फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ujjain Mahakal Sawari: बाबा की तीसरी सवारी नगर भ्रमण कर पहुंची महाकाल मंदिर, तीनों स्वरूपों का हुआ पूजन

Tue, 25 Jul 2023 10:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:32 AM IST
खास बातें

बाबा महाकाल की श्रावण की तीसरी सवारी आज निकल रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने महाकाल में पूजन-अर्चन किया। 
 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal Sawari Live Darshan Today Videos Photos City Tour Mahakaleshwar Baba
महाकाल की तीसरी सवारी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:46 PM, 24-Jul-2023
सवारी पहुंची महाकाल, फिर हुआ पूजन
नगर भ्रमण करने के बाद बाबा महाकाल पुनः चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव स्वरूप में महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां सभा मंडप में पंडितों द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर को स्थापित किए जाने के बाद परंपरागत पूजन किया गया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि सभा मंडप में हुए भगवान चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, शिव तांडव के पूजन के बाद मंदिर में बाबा महाकाल की सांध्य आरती शुरू हुई।
07:23 PM, 24-Jul-2023
सीएम शिवराज ने महाकाल की सवारी के दौरान बजाया डमरू - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार बाबा महाकाल की सवारी में पैदल चले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं यही कारण है कि वह हर वर्ष बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होने जरूर आते हैं। आज भी महाकाल मंदिर मे भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन करने के साथ ही धर्म ध्वजा लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा महाकाल की सवारी में पैदल पैदल चलना शुरू किया था जिसके बाद वे सवारी मार्ग से होते हुए रामघाट पहुंचे और उधर से लौटती सवारी में भी जन जन का अभिवादन करते नजर आए। कभी उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में शिव मंत्रों का जाप किया तो कभी भगवान शिव के अति प्रिय डमरू को बजाते नजर आए।

विज्ञापन
07:02 PM, 24-Jul-2023
महाकाल के गोपाल मंदिर पहुंचने पर लगे जयकारे - फोटो : सोशल मीडिया
नगर भ्रमण के दौरान जैसे ही बाबा महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंची वैसे ही गोपाल मंदिर क्षेत्र हरि और हर के नारों से गुंजायमान हो गया। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन तो किए ही इसके साथ ही वे हरिहर मिलन के साक्षी भी बने। गोपाल मंदिर के पुजारी बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के लिए मुख्य मार्ग पर आए। जहां उन्होंने पालकी में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन अर्चन कर आरती की।याद रहे कि गोपाल मंदिर से बाबा महाकाल की सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा 24 खंबा मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी।
06:50 PM, 24-Jul-2023
महाकाल के स्वागत में बनी रंगोली। - फोटो : सोशल मीडिया
सीसीटीवी कैमरों से नजर
महाकाल मंदिर व श्री महाकाल लोक में स्मार्ट सिटी द्वारा दस करोड़ रुपये की लागत से 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी का भी उपयोग किया गया है। मंदिर समिति महाकाल परिसर, हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र सवारी मार्ग में 250 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। इसके अलावा पुलिस के 108 स्थानों पर भी 511 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके माध्यम से भी पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।

पुलिस जवान और वॉलिंटियर संभाल रहे सवारी की व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसीलिए सुरक्षा की दृष्टि से जितने भी बिन्दु हैं, वहां पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। सवारी की व्यवस्था में लगभग 700-800 पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके अतिरिक्त 350 वॉलेंटियर्स भी सवारी की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

पलक झपकते ही कलाकारों ने बनाई आकर्षक रंगोली
सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल के आगमन के पहले कलाकार आकर्षक रंगोली बना रहे थे जो कि इतने कम समय में बनाई जा रही थी जिसे देखकर यह कहा जाए कि पलक झपकते ही कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। सवारी मार्ग पर बनाई जा रही इस रंगोली से चौराहे भी आकर्षक नजर आ रहे थे।
 
06:27 PM, 24-Jul-2023
गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड ने समां बांध दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस बैंड बजाई ओम जय जगदीश हरे....
जैसे ही गोपाल मंदिर पर पुलिस बैंड पहुंचा। वैसे ही पुलिस बैंड ने ओम जय जगदीश हरे की धुन बजाकर बाबा महाकाल के आने के पहले ही पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। याद रहे कि बाबा महाकाल जैसे ही सवारी के रूप मे गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। वैसे ही हरि और हर का मिलन हो जाएगा।
06:10 PM, 24-Jul-2023
सीएम शिवराज पूरे समय महाकाल सवारी में रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
तोपची देते हैं बाबा महाकाल के आने की सूचना
बाबा महाकाल की सवारी में सबसे आगे तोपची होते हैं जो कि उनके आने की सूचना देते हैं। जैसे ही सवारी आगे बढ़ती है वैसे ही तोप की आवाज इस बात का परिचायक होती है कि सावधान हो जाएं उज्जैन के राजा बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर पधार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:56 PM, 24-Jul-2023
महाकाल की सवारी में शामिल डमरू बजाते युवाओं की टोली। - फोटो : सोशल मीडिया
डमरू मंडली ने मनमोहा....
बाबा महाकाल की सवारी मे शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, कोई इस दौरान डमरू बजाता है तो कोई झांझ। आज बाबा महाकाल की सवारी के दौरान डमरु मंडली सवारी देखना है भक्तों का मनमोह लिया। क्योंकि यह मंडली एक साथ जब डमरु बजा रही थी तो इसकी ध्वनि मन को अतिप्रिय लग रही थी। जिससे सवारी देखने पहुंचे श्रद्धालु इस मंडली की प्रशंसा कर  रहे थे।
05:18 PM, 24-Jul-2023
शिप्रा घाट पर पूजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
शाम करीब सवा पांच बजे बाबा महाकाल की सवारी शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंची। यहां मां शिप्रा के जल से होगा बाबा का पूजन अभिषेक किया जाएगा। राम घाट पर भगवान चंद्रमौलेश्वर तो दत्त अखाड़ा क्षेत्र में भी हो रही भगवान का पूजा अर्चना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान का पूजन अर्चन कर रहे हैं। बाबा महाकाल की सवारी जैसे ही शिप्रा तक रामघाट पर पहुंची वैसे ही भगवान के दर्शन करने को आतुर लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के श्री चंद्रमौलेश्वर, श्री मन महेश और शिव तांडव स्वरूप के दर्शन किए और पूरे रामघाट को जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान कर दिया।



महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष गुरु द्वारा भगवान चंद्रमौलेश्वर का शिप्रा तट राम घाट पर पूजन अर्चन करवाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की आरती की। इसके बाद यह सवारी मंदिर से पुनः नगर भ्रमण के लिए निकली।
04:52 PM, 24-Jul-2023
महाकाल की सवारी में भक्तों कै सैलाब उमड़ पड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया
राजा के स्वागत में की गई आकर्षक साज-सज्जा
बाबा महाकाल की तीसरी सवारी को लेकर सवारी मार्ग को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही चौराहों पर फूलों और रंगोली से आकर्षक सजावट भी की गई है। बाबा महाकाल की सवारी देखने के लिए प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे हैं, जो बाबा महाकाल की एक झलक पाने को आतुर नजर आ रहे हैंं।
04:24 PM, 24-Jul-2023
बेटी बचाओ के संदेश के साथ तीसरी सवारी में मुस्कुराई मंडली
श्री महाकालेश्वर की सवारी में भारतीय सांस्कृतिक वेशभूषा एवं सामाजिक संदेश के साथ स्वामी मुस्कुराके मंडली ने मनोहारी प्रस्तुति से उत्सव धर्मियों को आनंदित किया। बेटी बचाओं एवं त्रिशूल पगड़ी को धारण कर शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने बताया कि सवारी मे स्वामी खिल खिलाके, मनोहर गुप्ता नायक (वीर विक्रमादित्य) , स्वामी दिलमिलाके, दिनेश रावल (शिवाजी महाराज) , स्वामी लहराके, मोहित गेहलोत (बाजीराव) की वेशभूषा धारण कर सवारी में सांस्कृतिक अनुष्ठान कर युवा तरुणाई को भारतीय इतिहास के दर्शन करवाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुस्कुराके मंडली की प्रशंसा की एवं समीप बुलवाकर चित्र भी लिए। 


भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप


शिव तांडव स्वरूप


मन महेश स्वरूप
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed