फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Election Live: कांग्रेस घोषणा पत्र में एक और मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में, हो सकता है ये एलान

Sun, 19 Nov 2023 10:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 10:46 AM IST
खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: बीजेपी इस चुनाव में कमल का फूल और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव मैदान में है। वहीं, कांग्रेस सीएम गहलोत के चेहरे और योजनाओं के दम पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही है। कांग्रेस को भरोसा है कि राजस्थान में इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा, तो वहीं बीजेपी को राजस्थान की जनता पर पूरा भरोसा है कि वो पहले जैसे ही पांच-पांच साल के राज का रिवाज बरकरार रखेगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Live News RJ Assembly Election Schedule Results Candidates BJP vs Congress Rally
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:42 AM, 19-Nov-2023

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव में होम वोटिंग का 5वां दिन

वोटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग में अब तक प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 59,034 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान अब तक कुल 1,150 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 829 मतदाताओं की मौत हो चुकी है। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में होम वोटिंग के पहले चार दिन में 43,219 बुजुर्ग तथा 19,428  दिव्यांग एवं शनिवार को 3,905 बुजुर्ग एवं 733 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया।

उन्होंने बताया कि पात्र 62,927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया है। विशेष मतदान दल ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान करवा रहे हैं। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 19 नवम्बर तक घर पर ही मतदान करवाया जाएगा। ऐसे मतदाता जो होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित थे, उनके लिए 20 और 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार विजिट करेंगे। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए मतदान की तारीखें 19 नवम्बर से 21 नवम्बर तक तय की गई हैं।

10:35 AM, 19-Nov-2023

कांग्रेस घोषणा पत्र में एक और बड़ा मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में

सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए अपनी सात बड़ी गारंटियां लांच कर चुकी कांग्रेस अब चुनावी घोषणा पत्र में कुछ और बड़े वादे करने जा रही है। इसमें किसान वर्ग के लिए एमएसपी का एलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर को राहुल गांधी राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि एमसपी के लिए स्वामीनाथन आयोग को आधार बनाया गया है।

कांग्रेस के नेता यह मान रहे हैं कि किसानों के लिए एमएसपी का एलान इन चुनावों के लिए उसका सबसे बड़ा कदम होगा। इससे पहले एमपी के घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने धान 2600, गेहूं 2599 रुपये में खरीदने का वादा किया है। 

राजस्थान में कांग्रेस सरकार लगातार घोषणाओं के मोड में चल रही है। चुनावों का एलान होने के बाद से कांग्रेस ने यहां गारंटी जारी की। इसमें किसानों से गोबर खरीद, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, सरकारी कॉलेज के छात्रों को फ्री लैपटॉप, प्रदेश में आपदा राहत बीमा और महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जैसी लुभावनी घोषणाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
10:15 AM, 19-Nov-2023
चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्रों से मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक 1,36,034 मत डाले गए हैं। आज 53,542  मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।

निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं। इन केंद्रों पर 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि उक्त सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।
08:35 AM, 19-Nov-2023

Rajasthan Election Live: कांग्रेस घोषणा पत्र में एक और मास्टर स्ट्रोक लगाने की तैयारी में, हो सकता है ये एलान

राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ने लगा है।कांग्रेस जहां योजनाओं के दम पर फिर सरकार बनने का दावा कर रही है। वहीं, बीजेपी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर राजस्थान में बदलाव का बिगुल फूंक रही है।

बीजेपी इस चुनाव में कमल का फूल और पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव मैदान में है। वहीं, कांग्रेस सीएम गहलोत के चेहरे और योजनाओं के दम पर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही है। कांग्रेस गहलोत के नाम और काम पर ताल ठोक रही है। कांग्रेस को भरोसा है कि राजस्थान में इस बार 'राज' नहीं 'रिवाज' बदलेगा तो वहीं बीजेपी को राजस्थान की जनता पर पूरा भरोसा है कि वो पहले जैसे ही पांच-पांच साल के राज का रिवाज बरकरार रखेगी।

टिकट वितरण के बाद दोनों पार्टियों को अंर्तकलह और बगावत का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को पूरा भरोसा है कि बगावत का असर परिणामों पर नहीं पड़ेगा। दोनों दल राज और रिवाज के आसरे मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसका फैसला तो तीन दिसंबर को होगा कि राजस्थान ने राज बदला या रिवाज बरकरार रखा। वहीं, रविवार को चुनावी सभाओं की शुरुआत सीएम अशोक गहलोत के जरिए नवलगढ़ में होगी। इसी के साथ यह सिलसिला पांच बजे तक तीन जनसभाओं तक चलेगा। इसके बाद पीएम, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई राजनीतिक दिग्गज आज चुनावी मैदान में जनता से रूबरू होंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed