फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News There was fierce fighting between the wedding guests over DJ playing

Shahdol: डीजे बजाने को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट, वर-वधू के परिजन छोड़ सब गायब, खाने वाले तक नहीं बचे

Wed, 27 Nov 2024 09:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 09:41 PM IST
सार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Shahdol News There was fierce fighting between the wedding guests over DJ playing
बुढार थाना क्षेत्र में हुई घटना

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में विवाह कार्यक्रम के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके कारण मारपीट हुई। यह विवाद घराती और बाराती पक्ष के बीच हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनवर्षा सेमरा से बारात ग्राम जरवाही के यादव परिवार में आई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन रात करीब 12:30 बजे लड़की वालों ने डीजे बंद करा दिया, जिस पर लड़के पक्ष के कुछ युवकों ने नाराजगी जताई और डीजे को फिर से चालू करने की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से उलझ पड़े।

विज्ञापन

मारपीट में कई लोग घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग विवाह समारोह से गायब हो गए, और केवल वर-वधू पक्ष के परिजनों के बीच विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि कैलाश यादव, निवासी ग्राम सोनवर्षा, ने अपनी रिपोर्ट में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। दूसरे पक्ष से राकेश यादव ने भी शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आरोपों की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed