Amit Shah Jalandhar Visit Live: 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, अमित शाह का बड़ा एलान
{"_id":"6abca12502f82701300be1bd","slug":"jalandhar-amit-shah-rally-live-security-alert-after-bomb-threat-email-agencies-on-high-alert-updates-in-hindi-2026-09-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Jalandhar Visit Live: 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, अमित शाह का बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 30 Sep 2026 03:16 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:16 PM IST
खास बातें
पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा नशे के खिलाफ यात्राएं निकाल रही है। 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं का समापन आज जालंधर में एक रैली के रूप में हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस रैली में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे हैं। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
जालंधर में अमित शाह की रैली
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:56 PM, 30-Sep-2026
अब बारी है 'चिट्टा मुक्त पंजाब' की
अमित शाह ने कहा कि जब हम वादा कर रहे हैं कि 31 दिसंबर, 2029 को पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे, तो मुझे मालूम है कि केजरीवाल एंड कंपनी क्या कहने वाली है। मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा है, वो करके दिखाया है। कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने का काम भाजपा ने किया। 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को समाप्त करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने किया। नॉर्थ ईस्ट के आतंकवाद को समाप्त करने का काम भाजपा ने किया, और अब बारी है 'चिट्टा मुक्त पंजाब' की।02:52 PM, 30-Sep-2026
भाजपा नशा मुक्त पंजाब पर लड़ेगी
शाह ने कहा कि आज नशा मुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया? क्योंकि आम आदमी की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। पंजाब के चुनाव में कई मुद्दे हैं। किसानों, इंडस्ट्री, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे हैं, लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा केवल और केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ने वाली है। आज मैं यहां से पंजाब की माताओं और युवाओं से वादा करके जाता हूं कि इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कीजिए, कमल के फूल पर वोट डालिए, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे।
विज्ञापन
02:47 PM, 30-Sep-2026
मंच से बड़ा एलान
अमित शाह ने मंच से बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2029 तक प्रदेश को नशा मुक्त करवा दिया जाएगा। शाह ने कहा कि जालंधर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, लेकिन जालंधर में नशा मुक्त पंजाब के लिए आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।पंजाब देश में दो चीजों के लिए जाना जाता है। पहला, देश में जब भी खाने-पीने की जरूरत पड़ती थी, तो हमारे गोदामों को पंजाब का किसान भर देता था और आज भी भर देता है। दूसरा, आजादी से पहले का समय हो या आजादी के बाद का, जब भी सुरक्षा की बात आती थी, तो हमारे पंजाब का जवाब हमेशा तैयार रहता था। पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली, बल्कि आजादी के बाद भी भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।
02:40 PM, 30-Sep-2026
मंच पर पहुंचे अमित शाह
अमित शाह मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, रवनीत बिट्टू समेत कई गण्यमान्य नेता माैजूद हैं। अमित शाह ने सत श्री अकाल और जय श्री राम के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।02:05 PM, 30-Sep-2026
कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे गृहमंत्री
गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे।01:15 PM, 30-Sep-2026
अमित शाह ने देवी तालाब मंदिर में माथा टेका
देवी तालाब मंदिर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन
12:53 PM, 30-Sep-2026
नशा पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
भाजपा की सियासी रणनीति देखें तो अबकी चुनाव में नशे और बिगड़ी कानून-व्यवस्था के मुद्दे को पार्टी सत्तारूढ़ आप सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार बनाने की तैयारी कर चुकी है। इसी कड़ी में जालंधर पहुंचने के बाद अमित शाह सूबे के उन परिवारों के साथ आधा घंटा बिताएंगे, जिन्होंने नशे की वजह से अपने परिजनों को खोया है। इनमें वे माताएं भी होंगी, जिन्होंने नशे की वजह से अपने पांच से छह बच्चों को खो दिया है। कपूरथला व लुधियाना से जुड़ी ये घटनाएं पंजाब में बड़ी चर्चा का विषय बनी थीं।12:20 PM, 30-Sep-2026
नशा विरोधी यात्राओं का समापन
पंजाब में चुनाव से पहले नशे का कारोबार बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है। भाजपा नशे के खिलाफ यात्राएं निकालकर सूबे में विरोधियों के विरुद्ध माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने के बाद भाजपा की नशा विरोधी यात्राओं का समापन आज जालंधर में एक रैली के रूप में होगा।11:16 AM, 30-Sep-2026
रैली, स्कूलों को उड़ाने की धमकी
अमित शाह की रैली से पहले कई स्कूलों को एक धमकी भरा ईमेल भेजे जाने का मामला सामने आया है। ईमेल में रैली स्थल, बसों और श्री देवी तालाब मंदिर समेत अलग-अलग स्थानों पर आईईडी/बम धमाके करने जैसी धमकियां दी गई हैं।11:10 AM, 30-Sep-2026