फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vice President of Media Department Narendra Saluja removed in respect dispute in Indore of Kamal Nath

MP News: कमलनाथ के इंदौर सम्मान विवाद में कांग्रेस ने मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटाया

Sun, 13 Nov 2022 06:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 13 Nov 2022 06:41 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है। सूत्रों के अनुसार इंदौर घटना मामले में कमलनाथ ने जांच कराई। जिसमें नरेंद्र सलूजा का नाम सामने आया है। इसके चलते ही उनपर कार्रवाई की गई है। इसके बाद शनिवार को उनको पीसीसी मुख्यालय नहीं आने का मैसेज करा दिया गया।

विज्ञापन
MP News: Vice President of Media Department Narendra Saluja removed in respect dispute in Indore of Kamal Nath
नरेंद्र सलूजा, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इंदौर खालसा कालेज में सम्मान विवाद में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटा दिया गया है। सलूजा को कांग्रेस कार्यालय आने से मना कर दिया गया है। वहीं, इस बारे में नरेंद्र सलूजा ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है। सूत्रों के अनुसार इंदौर घटना मामले में कमलनाथ ने जांच कराई। जिसमें नरेंद्र सलूजा का नाम सामने आया है। इसके चलते ही उनपर कार्रवाई की गई है। इसके बाद शनिवार को उनको पीसीसी मुख्यालय नहीं आने का मैसेज करा दिया गया।  नरेंद्र सलूजा मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और कमलनाथ के मीडिया समन्वयक के पद पर है। हालांकि इस मामले में नरेंद्र सलूजा से बात कि तो उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक कार्यक्रम में एक सप्ताह की छुट्टी पर आए है। उनको हटाने के संबंध में ना तो कोई आधिकारिक पत्र मिला है और ना ही सूचना है।
विज्ञापन

 
बता दें हाल ही में इंदौर के खालसा कॉलेज में पूर्व सीएम कमलनाथ के प्रकाश पर्व पर आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में पहुंचे थे और मत्था टेका। इस पर पदाधिकारियों ने उन्हें सरोपा सौंपा और सम्मान किया। इस पर एक कीर्तनकार ने उनके सम्मान का विरोध कर दिया। उन्होंने पूरे समाज के सामने आयोजकों को जमकर खरी खोटी सुनाते कहा कि जिसके कहने पर 1984 में हजारों सिखों को कत्ल हुआ। दुकानें जलाई गई। हमारी माताओं बहनों की इज्जत पर हाथ डाला गया। हम उसका सम्मान कर रहे है। उन्होंने आगे वाहे गुरु गोविंद सिंह की सौगन्ध खाकर कभी भी इंदौर नहीं आने की बात कही थी। इस पर जमकर विवाद हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed