Indore Jhanki live: झांकियों में गजब का उत्साह, बालिकाओं का शौर्य देखते रह गए इंदौर के लोग
{"_id":"66e987683ffe1513e005543b","slug":"indore-jhanki-live-photo-video-2024-2024-09-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore Jhanki live: झांकियों में गजब का उत्साह, बालिकाओं का शौर्य देखते रह गए इंदौर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:30 PM IST
खास बातें
इंदौर में झांकियां: खजराना गणेश मंदिर की झांकी के साथ कारवां शुरू हुआ। 25 झांकियों को देखने के लिए लगभग पांच लाख लोग आएंगे। Indore Jhanki विश्वस्तर पर लोकप्रिय है।
विज्ञापन
इंदौर की झांकियां
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इंदौर में झांकियां
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
इस बार देरी से निकली झांकियां
इस बार झांकियां देरी से सड़कों पर नजर आई। मिलों से तो झांकियां उजाले में निकल कर डीआरपी मैदान तक आ गई थी, लेकिन चल समारोह शाम आठ बजे बाद शुरू हुआ। रात साढ़े दस बजे तक खजराना गणेश की पहली झांकी यशवंत रोड़ चौराहा पर आई। उसके पीछे भजन मंडलियां और अखाड़े शामिल हुए।
अनंत चतुर्दशी के इस चल समारोह के 100 साल पूरे हो चुके हैं। ये 101वां साल है। झांकियों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। जुलूस की शुरुआत भंडारी ब्रिज (चिकमंगलूर चौराहा) के पास से हुई। सबसे आगे खजराना गणेश की झांकी है। झांकियों का रूट 6 किलोमीटर का है। झांकियों के साथ चल रहे अखाड़ों के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। झांकियां और करतब देखने के लिए आज पूरा इंदौर रतजगा करेगा। जुलूस एमजी रोड, कृष्ण पुरा, राजबाड़ा होते हुए पश्चिम क्षेत्र के बाजार में पहुंचेगा। यहां से झाकियां पुनः अपने स्थानों पर लौट जाएंगी।
विज्ञापन
07:19 PM, 17-Sep-2024
खजराना गणेश मंदिर झांकी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सबसे आगे खजराना गणेश मंदिर की झांकी चल रही है। इसके पीछे अखाड़े हैं और मिलों की झांकियां हैं। भगवान गणेश की आरती के बाद झांकियां निकलना शुरू हुई। जेल रोड से होते हुए झांकियां कृष्णपुरा छत्री पहुंच रही हैं।
07:08 PM, 17-Sep-2024
Indore Jhanki live: झांकियां निकालना शुरू, लाखों की भीड़ उत्साहित
इंदौर में संस्कृति सभ्यता और परंपरा का महोत्सव झांकियां निकलना शुरू हो चुकी हैं। भगवान गणेश की आरती के बाद झांकियों का कारवां शुरू हुआ। सबसे पहले खजराना गणेश मंदिर की झांकी निकाली। इसके बाद अन्य झांकी निकल रही हैं। अखाड़े निकलना भी शुरू हो चुके हैं। पहलवान करतब दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।