फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Project Cheetah: Bodies of two cheetah cubs were found five days ago

Project Cheetah: पांच दिन पहले जन्मे चीता शावकों में दो के मिले शव, मौत के कारणों का खुलासा नहीं

Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:01 PM IST
सार

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा द्वारा हाल ही में जन्मे चार शावकों में से दो की मौत हो गई। वन विभाग ने घटना की पुष्टि की है, और शावकों के शव फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। मौत का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन
Project Cheetah: Bodies of two cheetah cubs were found five days ago
पांच दिन पहले की निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया था। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में जन्मे दो चीता शावकों के शव मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने शावकों की मौत की पुष्टि की है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता निर्वा ने 22 नवंबर को चार शावकों को जन्म दिया था।

विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक, बुधवार को निरीक्षण के दौरान निर्वा अपनी मांद से दूर भटकती पाई गई। जब टीम ने मांद का निरीक्षण किया, तो वहां दो शावकों के क्षत-विक्षत शव बरामद हुए। शावकों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, और शवों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

पहले शावकों की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति थी। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 नवंबर को सोशल मीडिया पर चार शावकों के जन्म की जानकारी साझा की थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कूनो नेशनल पार्क में अभी भी 12 वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं। निर्वा के शावकों का जन्म प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी, लेकिन इस घटना से उदासी छा गई है। वन विभाग और विशेषज्ञ इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed