MP Municipal Election Live: मध्य प्रदेश में पहले चरण में 61% प्रतिशत मतदान, बढ़ सकता है मतदान का आंकड़ा
{"_id":"62c4dcc5dd37002a2916aebb","slug":"mp-municipal-corporation-election-live-updates-madhya-pradesh-nagar-nigam-chunav-voting-today-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Municipal Election Live: मध्य प्रदेश में पहले चरण में 61% प्रतिशत मतदान, बढ़ सकता है मतदान का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 06 Jul 2022 09:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 06 Jul 2022 09:51 PM IST
खास बातें
MP Urban Body Election, Nagar Nigam Chunav 2022 Live: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 133 नगरीय निकायों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। पूरे प्रदेश में 50 से 52% के बीच वोटिंग होने की खबरें आ रही हैं। यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:45 PM, 06-Jul-2022
मध्य प्रदेश के 44 जिलों में हुए नगरीय निकायों के पहले चरण में 61 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। निर्वाचन आयोग के पांच बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक आगर मालवा में 88 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। इसी तरह भोपाल में सबसे कम 43.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। औसत 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में जिलों में नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में हुई वोटिंग शामिल है। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
बुधवार को मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 133 नगरीय निकायों के लिए मतदान हुआ। 11 महापौर और दो हजार 808 पार्षद चुनने के लिए 1.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करना था। छुटपुट घटनाओं और भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के टकराव को छोड़ दें तो कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। प्रथम चरण में 44 जिलों में 11 नगर निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषदों में मतदान हुआ। इसके लिए कुल 13 हजार 148 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। प्रथम चरण में 11 नगर पालिक निगमों में कुल 101 महापौर पद के अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। कुल 133 निकायों में दो हजार 850 पार्षद के पद हैं। इनमें से 42 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। दो हजार 808 पदों पर निर्वाचन होना है। इसके लिए 11 हजार 250 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं।
| मध्य प्रदेश | 61.00% |
| श्योपुर | 73.20% |
| मुरैना | 66.10% |
| भिंड | 68% |
| ग्वालियर | 74.80% |
| दतिया | 67.10% |
| शिवपुरी | 72.50% |
| मुरैना | 63.10% |
| अशोक नगर | 75.40% |
| सागर | 62% |
| टीकमगढ़ | 69.60% |
| छतरपुर | 65.30% |
| दमोह | 70.10% |
| पन्ना | 73.10% |
| सतना | 65.60% |
| रीवा | 73.30% |
| सिंगरौली | 51.50% |
| अनूपपुर | 65.10% |
| उमरिया | 72.10% |
| कटनी | 64% |
| जबलपुर | 76.10% |
| बालाघाट | 69.90% |
| सिवनी | 65.10% |
| नरसिंहपुर | 72.30% |
| छिंदवाड़ा | 78% |
| बैतूल | 69.10% |
| हरदा | 73.70% |
| नर्मदापुरम | 71.10% |
| रायसेन | 73.30% |
| विदिशा | 68.50% |
| भोपाल | 43.80% |
| सीहोर | 72.80% |
| राजगढ़ | 73% |
| आगर मालवा | 88.40% |
| शाजापुर | 76.30% |
| देवास | 80.10% |
| खंडवा | 55.50% |
| बुरहानपुर | 70% |
| धार | 75.70% |
| इंदौर | 76% |
| उज्जैन | 76.60% |
| रतलाम | 83.70% |
| मंदसौर | 67.70% |
| नीमच | 70.80% |
| निवाड़ी | 72% |
05:22 PM, 06-Jul-2022
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 50 से 52 प्रतिशत मतदान रहा। यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। कई लोग अब भी मतदान केंद्रों में हैं और उनके मतदान के बाद अंतिम आंकड़ा बढ़ सकता है। ग्वालियर और भोपाल में 40 से 45 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़े का इंतजार है। वैसे, पिछले चुनावों में भी भोपाल और ग्वालियर में 56 से 58 प्रतिशत वोटिंग ही हुई थी। इसके मुकाबले अन्य नगर निगमों में मतदान का प्रतिशत 60 प्रतिशत से अधिक रहा था। यह ट्रेंड इस बार भी जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
05:16 PM, 06-Jul-2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बेटे महाआर्यमान सिंधिया के साथ वोटिंग की।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएमआई शिशु मंदिर में अपने बेटे महाआर्यमान सिंधिया के साथ मतदान किया। मतदान के बाद सिंधिया सीधे दिल्ली रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा कि पूर्ण बहुमत के साथ ग्वालियर में बीजेपी जीत रही है। दिग्विजय सिंह की ओर से उनकी तारीफ पर सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी का स्वागत है। दिग्विजय सिंह जी का मैंने हमेशा स्वागत किया है और मान-सम्मान दिया है।
03:58 PM, 06-Jul-2022
दमोह में पथराव करते पार्टी समर्थक।
- फोटो : सोशल मीडिया
दमोह नगर पालिका के फुटेरा वार्ड नंबर 3 गौरीशंकर वार्ड में मतदान केंद्र नवीन स्कूल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव हो गया। कुछ मतदाताओं को भी चोट आई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण किया। मामला शांत कर मतदान सुचारू रूप से दोबारा शुरू किया गया। मतदान केंद्र के पास पथराव हुआ है। इससे केंद्र के भवन के कांच भी फूटे नजर आ रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस ने मतदान केंद्र पहुंचकर मामले को शांत कराया। अब शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। पुलिस लोगों की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। ताकि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। यहां चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और एक हजार 677 मतदाता है।
03:57 PM, 06-Jul-2022
इंदौर में गुंडागर्दी की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
गुंडागर्दी, मतदाताओं को धमकाने और प्रभावित करने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने प्राप्त शिकायत की त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। वार्ड 58 के कांग्रेस प्रत्याशी अनवर कादरी के खिलाफ गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमकाने की शिकायत प्रशासन को मिली है। इसके चलते कलेक्टर ने एसडीएम प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह की शिकायतें बिचोली क्षेत्र में कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल के खिलाफ भी मिली है। मतदाताओं को प्रभावित करने और कुछ मतदाताओं को वोट डालने से वंचित करने की शिकायत पर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एडीएम अजय देव शर्मा इस मामले की जांच कर रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
03:17 PM, 06-Jul-2022
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में वोट दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
02:00 PM, 06-Jul-2022
इंदौर में विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और उसके साथियों पर बूथ के अंदर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष सुनील सोलंकी के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप है। मामला लोधीपुरा के परसराम स्कूल का बताया जा रहा है। यहां सुनील सोलंकी ने मृत्युंजय नाम के व्यक्ति को फर्जी वोट डालने से रोका, जिस पर गौड़ ओर उसके 20-25 साथियों ने सोलंकी के साथ बूथ में मारपीट शुरू कर दी। सोलंकी ने घटना की सूचना कांग्रेस नेताओं को दी। सोलंकी कांग्रेस नेताओं के साथ थाना छत्रीपुरा रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच चुके हैं।
01:57 PM, 06-Jul-2022
ग्वालियर में दोपहर डेढ़ बजे से तेज बारिश हो रही है। ग्वालियर नगर निगम के साथ ही डबरा नगर पालिका में भी वोटिंग हो रही है। इसके अलावा आंतरी, पिछोर, बिलौआ, भितरवार और मोहना नगर परिषद के लिए भी वोटिंग चल रही है। एक बजे तक ग्वालियर नगर निगम में सिर्फ 31.7% वोटिंग दर्ज हुई। वहीं, अन्य जगहों में सबसे अधिक 77.1% नगर परिषद आंतरी में दर्ज हुई।
01:36 PM, 06-Jul-2022
सतना में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज
सतना के वार्ड क्रमांक नौ में मंगलवार रात महिला मतदाताओं को साड़ी बांटने से संबंधित शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने टीआई कोलगवां को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद थाना कोलगवां में वार्ड क्रमांक नौ की कांग्रेस प्रत्याशी रीना पटनहा एवं पति प्रमोद पटनहा के खिलाफ 171(B),171(E),171(F),188 एवं 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। मतदाता को दी गई एक साड़ी भी जब्त की गई है।
देवास के कन्नौद में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता देवास के कन्नौद में आपस में ही भिड़ गए। किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह लोग आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
01:25 PM, 06-Jul-2022
शिवपुरी के रन्नोद में 11 बजे तक 61.21% मतदान
शिवपुरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण में बुधवार को जिले के तीन नगर परिषद रन्नौद, बदरवास, खनियाधाना में मतदान हो रहा है। रन्नोद नगर परिषद में सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा 61.21% मतदान हुआ है। बदरवास में 11 बजे तक 40.04% और खनियाधाना में 42.53 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों ही नगर परिषदों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम प्रशासन द्वारा किए गए थे।