फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पायलट सक्रिय, विधायकों से मिल रहे, जल्द ही सोनिया से भी मिलेंगे

Fri, 23 Sep 2022 07:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 23 Sep 2022 07:38 PM IST
खास बातें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस के एक पद एक व्यक्ति के फैसले के कारण उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ सकती है। ऐसे में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा यह अब तक बड़ा सवाल बना हुआ है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम इस दौड़ में सबसे ऊपर माना जा रहा है। राहुल से मुलाकात के बाद पायलट राजस्थान में सीएम की कुर्सी को लेकर सक्रिय हो गए हैं।  

विज्ञापन
Congress President Nomination Sachin Pilot Active In Rajasthan CM Ashok Gehlot
सचिन पायलट ने विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों के साथ मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:37 PM, 23-Sep-2022
गहलोत 28 को दाखिल करेंगे नामांकन
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए बीते गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू होगी। यह 30 सितंबर तक चलेगी। बताया जा रहा है कि गहलोत 28 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और 19 नवंबर को मतगणना होगी। इसी दिन कांग्रेस के नए अध्यक्ष का नाम भी सामने आ सकता है। 
06:05 PM, 23-Sep-2022
मंत्री गुढ़ा बोले-आलाकमान का फैसला मानेंगे
प्रदेश के नए सीएम को लेकर बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक और मंत्री राजेंद्र गुढ़ ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। अब तक गहलोत समर्थक माने जाने वाले गुढ़ा ने कहा, कांग्रेस आलाकमान जो फैसला करेगा। हमारे साथ के सभी छह विधायक उसका समर्थन करेंगे। किसे सीएम बनाना है यह फैसला आलाकमान को करना है। 
विज्ञापन
05:29 PM, 23-Sep-2022
विधायकों की लॉबिंग शुरू
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पायलट ने प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की लॉबिंग शुरू कर दी। पायलट की कोशिश है कि पार्टी के सभी विधायक सीएम पद के लिए उनका समर्थन करें। सूत्रों का कहना है कि इसे लेकर उन्होंने बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और बसेड़ी विधायक खिलाड़ीलाल बैरवा से भी फोन पर बात की है। दोनों विधायक अभी दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही सचिन पायलट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर करेंगे। इसके बाद पूरी तरह से साफ हो सकता है कि प्रदेश का नया सीएम कौन होगा।
05:19 PM, 23-Sep-2022
गहलोत गुट के विधायकों से मिले पायलट
सीएम पद के नामों की चर्चाओं और कांग्रेस की बदल रही राजनीति के बीच शुक्रवार को सचिन पायलट विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से उनके चैंबर में मुलाकात की। इस दौरान वह कांग्रेस विधायकों के साथ भी मिले। इनमें सिर्फ पायलट गुट के विधायक ही नहीं गहलोत गुट के कई विधायक भी शामिल थे।   
04:20 PM, 23-Sep-2022

Rajasthan: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद पायलट सक्रिय, विधायकों से मिल रहे, जल्द ही सोनिया से भी मिलेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने यानी नामांकन करने का एलान कर दिया। यह भी लगभग तय माना जा रहा है कि अगर, गहलोत अध्यक्ष बने तो उन्हें राजस्थान सीएम का पद छोड़ना पड़ेगा। इसके संकेत बीते दिन राहुल गांधी ने कोच्चि में दे दिए थे।

इधर, कल यानी बीते गुरुवार को सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात की इसके बाद से वह प्रदेश की राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पायलट ने विधायकों ने बैठक और चर्चा शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह चर्चा राजस्थान के होने वाले नए सीएम को लेकर हो रही है। सचिन पायलट इसके सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, इस दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का नाम भी शामिल है।  

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपने गुट के विधायकों से ही नहीं, विरोधी गुट के विधायकों से भी बात कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल से मुलाकात के बाद मिले संकेत पर पायलट ने अपनी सक्रियता बढ़ाई हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी वह कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पायलट जल्द ही सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed