फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Gandhi Dhar Visit: प्रियंका बोलीं- शिवराज का नाम लेने से डरने लगे मोदी, कहते हैं- मुझे वोट दो

Thu, 05 Oct 2023 02:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 02:03 PM IST
खास बातें

Priyanka Gnadhi in MP Today Live Update: प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर आ हैं। उन्होंने मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ के दर्शन किए, वह सभा को संबोधित कर रही हैं।

विज्ञापन
Mp Election 2023 Live Priyanka Gandhi to Visit Dhar Today to Address Rally in Poll Bound MP
मोहनखेड़ा् में प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:56 PM, 05-Oct-2023
कृष्ण भगवान की तरह इनको निकाल दो: प्रियंका
शिशुपाल के अत्याचारों का घड़ा भर गया है। अब कृष्ण रूपी बन जाओ और कृष्ण भगवान की तरह इनको निकाल दो। डेढ़ साल में पिछले चुनाव में आपने कौन सी सरकार चुनी थी कांग्रेस, फिर क्या हुआ रिश्वत खोरी हुई और जो आपका आदेश था उसका पालन नहीं हुआ। आप कांग्रेस की सरकार चाहते थे, लेकिन जोड़ तोड़ कर आपको भाजपा की सरकार मिली। कांग्रेस की सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए। 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए। एक करोड़ परिवारों को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी। मैं डेढ़ साल की बात कर रही हीं 18 साल की नहीं। ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया। आर्थिक रूप से कमजोर जनरल वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया।

आज छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है, सबसे ज्यादा धान का दाम वहां मिल रहा है। कर्नाटक में बस की यात्राएं बहनों को फ्री हैं। हिमाचल में आपदा आई, सबसे बड़ा राहत पैकेज हिमाचल में कांग्रेस की सरकार दे रही है। हमारे लिए आप सर्वोपरि हैं। आपसे बड़ा कोई नहीं है। मैं आज आपको कह रही हूं कि कांग्रेस कुछ गारंटी लाई है। आप ही देखिए कि कांग्रेस के प्रदेशों में ये गारंटी लागू हो रहीं है कि नहीं, जब आपको अपने अनुभव से पता कीजिए कि ये गारंटी पूरी हो रही हैं कि नहीं और ये एमपी में लागू होंगी। 

कांग्रेस की गारंटी
किसानों के कर्ज फिर से माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगा। 200 यूनिट बिजली हाफ दर पर मिलेगी। पुरानी पेंशन फिर से लागू करेंगे। 5 हार्स पावर बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह खाते में मिलेंगे।

यहां खड़े होकर मैं सिर्फ वो बातें करना चाहती हूं कि जो सच है। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपका है, ये प्रदेश आपका है, ये भविष्य आपका है तो जिम्मेदारी भी आपकी है कांग्रेस पार्टी भी आपकी है, हम सब भी आपके हैं। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, इसे हल्के में मत लीजिए। संविधान ने आपको बड़ी शक्ति दी है। अब बहुत देख लिया है, टीवी में भाषण सुन लिए हैं। अखबार में इस्तिहार देख लिए हैं। लेकिन जमीन पर  नहीं है। हर नेता को स्पष्ट कर दीजिए जब तक जमीन पर नहीं उतारेंगे, तब तक आपका वोट नहीं मिलेगा।  

चुनाव के समय जज्बातों को जोड़ा जाता है। धर्म की बात होती है, जाति की बात होती है, लेकिन ये गुमराह करने का तरीका है। अपनी आंख अर्जुन की तरह मछली की आंख पर रखिए। निशाना आपका भविष्य है। जिस दिन चुनाव में वोट डालने जाएं उस दिन मेरी बात याद रखना, ये चुनाव आपके लिए जाना चाहिए। मैं दावे से कहती हूं कि पूरे विवेक से वोट डालेंगे, तो एक-एक वोट कांग्रेस को जाएगा। इस देश को एक रखने वाली एक ही पार्टी है वो है कांग्रेस पार्टी। इस देश को विकास देने वाली एक ही पार्टी है कांग्रेस पार्टी।
 
01:41 PM, 05-Oct-2023
चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू: प्रियंका गांधी
चुनाव आया तो घोषणाएं शुरू। मोदी जी हर दो दिन में आकर उद्घाटन कर रहे हैं। 18 साल में ये याद नहीं आया। क्या पहले समय नहीं मिला। जागो और इनको सिखाओ। ये किसानों के जीवन में मुश्किल डाल रहे हैं कि ये भीख मांगे। ये जो फसलें खराब हुईं कुछ मुआवजा मिला, हो सकता है चुनाव आ रहे हैं कुछ मुआवजा मिल जाएं। चुनाव के बाद देंगे या नहीं ये मत पूछना। बेरोजगारी चरम पर है। 

शिक्षकों के करीब 70 हजार, डॉक्टरों के 90 फीसदी पद खाली। सर्जन के 90 फीसदी से ज्यादा पद खाली, फिजीशियन के 90 फीसदी से ज्यादा पद खाली, बच्चों के डॉक्टर के 90 फीसदी पद खाली हैं।

खेती किसानी से रोजगार पैदा होता था। रोजगार कहां दे रहे हैं। कमाने का मौका नहीं दे रहे हैं, महंगाई बढ़ गई है जीना मुश्किल हो गया है। आप संघर्ष कर रहे हैं बच्चों को स्कूल भेजने के लिए, फीस के लिए, भर्ती की परीक्षा के लिए। लेकिन करने के बाद भी कुछ नहीं मिल रहा है। मैं आप सभी से कहना चाहती हूं कि पिछले 18 साल में कोई नई यूनिवर्सिटी, कोई नया अस्पतला नहीं बना।

शिवराज सीएम नहीं बनने वाले
मोदी आज कल शिवराज का नाम लेने से शर्म कर रहे हैं। कहते हैं मुझे वोट दो शिवराज आपके सीएम बनने वाले नहीं है। 50 मिनट में 50 बार कांग्रेस का नाम लिया। मैं उन्हें एक छोटी सी सलाह दे देती हूं कि जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं विका का नाम लीजिए। बताइए इंदौर में कितने विकास के काम किए। कितनों के पीछे ईडी डाल दी। कितनी बिजली फ्री दी। लेकिन ये नहीं कह सकते इनमें हिम्मत नहीं है। क्योंकि इन्होंने काम नहीं किया है।

महिला बिल लाए हैं लेकिन पता चला है कि 10 साल के पहले लागू नहीं होगा, तो फिर इसका मतलब क्या है महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं। हमारा अधिकार है कि हमें आरक्षण मिले कोई अहसान नहीं कर रहा है हम पर। संविधान में लिखा है कि हर चीज के लिए समान अधिकार मिले। जाति जनगणना क्यों नहीं हो रहा है। बिहार में जाति जनगणना हुआ पता चला कि ओबीसी, दलित, आदिवासी की 84 फीसदी जनसंख्या है। बड़े पदों पर क्या 84 फीसदी लोग हैं। जब ये बात उठती है तो ये चुप क्यों हो जाते हैं।

मेरी दादी कहती थी कि आदिवासी परंपराएं मजबूत रहना बहुत जरूरी है। जल, जंगल, जमीन रहना बहुत जरूरी है। हर नेता समझ गया है कि महिलाओं का वोट नहीं मिलेगा, तो वो सत्ता में नहीं आ सकता है। मेरी बहनों कौन सत्ता में आएगा, कौन सत्ता में नहीं आएगा ये आपके हाथ में है। अपने आप को फुसलाने मत दीजिए। समझ जाइए आपके साथ राजनीतिक खिलवाड़ हो रहा है। अपना भविष्य बनाना है तो अपने अनुभव पर उतरिए।
 
विज्ञापन
01:32 PM, 05-Oct-2023
प्रियंका ने उठाया व्यापमं का मुद्दा
जब आपने किसी पर भरोसा किया, आपने अपना पूरा भरोसा एक पार्टी एक नेता में डाला। तो सिर्फ भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार कर रहा है। कुछ लोग सोचते हैं थोड़ा बहुत खा रहा है तो काम तो करे। लेकिन यहां तो परिस्थिति है कि खाए जा रहे हैं खाए जा रहे हैं, खाए जा रहे हैं, यहां तो यही चल रहा है। व्यापमं घोटाला हुआ जांच कराई। ईडी को लोगों के घरों पर भेज देते हैं। फिल्म अभिनेताओं के घरों पर ईडी भेज देते हैं। इनके अधिकारी-नेताओं के घर ईडी क्यों नहीं पहुंची। मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है। महाकाल के साथ घोटाला हो सकता है, भ्रष्टाचार हो सकता है। तो क्या समय नहीं आ गया है इनको बदल डालने का।

आपको बचाने कोई नहीं आएगा। जो आपके साथ हो रहा है ये गलत है। बार बार भर्ती परीक्षाओं में ये घोटाले करते हैं। यूपी में लोगों के 10-10 साल गुजर गए हैं। भर्ती की लिस्ट नहीं निकली। इंतजार करता रहा बच्चा, जो 21 का था 30 का हो गया है, उसे रोजगार नहीं मिला। क्योंकि इनका अंहकार बढ़ गया है। कोई रोक कोई लगाम नहीं है। जब आपकी ही संपत्ति, इस देश की संपत्ति को अपने दोस्तों को बेच डाला। जब इसे देने का समय आता है तो कहते हैं पैसे नहीं है, जब पैसे नहीं हैं तो अडानी जी के कर्ज माफ कैसे हो रहे हैं। आपको सवाल पूछना पड़ेगा। सवाल नहीं पूछेंगे तो आपका भविष्य बर्बाद होगा। आने वाले दिन अच्छे नहीं बुरे होंगे।

कुछ लोगों ने नेताओं को भविष्य बना दिया है। नेता भगवान नहीं है। आपकी तरह इंसान है। जब उसका अहंकार बढ़ जाता है, तो आपको लोकतंत्र ने अधिकार दिया है आप उसे सबक सिखाएं ये आपकी जिम्मेदारी है। 

आपको बताया जाता है कि राशन मुफ्त कर दिया, वहां हजारों करोड़ के लोन मुफ्त में हैं और राशन मुफ्त मिल रहे हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब राशन 60 रुपये में मिलता था। गैस का कनेक्शन 460 रुपये में था। कल तक चुनाव के आने तक सिलेंडर 1125 का मिल रहा था। जो आपको पहले 485 रुपये में मिल रहा था। चुनाव आते ही कम कर दिया। 
01:19 PM, 05-Oct-2023
प्रियंका गांधी बोलीं- राजा जा रहा है
जनता के साथ भरोसे का रिश्ता जोड़ा और उस भरोसे को जीवन भर नहीं तोड़ा। इसलिए आज भी हम उनको याद करते हैं और नमन करते हैं। मेरी दादी भी एक ऐसी ही बड़ी हस्ती थीं, जिन पर आपका भरोसा था और आपका भरोसा इसलिए था क्योंकि उन्होंने दिन रात आपके लिए काम किया। एक भावनात्मक रिश्ता था और आज उस रिश्ते की याद आती है। वो हमें कहानियां सुनाती थी, आपकी संस्कृति के बारे में बताती थीं। एक तरफा रिश्ता नहीं था, सिर्फ आप उनसे प्रेम नहीं करते थे, वो भी आप लोगों से प्रेम करती थीं।

नेता और जनता के बीच एक खास रिश्ता होता है। आज कल परिस्थियां बहुत अलग हो चुकी हैं। नेता आकर बड़े-बड़े भाषण देते हैं। मुझे ताज्जुव हुआ कि जो-जो हम कहते हैं वही वो कहते हैं। हम कहते हैं उन्होंने घोटाले किए, वो कहते हैं हमने घोटाले किए। हम कहते हैं हमने रोजगार दिया, वो कहते हैं उन्होंने रोजगार दिया। नौजवानों का कहना है कि राजा जा रहा है। युवाओं का कहना है कि इस बार वोट रोजगार के लिए डलेगा। अपने अनुभव के आधार पर अपना निर्णय लीजिए।

हम सभी को अपने देश पर गर्व है। इस देश का लोकतंत्र हमेशा मजबूर रहा है। कांग्रेस की सरकार ने पंचायत को सत्ता देकर देश को मजबूत बनाया। जहां हमने पंचायत के लिए व्यवस्था लागू की, भाजपा पंचायत के अधिकारों में कटौती ला रही है। धार में यहां के डैम को बनाने में भ्रष्टाचार हुआ।
01:12 PM, 05-Oct-2023
झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है: कमलनाथ
शिवराज को 18 साल बाद बहनें, कर्मचारी याद आएं है क्योंकि चुनाव है। ये कलाकारी की राजनीति बहुत हो गई। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ता है। आपको सुनाई नहीं देता आपके कान नहीं चलते, नौजवान नहीं दिखते आपकी आंख नहीं चलती। आपका मुंह बहुत चलता है। मुहं चलाने और सरकार चलाने में बहुत फर्क है। शिवराज नारियल अपनी जेब में लेकर चलते हैं। जब नारियल फोड़ते हैं नारियल नहीं टूटता, सड़क टूट जाती है।

शिवराज की झूठ की मशीन डबल स्पीड पर चल रही है, अब तो झूठ को भी शर्म आने लगती है। हमारी सरकार बनी थी, तो किसानों का कर्जा माफ किया था। धार में 82 हजार किसानों का कर्ज पहली किस्त में माफ किया। हमने गौशाला बनाई। कौन सा पाप किया। हमारा प्रदेश पांच प्रदेश से घिरा है। निवेश तब आता है, जब लोगों को प्रदेश पर विश्वास हो। पर किसी को एमपी पर विश्वास नहीं है। मैंने प्रयास किया कि एमपी की पहचान बनें। मैं प्रियंका जी से  निवेदन करता हूं बार बार एपमी आये, यहां की जनता आपसे बहुत प्रेम करती है।

आने वाले चुनाव किसी पार्टी के नहीं हमारे प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। तस्वीर रख लीजिएगा, एमपी के हालात अपने सामने रखिएगा। सच्चाई का साथ दीजिएगा। मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
01:06 PM, 05-Oct-2023
कमलनाथ ने एमपी को बताया चौपट प्रदेश
आप ऐसे प्रदेश में आई हैं, जो चौपट प्रदेश है। यहां भर्ती, कृषि, स्वास्थ्य, उद्योग, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, पोषण की व्यवस्था चौपट है। ये चौपट प्रदेश बना हुआ है। सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों के भविष्य की है। एक करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। 11 महीने पहले शिवराज ने कहा एक लाख की भर्ती होने वाली हैं। मैं कहता हूं जो अतिथि शिक्षक हैं जो रिक्त पद हैं उन्हें ही भर दीजिए। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं। घोटाला प्रदेश। प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या गवाह है। पैसे दो काम लो। पैसे दो गरीबी रेखा में नाम लिखा लो। हर चीज में घोटाला, महाकाल घोटाला हुआ, पटवारी घोटाला हुआ। घोटाले और भ्रष्टाचार से प्रदेश की पहचान बनी है। नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार और घोटाल है। शिवराज सिंह जी आपने 18 साल में क्या दिया। आप जवाब दीजिए। महंगाई, बेरोजगारी, घोटाले, बाल अपराध, आदिवासी अत्याचार, भ्रष्टाचार दिए। हमारा प्रदेश कलंकित हुआ है। सबसे ज्यादा अत्याचार पूरे देश में एमपी में है। ये सभी के सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 05-Oct-2023
सभा स्थल पर पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी सभा स्थल पर पहुंच गई हैं, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका आदिवासी परंपरा के अनुसार स्वागत किया और उन्हें टंट्या मामा की प्रतिमा भेंट की। प्रियंका गांधी के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेता और विधायक मौजूद हैं।
12:20 PM, 05-Oct-2023
टंट्या मामा की मूर्ति का अनावरण
जैन तीर्थ स्थल के दर्शन करने के बाद अब प्रियंका गांधी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
12:01 PM, 05-Oct-2023
जैन तीर्थ के दर्शन करने पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी जैन तीर्थ मोहनखेड़ा दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने जैन समाज के ट्रस्टियों से मुलाकात की।

11:52 AM, 05-Oct-2023
मोहनखेड़ा के लिए रवाना हुईं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी इंदौर एयरपोर्ट से मोहनखेड़ा के लिए रवाना हो गई हैं। जैन तीर्थ स्थल का दर्शन एवं तीर्थ स्थल के ट्रस्टी प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed