फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAF MIG-21 Retires: वाटर कैनन सैल्यूट के साथ मिग 21 की गर्जना शांत, राजनाथ बोले- ये भारत-रूस संबंधों का प्रमाण

Fri, 26 Sep 2025 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Sep 2025 01:12 PM IST
खास बातें

MIG 21 IAF Fighter Jet Retired Farewell Ceremony Live : मिग 21 आज रिटायर हो गया। 1965-1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1999 कारगिल युद्ध, बालाकोट स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर में भांरत का शौर्य बढ़ाने वाले जंगी जहाज को चंडीगढ़ में विदाई दी गई। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
IAF MIG 21 Retirement Ceremony Live Updates: India Bids Goodbye to the Legendary Fighter Jet After Six Decades
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:37 PM, 26-Sep-2025

हमें मिग 21 की लिगेसी को सेलिब्रेट करना चाहिए

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मिग 21 ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। अपने समय की तकनीक के हिसाब से मिग सबसे बेस्ट था। मिग को लंबे समय तक हमारी वायुसेना का भरोसा मिला। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसकी लिगेसी को सेलिब्रेट करें। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से मिग का सफर शुरू हुआ था। चंडीगढ़ उस गाैरवशाली पल का गवाह है। मिग को बर्ड ऑफ आल सीजन कहा जाता है, क्योंकि इसने हर समय अपनी उपयोगिता सिद्ध की। रक्षा मंत्री ने कहा कि मिग 21 महज एक विमान नहीं है, यह भारत-रूस संबंधों का प्रमाण है।
12:24 PM, 26-Sep-2025

राजनाथ सिंह का अभिभाषण शुरू

मंत्री राजनाथ सिंह का मंच से अभिभाषण शुरू हो गया है। राजनाथ सिंह ने मिग 21 की खासियतों के बारे में जानकारी दी।  

विज्ञापन
12:05 PM, 26-Sep-2025

पानी की बाैछार से कहा अलविदा

मिग 21 को पानी की बाैछार से अंतिम सलामी दी जा रही है। इसी के साथ मिग की गर्जना शांत हो गई। 

11:52 AM, 26-Sep-2025

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का आखिरी सलाम

विदाई समारोह में सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने अपनी प्रस्तुति शुरू की। अलविदा उड़ान को देखकर इन्हें उड़ाने वाले पूर्व वायु सैनिक भावुक हो गए।

11:49 AM, 26-Sep-2025

आसमान में आखिरी बार दिखी मिग की ताकत

कुल छह मिग विमान ने आसमान में आखिरी बार ताकत दिखाई। सातवीं महिला पायलट स्कवाड्रन लीडर प्रिया शर्मा ने भी मिग 21 उड़ाया। पैंथर फॉरमेशन के सभी विमान एयरबेस पर लौटे। 
11:46 AM, 26-Sep-2025

वायुसेना अध्यक्ष ने मिग 21 के साथ एयरबेस पर किया लैंड

वायु सेना अध्यक्ष एपी सिंह ने मिग 21 के टेल नंबर 2777 के साथ एयरबेस पर लैंड किया। यह उनकी मिग 21 के साथ अंतिम उड़ान थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 26-Sep-2025

मिग-21 की कमी खलेगी

थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि मिग-21 की विदाई को लेकर भावुक महसूस कर रहा हूं। यह बहुत ताकतवर था। पूर्व वायुसेना अध्यक्ष बीएस धनोआ ने कहा कि मिग 21 ने वायु सेना को बहुत मजबूत बनाए रखा। इसकी कमी खलेगी लेकिन समय के साथ-साथ नए जंगी जहाज भी ताकत बढ़ाएंगे। मिग की ताकत का लोहा दुश्मन भी मानता था और आज तक घबराता था
 
11:36 AM, 26-Sep-2025

बादल 3 और पैंथर्स फॉरमेशन में दिखी ताकत

बादल 3 फॉरमेशन में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी शामिल हैं। आसमान में पैंथर्स फॉरमेशन ने ताकत दिखाई।  
 
11:30 AM, 26-Sep-2025

मिग 21 को विदाई का औपचारिक कार्यक्रम शुरू  

मिग 21 को अलविदा कहने का औपचारिक कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। उनके साथ सीडीएस अनिल चौहान हैं। 
11:16 AM, 26-Sep-2025

रिटायर विंग कमांडर बोले-मिग एक खूबसूरत मशीन

सेवानिवृत्त विंग कमांडर राजीव बत्तीश ने कहा कि मिग-21 की एक बहुत लंबी कहानी है और इतने सारे लोगों का यहां एकत्र होना इस बात का प्रमाण है कि हम सभी इस विमान से जुड़े हुए हैं... जहां तक भारत का संबंध है, लड़ाकू विमान पर उड़ाए गए विमानों की अधिकतम संख्या मिग-21 है... बहुत शक्तिशाली विमान, और ज्यादातर पूर्वी ब्लॉक के देशों ने इसे उड़ाया। यह पश्चिमी क्षेत्र के लिए एक पहेली था... जहां तक उड़ान का सवाल है, मिग-21 एक खूबसूरत मशीन थी, और इसका प्रमाण यह है कि इतने सारे लोग देश भर से विदेशों से अंतिम प्रकाश देखने और अलविदा कहने के लिए आए थे।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed