02:50 PM, 23-Jun-2025
आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया बोले-अब फाइनल की बारी
पार्टी की जीत पर आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में सेमीफाइनल में शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है।
02:22 PM, 23-Jun-2025
सीएम भगवंत मान ने दी बधाई
विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी है। मान ने एक्स पर लिखा-बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ़ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश है। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।
उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।
02:02 PM, 23-Jun-2025
आप के संजीव अरोड़ा जीते
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा जीत गए हैं।
01:42 PM, 23-Jun-2025
आप की जीत तय
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आप के संजीव अरोड़ा की जीत तय हो गई है। केवल एक राउंड बाकी है। संजीव अरोड़ा 10 हजार की निर्णायक बढ़त बना चुके हैं।
01:34 PM, 23-Jun-2025
संजीव अरोड़ा की लीड 8700 से ज्यादा
12वें राउंड के बाद आप के संजीव अरोड़ा की लीड 8700 से ज्यादा हो गई है।
01:23 PM, 23-Jun-2025
संजीव अरोड़ा की जीत लगभग तय
आप के संजीव अरोड़ा की जीत लगभग तय हो गई है। अरोड़ा 12वें राउंड में भी अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
01:04 PM, 23-Jun-2025
11वें राउंड में बढ़त बरकरार
11वें राउंड में आप के संजीव अरोड़ा को 7400 से ज्यादा की बढ़त मिल गई है।
12:48 PM, 23-Jun-2025
दसवें राउंड में भी आप आगे
दसवें राउंड की काउंटिंग में आप आगे है। अब केवल 4 राउंड बाकी हैं।
12:32 PM, 23-Jun-2025
नाैवें राउंड में भी आप की बढ़त
नाैवें राउंड में भी संजीव अरोड़ा की बढ़त बरकरार है।
12:13 PM, 23-Jun-2025
आठवें राउंड में भी आप आगे
आठवें राउंड में भी आप की बढ़त बरकरार है।