फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Live: विपक्ष ने सरकार को घेरा, सम्राट ने पूछा- 2005 से पहले क्या स्थिति थी; जानिए, क्या चल रहा है

Mon, 19 Feb 2024 07:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 19 Feb 2024 07:01 PM IST
खास बातें

Bihar News Update : कई दिनों की छुट्टी के बाद आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र फिर से शुरू होगा। सत्ताधारी भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक से रिचार्ज होकर आई है। मौसम में भी बदलाव है। अपराध को लेकर सत्ता पक्ष में भी गतिरोध है। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की भी सुगबुगाहट।

विज्ञापन
Bihar News Live : Nitish Kumar news in bihar vidhan sabha live update budget session accident today weather
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:42 PM, 19-Feb-2024
शेखपुरा जिले की एक महिला की इलाज के दौरान नालंदा में सोमवार को मौत हो गई। दरअसल, महिला ने खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया था। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ला निवासी चंदन विश्वकर्मा की पत्नी स्वाति कुमारी (22) के रूप में की गई है।
06:13 PM, 19-Feb-2024
दरभंगा में इंटरनेट सेवा बहाल
दरभंगा जिले में स्थिति सामान्य हो गई है, जिसके बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। मुरिया गांव के साथ बहेड़ा बाजार में तनाव खत्म होने पर दुकानें खुल गईं और जन जीवन सामान्य हो गया। अभी तक मुरिया गांव में तनाव फैलाने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
05:26 PM, 19-Feb-2024

सीवान में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
सीवान में परीक्षा केंद्र से एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूल परीक्षार्थी की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। जांच के दौरान आरोपी फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले परीक्षा के तीसरे दिन खगड़िया के एक परीक्षा केंद्र से पांच मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया था। पांचों आरोपी नाबालिग थे और पांच हजार रुपये के बदले दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।

04:50 PM, 19-Feb-2024
भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत
पटना में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही हाईवा (ट्रक) ने कुचल दिया। घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नौबतपुर-पटना मुख्य पर बवाल करने लगे।
04:16 PM, 19-Feb-2024
सम्राट ने विपक्ष पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वित्तीय बजट 2024-25 ने कहा कि 22 हजार करोड़ से आज दो लाख 78 करोड़ से ज्यादा का बजट हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बदल रहा है। यह विकास और न्याय का बजट है। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी यह सब लोग जनते हैं। आज बिहार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार ड्रीम प्रोजक्ट सात निश्चय एक और दो की भी तारीफ की। रोजगार पर विपक्ष के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लोग रोजगार की चिंता करते हैं, लेकिन इनको पता नहीं है कि बिहार में लालू जी मुख्यमंत्री रहे तब तक राज्य के लोगों को एक लाख नौकरी भी नहीं मिली। बिहार में 2005 से 2020 तक सात लाख से अधिक नौकरी दी गई। 
03:27 PM, 19-Feb-2024
विपक्ष ने पूछा- सरकार गरीबी कैसे खत्म करेगी  
विपक्ष के विधायक ने कहा कि मैंने पूरा बजट पढ़ लिया लेकिन बिहार को विशेष राज्य देने की बात किसी भी पन्ने में नहीं मिली। बजट में विकास की बात किसी भी पन्ने में नहीं कही। 94 लाख परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि कहां से लाई जाएगी बिहार सरकार इसे बात को बताए। बिहार सरकार की रिपोर्ट ही कह रही है कि राज्य से 53 लाख से ज्यादा लोग अस्थाई तौर पर पलायन कर चुके हैं। 2024 में छह प्रतिशत लोग ही स्नातक कर पाए हैं। 81 प्रतिशत लोग इस महंगाई में महज 20 हजार रुपये कमाते हैं। इस बजट में यह नहीं बताया गया कि सरकार गरीबी कैसे खत्म करेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
03:16 PM, 19-Feb-2024
भाजपा विधायक ने कहा- यह विकास का बजट है
भाजपा विधायक ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बजट विकास का बजट है। विपक्षी के साथी इस बजट को अच्छे से पढ़ें और समझे। यह गरीब कल्याण का बजट है। एनडीए रोजगार का सृजन करने वाली सरकार है। महागठबंधन के लोग रोजगार लूटने वाले हैं। 20 लाख रोजगार को लेकर एनडीए सरकार संकल्पित है। महिला और किसान विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन में सूट नहीं कर रहे थे। ताज्जुब की बात यह है कि आजकल परिवारवादी लोग भी खुद को समाजवादी कह रहे हैं। जब जब एनडीए की सरकार बिहार में रही, केवल विकास ही मुख्य एजेंडा रहा है। 
02:30 PM, 19-Feb-2024
बजट पर विपक्ष ने उठाए कई सवाल
विधानसभा में लंच के बाद 2024-25 बजट पर बोलते हुए विपक्ष के विधायक ने कहा कि यह बजट योजना मद से ज्यादा स्थापना मद में खर्च करने के लिए आया है। पिछले साल की तुलना में इस बार का राजकोषीय घाटा 3 हजार करोड़ अधिक है। 20 लाख नौकरी के वादे के पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि 17 महीने में महागठबंधन की सरकार ने पांच लाख नौकरी दी थी। अब आपने 20 लाख नौकरी का वादा किया है। उसे सुनिश्चित जरूर करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौवीं बार शपथ ली। उन्होंने जो उदाहरण सेट किया है, वह किस तरह का पर्याय बनाया जा रहा है। इससे बिहार के भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। क्या बिहार की जनता का कोई मूल्य नहीं है। क्या उनका कोई सम्मान नहीं है? जनता जिसे चुन रही है, उसके उलट कुर्सी के मोह में आकर वह मुख्यमंत्री बन गए। बिहार में शिक्षा की स्थिति है? स्कूलों की क्या हालत है? इस पर क्यों नहीं ध्यान दिया जा रहा है। जो बजट पेश किया गया है, उसमें यह सुनिश्चित नहीं किया गया है कि आप किस तरह की विकास चाह रहे हैं। 
02:02 PM, 19-Feb-2024
सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि
एक ओर नियोजित शिक्षक लगातार राज्यकर्मी की मांग कर रहे हैं। वह सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार सक्षमता परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरवा रही है। आज आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तिथि है। यह विस्तारित तिथि है। इससे पहले 15 फरवरी तक ही आवेदन की तिथि निर्धारित थी। लेकिन, काफी संख्या में नियोजित शिक्षकों के आवेदन नहीं किए जाने की स्थिति में आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़या गया था।
01:20 PM, 19-Feb-2024
383 पुलिस वाहन विभिन्न थानों को दिए गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न थानों एवं इकाईयों के लिए 383 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिहार सरकार की ओर से कहा गया कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी। एक अणे मार्ग प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर उनका अभिनन्दन किया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed