Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Govardhan Puja is a festival for renouncing ego and respecting nature: Gyananand

गोवर्धन पूजा अहंकार त्यागने और प्रकृति के सम्मान का पर्व : ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is a festival for renouncing ego and respecting nature: Gyananand
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गौशाला में गोवर्धन (गिरिराज) पूजा उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। स्वामी ज्ञानानंद ने प्रवचन करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा मनुष्य को अहंकार त्यागने, प्रकृति का सम्मान करने और गोसेवा अपनाने की प्रेरणा देती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन लीला के माध्यम से इंद्रदेव के अहंकार का निवारण कर विनम्रता और समर्पण का संदेश दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्वत, नदियां, वन, जल, भूमि और गोवंश जीवन के आधार हैं। इनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। भारतीय संस्कृति में गोसेवा करुणा, संवेदना और मानवता का प्रतीक है। गोशालाएं समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परोपकार, त्याग और सहयोग की भावना अपनाना ही गोवर्धन पूजा का वास्तविक संदेश है। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन परिक्रमा और सामूहिक आरती में भाग लिया। इस अवसर पर जिओ गीता के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, मंगत राम जिंदल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed