फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mp Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest News Today in Hindi 13 november 2022

लाइव अपडेट

10:47 PM, 13-Nov-2022

MP News: भोपाल में बेसहारा 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

MP News: 78-year-old destitute raped in Bhopal, accused arrested by police
हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय महिला हनुमान मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है। मंदिर में आने जाने वाले लोगों के भोजन देने से उसका गुजारा चलता है। आरोपी भी मंदिर के पास ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया।
  और पढ़ें
10:42 PM, 13-Nov-2022

MP News: कोरोना काल में हादसे में आंगनबाड़ी सेविका की हो गई थी मौत, हाईकोर्ट ने दिया 50 लाख के मुआवजे का आदेश

Jabalpur HC order to give Compensation of 50 lakhs to family of Anganwadi worker died in Corona period
मृतक आंगनबाड़ी सेविका की बेटी ने हाईकोर्ट में मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना का आवेदन खारिज करने को लेकर चुनौती दी थी। उसने बताया कि उसकी मां पोषाहार वितरित करने जा रही थी, तभी गिरकर घायल हो गई और उनकी जान चली गई। और पढ़ें
विज्ञापन
09:40 PM, 13-Nov-2022

MP News: सीएम के खास डॉ. गोयनका ने की कमलनाथ की तारीफ, पूर्व सीएम ने बताया संकट में शिवराज ने मांगी थी मदद

MP News: Former CM Kamal Nath told that CM Shivraj had sought help in Kovid crisis
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कोविड के समय मेरा विधानसभा में मजाक उड़ाया गया था। जब मैंने कहा था कि कोरोना सामने है। मैं इंटरनेशनल अखबार और जर्नल पढ़ता था। उसमें कोविड की भयंकर समस्या सामने आने के बारे में बताया गया। जब मैंने कहा कि कोविड की तैयारी करनी है तो कहा गया कि कोरोना नहीं यह तो कमलनाथ का डरोना है।  और पढ़ें
09:33 PM, 13-Nov-2022

MP News: जनवरी तक माधव नेशनल पार्क में आएंगे टाइगर, सांसद केपी यादव ने की प्रोजेक्ट की समीक्षा

MP KP Yadav did a review meeting of the Tiger Project in Shivpuri
सांसद डॉक्टर केपी यादव ने टाइगर प्रोजेक्ट के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जनवरी में सबसे पहले नर और मादा टाइगर जोड़ी को नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा। और पढ़ें
08:37 PM, 13-Nov-2022

MP News: भांजियों से मिलने के लिए मामा शिवराज ने रुकवा दिया काफिला, छात्राओं से जाना पढ़ाई-लिखाई का हाल

CM Shivraj Singh Chouhan stopped his convoy to meet girl students
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं को खूब पढ़ने का संदेश दिया और रवाना हो गए। वहीं सीएम रविवार की रात को महुआ कोठी में विश्राम करेंगे। और पढ़ें
07:43 PM, 13-Nov-2022

Suicid Case:हैदराबाद के वैज्ञानिक की संदिग्ध मौत, होटल में रुके थे

Suspicious death of Hyderabad scientist,indore news

शहर केे एक होटल में एक वैज्ञानिक का शव मिला है। वैज्ञानिक का नाम ब्रजगोपाल राव शर्मा है। वे शहर की एक निजी लैब में दवाइयों से जुडी रिसर्च की टीम में शामिल थे। पुलिस स्थानीय परिचितों से भी पूछताछ कर रही है और शर्मा के परिजनों को भी सूचना दी है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:48 PM, 13-Nov-2022

MP News: कार्यकर्ताओं से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले-मुझे ही मान लो विधायक, जानिए क्या है वजह

Panchayat Minister Mahendra Singh Sisodia said to workers to consider him as MLA
मंत्री महेंद्र सिसोदिया पिछोर और खनियांधाना के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की सब बात सुनेंगे। जनता से जुड़े जो काम होंगे, उन्हें वे करेंगे। और पढ़ें
06:37 PM, 13-Nov-2022

MP News: विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मंत्री ने गाड़ी रुकवाई, लुहार परिवार से हाल-चाल पूछे और लोहा पीटने लगे

MP Minister Stops His Car And Started Beating Hot Iron With A Blacksmith Family Viral Video
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रविवार को भी उन्होंने ऐसा कुछ किया कि जिसने देखा देखता रह गया।  और पढ़ें
06:40 PM, 13-Nov-2022

MP News: कमलनाथ के इंदौर सम्मान विवाद में कांग्रेस ने मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटाया

MP News: Vice President of Media Department Narendra Saluja removed in respect dispute in Indore of Kamal Nath
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है। सूत्रों के अनुसार इंदौर घटना मामले में कमलनाथ ने जांच कराई। जिसमें नरेंद्र सलूजा का नाम सामने आया है। इसके चलते ही उनपर कार्रवाई की गई है। इसके बाद शनिवार को उनको पीसीसी मुख्यालय नहीं आने का मैसेज करा दिया गया। और पढ़ें
06:16 PM, 13-Nov-2022

Indore Crime: नशे में भी मिलावट, अफीम में प्रतिबंधित दवाएं मिलकर बेचते थे

इंदौर में नशा बेचने वाले एक गिरोह को भांडाफोड़ पुलिस ने किया है। गिरोह मिलावट कर नशा बेचता था। पहले 12 लोग इस गिरोह के पकड़े जा चुके है। अब मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed