फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: 78-year-old destitute raped in Bhopal, accused arrested by police

MP News: भोपाल में बेसहारा 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sun, 13 Nov 2022 10:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय महिला हनुमान मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है। मंदिर में आने जाने वाले लोगों के भोजन देने से उसका गुजारा चलता है। आरोपी भी मंदिर के पास ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया।
 

विज्ञापन
MP News: 78-year-old destitute raped in Bhopal, accused arrested by police
भोपाल में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में 78 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने 37 वर्ष के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। घटना के दिन महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चला। जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने शाहपुरा निवासी आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय महिला हनुमान मंदिर के पास झुग्गी बनाकर रहती है। मंदिर में आने जाने वाले लोगों के भोजन देने से उसका गुजारा चलता है। आरोपी भी मंदिर के पास ही बैठकर भीख मांगता था। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर की रात वह झुग्गी में अकेली थी। झुग्गी में दरवाजा नहीं है। आरोपी झुग्गी में घुस आया और दुष्कर्म किया और भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ित बुजुर्ग महिला भी फुटपाथ पर जाकर बैठ गई। लोगों ने शरीर पर चोट के निशान देखे तो अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने डर की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद भी आरोपी राजू परेशान करने लगा। शुक्रवार रात को राजू ने बुजुर्ग से खाना मांगा और नहीं देने पर धमकी दी। जिसकी जानकारी महिला ने एक एनजीओ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी मदद से आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर कराई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह शाहपुरा में झुग्गी में रहता है। पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास बैठने से उसकी बुजुर्ग महिला से पहले से जान पहचान थी। वह भी निमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है।


बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके तीन बेटे है। जिसमें दो बेटे खंडवा में रहते है। दोनों उसकी देखभाल नहीं करते। छोटा बेटा खंडवा से उसे लेकर भोपाल आया था, लेकिन तीन साल पहले उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से वह मंदिर के पास ही झुग्गी बनाकर रह रही है। महिला ने बताया कि वह आरोपी को अपना बेटे समान मानती थी और लोगों से मिला खाना भी उसके लिए रखती थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed