MP Election Live: मप्र में रिकॉर्डतोड़ मतदान; भोपाल में 66 फीसद तो इंदौर में 73 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट
{"_id":"6556bafc018bf83b8901d7f3","slug":"mp-election-2023-voting-live-madhya-pradesh-vidhan-sabha-chunav-polling-on-230-assembly-seats-news-in-hindi-2023-11-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Election Live: मप्र में रिकॉर्डतोड़ मतदान; भोपाल में 66 फीसद तो इंदौर में 73 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Assembly Election Vote Percentage, Results Date News Update: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग हुई। अंतिम आंकड़े तो नहीं आए हैं, पर चुनाव आयोग के एप के अनुसार 76 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है। इससे पहले तीन बजे तक 60.52, एक बजे 45.40 और सुबह 11 बजे तक 28.18 फीसदी वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:58 PM, 17-Nov-2023
भोपाल में सात विधानसभा में 66 प्रतिशत मतदान
- फोटो : अमर उजाला
09:13 PM, 17-Nov-2023
जबलपुर जिले की आठ विधानसभाओं में शाम 6 बजे तक औसतन 72 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान केंट विधानसभा में 63.87 फीसद रहा। सबसे अधिक मतदान पाटन विधानसभा में 78.35 प्रतिशत हुआ। वहीं बुरहानपुर जिले में मतदान का प्रतिशत 77.12 रहा। इंदौर जिले में 73% से अधिक मतदान हुआ है। अंतिम आंकड़े आना शेष हैं। शहडोल जिले में शाम 6 बजे तक 76.45 % मतदान हो चुका था। इसमें जैतपुर में 77.84%, ब्योहारी 72.95%, जयसिंहनगर 77.53% हुआ। जिले में 78.75% महिलाओं ने तो 74.07% पुरुषों ने वोट डाले।
विज्ञापन
08:33 PM, 17-Nov-2023
शहडोल जिले में शाम छह बजे तक 76.45% हुआ मतदान
शहडोल के जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में 77.84 %, ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र में 72.95 % और जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में 77.53 % मतदान किया गया। जबकि जिले में कुल 78.75 % महिला वोटरों ने मतदान किया वहीं, कुल 74.07 % पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।
इसके साथ ही शहडोल जिले के कुछ मतदान केंद्रों में समय समाप्त होने के बाद भी लोगों की कतार मतदान करने के लिए लगी रही। ऐसी ही एक तस्वीर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झींकबिजुरी से सामने आई है। जहां मतदान केंद्र पर लगभग 50 से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए कतार में खड़े रहे।
इसके साथ ही शहडोल जिले के कुछ मतदान केंद्रों में समय समाप्त होने के बाद भी लोगों की कतार मतदान करने के लिए लगी रही। ऐसी ही एक तस्वीर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झींकबिजुरी से सामने आई है। जहां मतदान केंद्र पर लगभग 50 से ज्यादा मतदाता मतदान के लिए कतार में खड़े रहे।
06:59 PM, 17-Nov-2023
युवा मतदाताओं ने जाहिर की अपने पहले मतदान की खुशी
मध्यप्रदेश में अपना वोट डालने आईं मिहिका वर्मा ने मतदान करने के बाद आयरलैंड जाने का टिकट करवाया। यह उनका पहला मतदान था। दरअसल, मिहिका वर्मा आयरलैंड में जॉब करती हैं। वे दीपावाली की छुट्टी पर इंदौर आई थीं। अभी चुनाव के दौरान ही उनका वोटर कार्ड भी बन कर घर आ गया। उन्होंने सोचा कि पहली बार वोटिंग लिस्ट में नाम आना और वोट देने का भी समय है तो उन्होंने आयरलैंड जाने का अपना टिकट मतदान के बाद का करवाया और वोटिंग कर जाने की योजना बनाई।
मिहिका ने बताया कि मुझे वोट देने का उत्साह था और खुशी भी कि मेने वोट दिया। यह मेरा पहला वोट देने का अवसर था। अब मैं आयरलैंड में अपने मित्रों को बता सकती हूं कि मैंने पहली बार वोट दिया और उंगली पर इंक का मार्क बता सकती हूं। यह एक अलग खुशी का पल रहेगा। मिहिका ने अपना पहला वोट सराफा विद्या निकेतन स्थित मतदान केंद्र पर दिया।
मिहिका ने बताया कि मुझे वोट देने का उत्साह था और खुशी भी कि मेने वोट दिया। यह मेरा पहला वोट देने का अवसर था। अब मैं आयरलैंड में अपने मित्रों को बता सकती हूं कि मैंने पहली बार वोट दिया और उंगली पर इंक का मार्क बता सकती हूं। यह एक अलग खुशी का पल रहेगा। मिहिका ने अपना पहला वोट सराफा विद्या निकेतन स्थित मतदान केंद्र पर दिया।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए योजना क्रमांक 74 में एक मतदान केंद्र पर उत्कर्ष, साहिल और आरुषि जो आज पहली बार अपना वोट देने आए थे। इनमें वोटिंग को लेकर गजब उत्साह था। ये तीनों सुबह सात बजकर 20 मिनट पर ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। फिर अपना वोट डालकर मतदान केंद्र पर सेल्फी पॉइंट पर व्यस्त हो गए। बातचीत में उन्होंने बताया कि हमें बहुत प्रसन्नता थी पहली बार वोट देने को लेकर, आज यह भी कार्य कर दिया। अब अगली बार वोट देंगे। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे ये विद्यार्थी हैं।
06:06 PM, 17-Nov-2023
मतदान का समय हुआ समाप्त
मध्यप्रदेश में मतदान का समय समाप्त हो गया है। जो लोग बूथ पर अंदर हैं, सिर्फ अब उन्हें ही वोट डालने दिया जाएगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सीट पर यानी दिमनी विधानसभा में विवाद हुआ। यहां बड़ापुरा गांव के महिला-पुरुष मतदाताओं ने दिमनी थाने का घेराव कर दिया। आरोप लगा कि समाज विशेष के लोगों पर BJP के पक्ष में जबरदस्ती वोट डलवाए गए। साथ ही BJP के पक्ष में वोट न करने पर मारपीट और वोट न डालने देने का भी आरोप लगाया गया। यह घटना पोलिंग बूथ 191 की है। जहां वोट न कर पाने के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए।
06:01 PM, 17-Nov-2023
ऐसी रही मध्यप्रदेश में मतदान की चाल
शाम पांच बजे तक जबलपुर जिले में लगभग 66.24 प्रतिशत मतदान
* पाटन - 71.20 प्रतिशत
* बरगी - 72.46 प्रतिशत
* जबलपुर पूर्व - 53.65 प्रतिशत
* जबलपुर उत्तर - 68.40 प्रतिशत
* जबलपुर केंट - 52.20 प्रतिशत
* जबलपुर पश्चिम - 60.40 प्रतिशत
* पनागर - 72.46 प्रतिशत
* सिहोरा - 75.80 प्रतिशत
शहडोल जिले में पांच बजे तक 75.71% हुआ मतदान
जैतपुर सीट पर 77.76 %, ब्योहारी सीट पर 72.54 % और जयसिंहनगर सीट पर 77.19 % वोट पड़े।
दमोह जिले में कुल 73.83 फीसदी पड़े वोट
* पाटन - 71.20 प्रतिशत
* बरगी - 72.46 प्रतिशत
* जबलपुर पूर्व - 53.65 प्रतिशत
* जबलपुर उत्तर - 68.40 प्रतिशत
* जबलपुर केंट - 52.20 प्रतिशत
* जबलपुर पश्चिम - 60.40 प्रतिशत
* पनागर - 72.46 प्रतिशत
* सिहोरा - 75.80 प्रतिशत
शहडोल जिले में पांच बजे तक 75.71% हुआ मतदान
जैतपुर सीट पर 77.76 %, ब्योहारी सीट पर 72.54 % और जयसिंहनगर सीट पर 77.19 % वोट पड़े।
दमोह जिले में कुल 73.83 फीसदी पड़े वोट
- जबेरा सीट पर 78.50%
- दमोह सीट पर 70.98%
- पथरिया सीट पर 72.61%
- हटा सीट पर 73.31%
सीहोर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर हुआ 71.57% कुल मतदान
- सीहोर सीट पर 70.20%
- आष्टा सीट पर 72.06%
- इछावर सीट पर 72.66%
- बुधनी सीट पर 71.28%

विज्ञापन
विज्ञापन
05:55 PM, 17-Nov-2023
शाम पांच बजे तक प्रदेश के आगर मालवा में 82%, नीमच में 81.19%, सिवनी में 80.39%, शाजापुर में 80.95%, राजगढ़ में 80.34%, रतलाम में 80.02% अलीराजपुर में 56.24%, भिंड में 58.41%, भोपाल में 59.19% और मुरैना में 64.76%, दिमनी में 64.22% तथा अम्बाह सीट में 58.68% मतदान हुआ।
05:52 PM, 17-Nov-2023
शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग
मध्य प्रदेश में शाम पांच बजे तक 71.16% लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सबसे ज्यादा वोटिंग आगर मालवा जिले में हुई। यहां शाम पांच बजे तक 82 फीसदी वोटिंग रिकॉर्ड की गई।
05:47 PM, 17-Nov-2023
05:28 PM, 17-Nov-2023
दमोह में 80 वर्षीय सियारानी आदिवासी ने वोट डालने के लिए तय किया छह किमी का सफर
विधानसभा चुनाव के दिन दमोह जिले की हटा विधानसभा के आदिवासी अंचल घोघरा से मतदान के प्रति जागरूकता की अच्छी तस्वीर सामने आई। यहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सियारानी आदिवासी ने मतदान करने के लिए करीब छह किलोमीटर का पैदल सफर तय किया। भूरखेड़ा गांव निवासी यह बुजुर्ग महिला गांव से घोघरा गांव के मतदान केंद्र पहुंची और मतदान के बाद पैदल वापस लौटी। इस तरह महिला ने आने-जाने के दौरान छह किमी का सफर तय किया। मतदान के लिए आते-जाते समय बुजुर्ग महिला को थकान भी हुई तो रास्ते मे बैठते-रुकते वे वापस अपने गांव पहुंचीं।
आदिवासी अंचल में अल सुबह से लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर देखने मिलीं। ग्रामीणों ने तीन से अधिक घंटे तक लाइन में लगकर मतदान किया। मडियादो के मतदान केंद्र 27, 28, 29 व 30 पर लगभग चार हजार मतदाताओं ने मतदान किया।
आदिवासी अंचल में अल सुबह से लंबी कतारें मतदान केंद्रों के बाहर देखने मिलीं। ग्रामीणों ने तीन से अधिक घंटे तक लाइन में लगकर मतदान किया। मडियादो के मतदान केंद्र 27, 28, 29 व 30 पर लगभग चार हजार मतदाताओं ने मतदान किया।