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा और उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दी गई। न्यायालय से राहत मिलने के बाद संजय शुक्ला ने दोबारा पदभार संभाला, लेकिन बाद में रिश्वत प्रकरण में नाम आने पर फिर से प्रदीप सिंह राजावत कार्यवाहक सभापति बने और कार्यकाल के अंत तक जिम्मेदारी निभाई। परिषद का कार्यकाल 6 फरवरी 2026 को समाप्त होने के बाद से प्रशासक व्यवस्था लागू है।
झालावाड़ नगर परिषद में वर्ष 2021 के चुनाव में सभापति पद सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित था। इस कार्यकाल में भाजपा का बोर्ड बना और संजय शुक्ला सभापति निर्वाचित हुए। बाद में एक भूमि विवाद में प्रकरण दर्ज होने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा और उपसभापति प्रदीप सिंह राजावत को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दी गई। न्यायालय से राहत मिलने के बाद संजय शुक्ला ने दोबारा पदभार संभाला, लेकिन बाद में रिश्वत प्रकरण में नाम आने पर फिर से प्रदीप सिंह राजावत कार्यवाहक सभापति बने और कार्यकाल के अंत तक जिम्मेदारी निभाई। परिषद का कार्यकाल 6 फरवरी 2026 को समाप्त होने के बाद से प्रशासक व्यवस्था लागू है।
06:23 PM, 13-Aug-2026
उदयपुर में मेयर का पद अनारक्षित
नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर जिले में मेयर और नगर पालिका चेयरमैन पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है।
उदयपुर नगर निगम का मेयर पद अनारक्षित ओपन
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका अनारक्षित महिला
कानोड़ नगर पालिका OBC ओपन
मावली नगर पालिका ST ओपन
वल्लभनगर नगर पालिका ST महिला
उदयपुर नगर निगम अनारक्षित ओपन
भींडर अनारक्षित ओपन
सलूंबर अनारक्षित ओपन
उदयपुर संभाग में 28 निकायों का आरक्षण
उदयपुर संभाग में कुल 28 नगर निकाय हैं। इनमें आरक्षण की स्थिति के अनुसार 1 निकाय SC, 4 निकाय ST, जिनमें एक महिला के लिए, 5 निकाय OBC, जिनमें दो महिला के लिए और 18 निकाय सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग की 18 सीटों में 6 महिला सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
06:07 PM, 13-Aug-2026
बांसवाड़ा नगर परिषद के लिए सभापति का पद अनुसूचित जनजाति (ओपन) के लिए आरक्षित
बांसवाड़ा नगर परिषद के लिए सभापति का पद अनुसूचित जनजाति (ओपन) के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति सामान्य वर्ग का रहेगा। बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और परतापुर गढ़ी में अनारक्षित रहेगा। डूंगरपुर की सागवाड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष ओबीसी महिला बनेगी।05:58 PM, 13-Aug-2026
सबसे धनी नगरपालिका आबूराज का अध्यक्ष पद सामान्य आरक्षित
आबूरोड नगरपालिका एवं सिरोही नगर परिषद सीट जनरल महिला के लिए रिजर्व की गई है। जबकि, माउंटआबू, शिवगंज नगरपालिका एवं पिंडवाड़ा नगरपालिका में इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित ओपन है।माउंटआबू में पहली बार जनरल वर्ग के लिए लाटरी निकली है। हिल स्टेशन माउंटआबू वर्तमान आबूराज प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका है। यहां जब से नगरपालिका बनी है पहली बार लाटरी जनरल वर्ग के लिए खुली है। ऐसे में कई प्रभावशाली अभी से चुनावी बिसात बिठाने में लग गए है।
05:57 PM, 13-Aug-2026
सांचौर नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनारक्षित
सांचौर नगर पालिका अध्यक्ष का पद भी अनारक्षित रखा गया है। सांचौर में कुल 35 वार्ड हैं। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस का बोर्ड बना था और नरेश सेठ अध्यक्ष बने थे। अब अनारक्षित पद होने के बाद दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की चुनावी रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है।
05:56 PM, 13-Aug-2026
भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष का पद अनारक्षित
भीनमाल नगर पालिका अध्यक्ष का पद भी इस बार अनारक्षित रखा गया है। पिछली बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। उस समय कांग्रेस का बोर्ड बना था। विमला बोहरा नगरपालिका अध्यक्ष बनी थीं। भीनमाल में कुल 40 वार्ड हैं और 35,212 मतदाता हैं। इनमें 18,304 पुरुष और 16,908 महिला मतदाता हैं। कुल 40 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। आरक्षण की घोषणा के बाद भीनमाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:54 PM, 13-Aug-2026
जालोर नगर परिषद सभापति का पद अनारक्षित
जालोर जिले में नगर निकाय चुनावों को लेकर गुरुवार को निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जालोर नगर परिषद सभापति का पद अनारक्षित रखा गया है। पिछले चुनाव में यह पद एससी के लिए आरक्षित था और भाजपा का बोर्ड बना था। भीनमाल और सांचौर में भी अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। वहीं नवगठित आहोर नगर पालिका में पहली बार चुनाव होंगे और अध्यक्ष पद OBC के लिए आरक्षित रहेगा। सायला में भी पहली बार चुनाव होंगे,जहां अध्यक्ष पद SC के लिए रहेगा।
04:18 PM, 13-Aug-2026
रावणा राजपूत समाज ने आंकड़े कम दिखाने का लगाया आरोप; आंदोलन की चेतावनी
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के सर्वेक्षण आंकड़ों को लेकर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने कड़ा विरोध जताया है। समाज का कहना है कि सर्वेक्षण में रावणा राजपूत समाज की संख्या वास्तविक जनसंख्या की तुलना में काफी कम दर्शाई गई है। इससे सर्वेक्षण की पारदर्शिता, पूर्णता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।पढ़ें पूरी खबर: रावणा राजपूत समाज ने आंकड़े कम दिखाने का लगाया आरोप; आंदोलन की चेतावनी
04:15 PM, 13-Aug-2026
दौसा नगर परिषद के चेयरमैन का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित
दौसा नगर परिषद के चेयरमैन का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। पिछले साल ये पद सामान्य (महिला) लिए आरक्षित था। दौसा में कुल 55 वार्ड हैं। जिसमे पिछले साल यहां कांग्रेस का बोर्ड बना था, जिसमें चेयरमैन ममता चौधरी थीं।लवाण में पहली बार नगर पालिका चुनाव के लिए अध्यक्ष पद ST महिला के लिए आरक्षित हुई। लवाण के इतिहास में नगरवासियों को पहली बार अपनी शहरी सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 के तहत 2023 के राज्य बजट की पूरक घोषणा में लवाण को ग्राम पंचायत से चतुर्थ श्रेणी नगरपालिका में अपग्रेड किया गया था।
रामगढ़ पचवारा और मंडावरी में एसटी सीट आरक्षित, लालसोट में पिछली बार अध्यक्ष सामान्य के लिए आरक्षित था। नगर पालिका लालसोट में पिछली बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। यहां कुल 35 वार्ड हैं।
03:35 PM, 13-Aug-2026
नागौर में आरक्षण लॉटरी ने बदले सियासी समीकरण
नागौर में 2.37 लाख मतदाता चुनेंगे स्थानीय सरकार, आरक्षण लॉटरी ने बदले सियासी समीकरणओबीसी सीट-10 सीट
OBC रिजर्व- नावां, नागौर, , रियाबाड़ी, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी ।
इसमें तीन OBC महिला की सीट आरक्षित- जायल, लाडनूं, नावां महिला OBC के लिए आरक्षित।