फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 22-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 22 January 2025

लाइव अपडेट

11:29 PM, 22-Jan-2025

MP News: मंत्री निर्मला भूरिया बोली- सायबर सुरक्षा में प्रशिक्षित युवा सायबर सुरक्षा दूत की तरह कार्य करें

MP News: Minister Nirmala Bahuria said- youth trained in cyber security should work as cyber security ambassad
महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भोपाल में आयोजित "नवीं नेशनल साइबर साइकोलॉजी कॉन्फ्रेंस" में युवाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करने की बात की। मंत्री ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सबसे ज़रूरी है जागरूकता और सतर्कता, ताकि हम डिजिटल दुनिया में सुरक्षित और जिम्मेदारी से रह सकें। और पढ़ें
11:21 PM, 22-Jan-2025

Burhanpur: FIR दर्ज होने पर जिलाबदर का आदेश देना हाईकोर्ट ने माना अवैध, सरकार पर लगा 50 हजार का दंड

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को बुराहनपुर से जुड़े एक मामले में बड़ा फैसला देते हुए, केवल एफआईआर दर्ज होने के आधार पर जिलाबदर का आदेश पारित करने को अवैध करार दिया है और पढ़ें
विज्ञापन
11:12 PM, 22-Jan-2025

MP News: MLA संजय पाठक की कंपनियों की EOW ने जांच शुरू की, सहारा समूह से जमीन सौदे में गड़बड़ी के आरोप

MP News: EOW starts investigation of MLA Sanjay Pathak's companies, allegations of irregularities in land deal
मध्य प्रदेश में सहारा समूह पर बड़े घोटाले का आरोप लगा है। समूह ने निवेशकों से जमा की गई राशि से खरीदी गई जमीन को बेचकर प्राप्त राशि को सेबी के खाते में जमा करने के बजाय निजी खातों में स्थानांतरित कर दी। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें
11:10 PM, 22-Jan-2025

Sagar News: 15 दिन से गैरेज में रिपेयर हो रहे ट्रक के UP में कट गए बीस हजार के चालान, पुलिस तक पहुंची शिकायत

Challans worth 20000 rupees were issued in UP for truck which was being repaired in garage for 15 days
सागर के ट्रांसपोर्टर हर्षदीप सिंह ने शिकायत की है कि उनके गैरेज में खड़े ट्रक के नंबर पर उत्तर प्रदेश में दो फर्जी चालान कटे हैं। उन्होंने ट्रक नंबर के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों की आशंका जताते हुए सागर एसपी और यूपी पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।  और पढ़ें
11:00 PM, 22-Jan-2025

Satna News: रिश्ता हुआ तार-तार, बहन ने पड़ोसी के साथ मिलकर उतारा भाई को मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

सतना में उस वक्त रिश्ता तार तार हो गया जब एक बहन ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है वही पुलिस ने बहन और पड़ोसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। और पढ़ें
10:49 PM, 22-Jan-2025

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश

MP News: CM Dr. Yadav said – Madhya Pradesh is a state of possibilities for industrial activities and investme
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 PM, 22-Jan-2025

Jabalpur News: RSS जॉइन नहीं करने पर अतिथि शिक्षक से मारपीट, हाईकोर्ट ने दिए सीधी SP को कार्रवाई के निर्देश

Jabalpur News: Guest teacher beaten up for not joining RSS
सीधी जिले के अतिथि शिक्षक डॉ. रामजस चौधरी ने आरएसएस ज्वाइन न करने पर मारपीट और जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को सात दिनों में शिकायत का विधि अनुसार निराकरण करने का आदेश दिया। याचिका का निपटारा कर दिया गया।  और पढ़ें
10:25 PM, 22-Jan-2025

Jabalpur News: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, बाइक से कट मारने की बात पर हुई थी हत्या

Jabalpur news Life imprisonment to the accused of murder
जबलपुर के रामपुर छापर में बाइक से कट मारने के विवाद में स्नेह तोमर ने साथी के साथ दीपक यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी। अदालत ने स्नेह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और ₹100 जुर्माने की सजा सुनाई। नाबालिग साथी का मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है।  और पढ़ें
10:19 PM, 22-Jan-2025

Burhanpur: बुलेट पर सवार होकर चैन स्नेचिंग करने वालों की तलाश में, गूगल से सर्च कर MP पुलिस पहुंची महाराष्ट्र

पूणे पुलिस से चैन स्नेचिंग गैंग के संबंध में जानकारी जुटाते हुए गैंग के पूर्व में पकडे गये आरोपीयों के फोटो लिए गए । जिनका मिलान घटना के आरोपीयों से करवाया गया । और पढ़ें
10:12 PM, 22-Jan-2025

MP News: 6 साल से खाली संस्था के ऑफिस में भी घुसपैठ, अल्पसंख्यक आयोग में बैठेंगे अहिल्या कल्याण बोर्ड अध्यक्ष

मप्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग कार्यालय पिछले कई सालों से कमोबेश खाली जैसा है। यहां पदाधिकारियों की नियुक्ति न होने की वजह से यहां सीमित स्टाफ मौजूद है। इसी स्थिति को अवसर मानते हुए नव गठित मां अहिल्या कल्याण बोर्ड की घुसपैठ शुरू हो गई है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed