MP Lok Sabha Election Live: बसपा ने भिंड से देवाशीष को उतारा, पहले चरण की सभी छह सीटों पर थमा प्रचार का शोर
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। जानिए, प्रदेश में आज कौन नेता दौरे पर हैं और क्या चल रहा।
लाइव अपडेट
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण की छह सीटों पर बुधवार शाम 6 बजे प्रचार का शोर थम गया। सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। 48 घंटे पहले प्रचार थम गया है। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बालाघाट के 3 विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही मतदान होना है, अत: इन क्षेत्रों में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे से ही चुनाव प्रचार बंद हो गया था। प्रचार-प्रसार समाप्त होने की समय-सीमा के बाद बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों को जो उस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता नहीं हैं, उन्हें वह क्षेत्र छोड़ना होता है। इस हेतु सघन अभियान चलाया जाता है।
'छिंदवाड़ा मॉडल के नाम पर जनता को दे रहे धोखा'
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौरई के धनोरा में चुनावी आमसभा के दौरान प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चौरई विधानसभा क्षेत्र के डूब प्रभावित इलाके धनोरा में ग्रामीणों को चुनावी आमसभा के दौरान कहा कि कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ के पास 700 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसकी उन्होंने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी है। वहीं, कमलनाथ के पास 1700 करोड़ की संपत्ति है, वह चाहे तो पूरे गांव में हेलीकॉप्टर बांट सकते हैं। लेकिन कमलनाथ झूठा विकास का मॉडल बताकर जनता को 40 सालों से गुमराह कर रहे हैं।
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 17, 2024
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी ॥
लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी ।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी ॥
कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता ।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता ॥
करुना सुख… pic.twitter.com/E5dQLnpCMa
मंगलवार रात सारंगपुर विधानसभा के ग्राम संडावदा में दिग्विजय सिंह जी एक सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी एक युवा ने अचानक मंच पर चढ़कर उनसे माइक मांगा और कहा कि सांसद ने मेरी जमीन हड़प ली, तो लोगों ने कहा, इसी वजह से मां ने आत्महत्या कर ली थी।
दीपक सक्सेना की किरकिरी
छिंदवाड़ा की जनता को धोखा देकर बीजेपी में शामिल हुए नेता दीपक सक्सेना को अमित शाह के रोड शो के दौरान धक्का देकर नीचे उतार दिया गया। पूरे छिंदवाड़ा की जनता ने बीजेपी में जाने वालों का ये अपमान अपनी आंखों से देखा है। दीपक सक्सेना जी, इसी सम्मान के लिए बीजेपी में गये थे?
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश व प्रदेशवासियों को पावन पर्व रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व सीएम ने कहा कि सभी बहनों-भाइयों और भांजे-भाजियों को मामा की राम-राम। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम ही भारत की पहचान हैं। बिना राम के ये देश जाना नहीं जा सकता है। राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं।
रामनवमी का यह पावन अवसर, अभूतपूर्व अवसर है, भावुक करने वाला है, क्योंकि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामलला दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। भगवान श्रीराम आप सभी का मंगल करें और कल्याण करें। क्योंकि रामराज का सपना भी अब साकार हो रहा है। सभी भाई-बहनों को राम-राम।
भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा कटनी व पन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को प्रातः 9ः45 बजे छिंदवाड़ा जिले के चौराहे विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 10ः25 बजे बालाघाट जिले के वारासिवनी विधानसभा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रातः 11ः40 बजे डिंडोरी जिले में स्थानीय कार्यक्रम एवं रोड-शो में शामिल होंगे। डॉ. यादव जबलपुर में शाम चार बजे पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा 17 अप्रैल को कटनी एवं पन्ना प्रवास करेंगे। प्रातः 11 बजे कटनी जिले की मुड़वारा में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे एवं शाम 4ः30 बजे पन्ना जिले के रेपुरा मंडल, मोहन्दरा मंडल एवं सिपरिया मंडल में जनसंपर्क एवं संवाद करेंगे।शाम 4ः30 बजे रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 अप्रैल को विदिशा लोकसभा क्षेत्र के बख्तरा और शाहगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 अप्रैल को छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर लोकसभा के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10:30 बजे छिंदवाड़ा लोकसभा की चौरई विधानसभा के धनोरा में सभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात बालाघाट लोकसभा की वारासिवनी विधानसभा के रामपायली के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:30 बजे रामपायली में जनसभा कर दोपहर 2:10 बजे मंडला लोकसभा के डिंडोरी विधानसभा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं चार बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ. यादव सायं 4.55 बजे जबलपुर से भोपाल रवाना होंगे।