फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: रविवार को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा

Fri, 13 Oct 2023 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 04:18 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: मध्यप्रदेश के इस चुनावी महासमर में भाजपा की ओर से खुद सीएम ने मोर्चा संभाला है। वे अपनी गंगा यात्रा से लौटकर भोपाल के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। आज गोविंदपुरा में वे जनसभा और रोड शो करेंगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Updates Madhya Pradesh VidhanSabha Chunav Schedule Congress BJP Candidates List News
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:32 PM, 13-Oct-2023
                                                 
                

                                                 
                60 नामों पर चर्चा
                                                 
                

                                                 
                प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि आज बैठक में हमने 60 सीटों पर चर्चा की है। हम दोबारा बैठक करेंगे। हम श्राद्ध पक्ष के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेंगे। हम इसी के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हम 15 अक्टूबर को अपनी सूची जारी कर सकें। बता दें कि भाजपा चार सूची जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस की एक भी सूची सामने नहीं आई है। इसे लेकर ही कमलनाथ ने ये बात कही है। हालांकि जिनके नाम तय हैं, पार्टी उनको इशारा दे चुकी है और वे अपनी तैयारियों में लग गए हैं। 
01:25 PM, 13-Oct-2023
नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी दिया त्याग पत्र दिया है। नारायण त्रिपाठी ने कहा अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया है। आगे की रणनीति जल्द बनेगी। उनके इस्तीफा देते ही अब उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बीते कई दिनों से कांग्रेस शीर्ष नेताओं से नजदीकियां बढ़ी है। बताया जा रहा है कि 16 अक्तूबर को फाइनज निर्णय होगा। 

बता दें कि बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। यहां के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। तभी से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं।नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। करीब दो सालों से वो अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। 
विज्ञापन
01:03 PM, 13-Oct-2023
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। - फोटो : सोशल मीडिया
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं समझ नहीं आता, उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय के बयान से ताल्लुक रखते हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे। 

मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं, दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं, पर क्या कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं क्या। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा जी कहते हैं। आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है। 
 
12:42 PM, 13-Oct-2023
शिवराज का पलटवार
गुरुवार को मंडला में प्रियंका गांधी ने जहां मंच से भाजपा पर निशाना साधा तो जवाब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कल जिस तरह से प्रियंका से घोषणाएं करवाई गईं, मैंने वह वीडियो देखा है। कई घोषणाएं कर के वे बैठ गईं। ये बोले एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना ठीक नहीं। इन्होंने पहले भी राहुल बाबा से कहलवा दिया था कि "10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे।" ये जबरदस्ती कहलवा रहे हैं, पढ़ दो पढ़ दो लेना देना थोड़ी है।
11:19 AM, 13-Oct-2023
कमलनाथ ने शनिवार को शिवराज सिंह सरकार पर झूठी घोषणाओं का आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रत्याशियों को थका हारा बताने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को शून्य करार दिया है। कमलनाथ ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है। इसके पहले नाथ गुरुवार को भी ट्वीट कर भाजपा के प्रत्याशी, मंत्रियों पर तंज किया था। 
09:46 AM, 13-Oct-2023
Congress - फोटो : Social Media
दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, पहली सूची जल्द
MP में प्रत्याशी चयन के लिए आज दिल्ली में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर जुटेगा। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी करेगी। नवरात्रि के पहले दिन ये सूची आ सकती है। इसमें 130 से 150 सीटों पर नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 AM, 13-Oct-2023
BJP - फोटो : सोशल मीडिया
भाजपा की अलगी सूची 15 को!
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा अपनी अगली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार रात को भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें अगली सूची के नामों और डैमेज कंट्रोल पर बात की गई। सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। 
07:36 AM, 13-Oct-2023

MP Election 2023 Live: रविवार को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 6 बजे भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा में रोड शो और जनसभा लेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। भोपाल की यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत और पक्की सीट मानी जाती है। कृष्णा गौर यहां से वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले उनके ससुर बाबूलाल गौर यहां से विधायक रहे हैं। वे 8 बार यहां से विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा पिछले 43 सालों से लगातार जीत रही है।

गुरुवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर होते हुए कहा कि कमलनाथ को जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री और सांसद बनाया, उसी प्रदेश को वे बदनाम करते हैं। वे कहते हैं यह बेईमानों का प्रदेश है, यह चौपट प्रदेश है। कहते हैं यह भ्रष्टाचारियों का प्रदेश है। पहले कहते थे भारत महान नहीं बदनाम है। क्या यही कांग्रेस की सोच है..? 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed