PM Modi Bhopal Visit Live: पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मध्य प्रदेश को मिली दो नई ट्रेनें
{"_id":"649a4f526173c9ee4f0e5b85","slug":"pm-narendra-modi-bhopal-visit-live-primer-minister-modi-flag-off-vande-bharat-express-today-news-updates-2023-06-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bhopal Visit Live: पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मध्य प्रदेश को मिली दो नई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 27 Jun 2023 02:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:11 PM IST
खास बातें
PM Modi in Bhopal Today Update : पीएम मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल - इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल -जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते पीएम
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:35 PM, 27-Jun-2023
इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस का सीहोर में स्वागत ।
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में जो दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई, उसका जगह-जगह स्वागत हुआ। इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीहोर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इसी तरह अन्य स्टेशनों पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
11:00 AM, 27-Jun-2023
पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
10:38 AM, 27-Jun-2023
सीएम शिवराज के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, इससे पहले वह वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी के अंदर पहुंचे और यात्रा करने वाले बच्चों और रेलवे के अधिकारियों से चर्चा की।
10:19 AM, 27-Jun-2023
रानी कमलापति स्टेशन में पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं। जहां वह करीब 35 मिनट रहेंगे। पीएम मोदी यहां से देशभर में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें महत्वपूर्ण हैं।
10:13 AM, 27-Jun-2023
सीहोर स्टेशन में जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम और तेज बारिश की वजह से हेलीकॉप्टर के बजाय पीएम मोदी सड़क मार्ग से रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना हुए हैं।
10:01 AM, 27-Jun-2023
इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी
10:30 - वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का लोकार्पण कार्यक्रम, रानी कमलापति स्टेशन, भोपाल
11:15 - मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम, मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल
01:10 - प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 AM, 27-Jun-2023
भोपाल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विमान से राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम शिवराज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
इस मौके पर सीएम चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्यप्रदेश की धरती पर पधार रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दे रहे हैं। उनका आगमन मध्यप्रदेश के सौभाग्य सूर्य का उदय है। उनका मध्यप्रदेश की धरती पर बहुत बहुत स्वागत, आगमन और अभिनंदन है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आगमन मध्यप्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का उदय है: CM pic.twitter.com/uJOX7d9MFG
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 27, 2023
09:32 AM, 27-Jun-2023
भारी बारिश के चलते रोड शो कैंसिल
पीएम मोदी भोपाल में रोड शो करने वाले थे, लेकिन बीते दिनों से जारी बारिश के चलते पूर्वानुमान को देखते हुए पीएम का भोपाल में रोड शो और शहडोल का दौरा स्थगित कर दिया गया है। भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक मोदी के प्रस्तावित रोड शो को खराब मौसम के चलते स्थगित कर दिया गया है। बता दें, दो महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रधानमंत्री का रोड शो भोपाल में रद्द हुआ है।
09:28 AM, 27-Jun-2023
भोपाल में 1250 चौराहा तुलसी नगर के पास जाम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे तक रानी कमलापति स्टेशन और लाल परेड ग्रांउड के आसपास यातायात व्यवस्था परिवर्तित की है। प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे भोपाल पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते कई रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
- सुबह 7 बजे से 12 बजे तक भारी वाहन, व्यावसायिक वाहन एवं अनुमति प्राप्त वाहनों को बागसेवनिया थाने से मानसरोवर तिराहा व बोर्ड ऑफिस चौराहे से बागसेवनिया थाना तिराहा तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोशनपुरा चौराहा से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे और भारत टॉकीज से कंट्रोल रूम तिराहे तक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- मिसरोद की तरफ से आने वाहन बागसेनिया तिराहा से अरविंद विहार कॉलोनी रोड का प्रयोग कर एम्स, आरआरएल, हबीबगंज नाका होकर आवागमन करेंगे।
- रोशनपुरा चौराहा से पोलिटेक्निक, कमला पार्क, रेतघाट, वीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- पॉलिटेक्निक से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पर ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
09:22 AM, 27-Jun-2023
रानी कमलापति स्टेशन पर सभी तैयारियां पूर्ण
पीएम मोदी कुछ ही देर में राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले हैं, जहां से वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्टेशन पर सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। दोनो वंदे भारत ट्रेने प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर खड़ी हैं। पीएम की सुरक्षा के भी व्यापक इतंजाम किए गए हैं। पीएम मोदी इससे पहले रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं। वहीं, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का लोकार्पण भी पीएम मोदी ने ही किया था।