फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Panchayat Minister Mahendra Singh Sisodia said to workers to consider him as MLA

MP News: कार्यकर्ताओं से पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले-मुझे ही मान लो विधायक, जानिए क्या है वजह

Sun, 13 Nov 2022 06:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Nov 2022 06:49 PM IST
सार

मंत्री महेंद्र सिसोदिया पिछोर और खनियांधाना के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की सब बात सुनेंगे। जनता से जुड़े जो काम होंगे, उन्हें वे करेंगे।

विज्ञापन
Panchayat Minister Mahendra Singh Sisodia said to workers to consider him as MLA
महेंद्र सिसोदिया पिछोर और खनियांधाना के दौरे पर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि जनता से जुड़े जो काम हैं, उनके सामने लाएंगे तो वह उस काम को करेंगे। मंत्री के नाते वह यह सब काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछोर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक नहीं है तो क्या हुआ। मैं मंत्री हूं, मैं जनता से जुड़े काम करूंगा।

विज्ञापन


शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर महेंद्र सिसोदिया पिछोर और खनियांधाना के दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई कि पिछले छह बार से पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा हार रही है। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई अधिकारी करते नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस तरह की नाराजगी को दूर करने के लिए प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की सब बात सुनेंगे। जनता से जुड़े जो काम होंगे, उन्हें वे करेंगे। मैं मंत्री के नाते क्षेत्र में आया हूं और यहां से भाजपा का विधायक नहीं है तो क्या हुआ मुझे ही आप अपना विधायक मान लो।

विज्ञापन


शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट पर भाजपा पिछले 30 साल से नहीं जीती है। यहां पर कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री केपी सिंह पिछले छह बार से यहां से निर्वाचित होते हुए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed