फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 27 November 2024

लाइव अपडेट

11:14 PM, 27-Nov-2024

MP: Uk यात्रा के दौरान 60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, CM बोले-सन्मार्ग पर चलना सिखाती है,सनातन संस्कृति

MP: Investment proposals worth Rs 60 thousand crores received during UK visit, CM said - Sanatan culture teach
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूके यात्रा के दौरान 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि  इंजीनियरिंग की ग्लोबल बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रदेश में क्रियान्वयन होगा। उन्होंने कहा कि लंदन के वार्विक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप का सहयोग लिया जाएगा।  और पढ़ें
11:10 PM, 27-Nov-2024

Jabalpur: निलंबित को नियम विरुद्ध तरीके से बना दिया कार्यकारी सचिव, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Suspended person made executive secretary against rules
राज्य अधिवक्ता परिषद में जूनियर क्लर्क गीता तिवारी को नियम विरुद्ध कार्यकारी सचिव बनाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने परिषद के अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा। याचिकाकर्ताओं ने इस पदोन्नति को नियमों का उल्लंघन और वरिष्ठ कर्मचारियों के अधिकारों का हनन बताया है।  और पढ़ें
विज्ञापन
11:07 PM, 27-Nov-2024

Ratlam: नागालैंड पासिंग कंटेनर से मिली 67 लाख रुपए की 510 पेटी अवैध शराब, तस्करी की आशंका में एक गिरफ्तार

Ratlam: 510 boxes of illegal liquor worth Rs 67 lakh recovered from a passing container from Nagaland
रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग ट्रक से 510 पेटी अवैध शराब (67.68 लाख) जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। हरियाणा से महाराष्ट्र जा रही शराब पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। और पढ़ें
11:01 PM, 27-Nov-2024

Project Cheetah: पांच दिन पहले जन्मे चीता शावकों में दो के मिले शव, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

Project Cheetah: Bodies of two cheetah cubs were found five days ago

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा द्वारा हाल ही में जन्मे चार शावकों में से दो की मौत हो गई। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है, और शावकों के शव फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। मौत का कारण अज्ञात है।

और पढ़ें
10:40 PM, 27-Nov-2024

MP News: सीएम ने लंदन में की राउंड-टेबल और वन-ऑन-वन बैठकें, दिया प्रदेश में निवेश का न्योता

MP News: CM held round-table and one-on-one meetings in London, invited investment in the state
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लंदन प्रवास के अंतिम दिन फ्रेंड्स् ऑफ एम.पी चैप्टर के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और समूह सदस्यों से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के समक्ष भोपाल में आईटी हब बनाने और अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया। और पढ़ें
10:30 PM, 27-Nov-2024

भाजपा कार्यशाला: सशक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगा पद, संगठन की खिलाफत करने वालों को पद नहीं

BJP Workshop: Strong and dedicated workers will get posts, those who oppose the organization will not get post
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यशाला में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को लाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 27-Nov-2024

Bhopal: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, बैतूल में युवक की मौत, सात से अधिक शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

Bhopal: Cold increased in the state, a young man died in Betul, the temperature of more than seven cities drop
प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, वहीं सात शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। बैतूल के एक शॉपिंग कांप्लेक्स में रात में सो रहे युवक की मौत की घटना सामने आई है। और पढ़ें
09:41 PM, 27-Nov-2024

Shahdol: डीजे बजाने को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट, वर-वधू के परिजन छोड़ सब गायब, खाने वाले तक नहीं बचे

Shahdol News There was fierce fighting between the wedding guests over DJ playing

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

और पढ़ें
09:36 PM, 27-Nov-2024

Sanatan Hindu Unity Padyatra: बाबा बागेश्वर की यात्रा में चल रहा डीजे वाहन पलटा, दबने से पांच घायल

बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान डीजे पलटने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।  और पढ़ें
09:10 PM, 27-Nov-2024

Ratlam: फोरलेन निर्माण में बाधा बन रहे पहलवान बाबा की दरगाह को हटाया, अतिक्रमण कर बनी दुकानों पर भी चली जेसीबी

जावरा फाटक से सेजावता फंटे तक 4.12 किमी लंबे फोरलेन का काम चल रहा है। फोरलेन निर्माण में पहलवान बाबा की दरगाह का कुछ हिस्सा आ रहा था।   जिसे बुधवार को जेसीबी की मदद से हटा दिया।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed