फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: चुनाव का शोर थमा, अब घर-घर प्रचार, तीन दिन नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

Thu, 16 Nov 2023 12:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 12:48 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। कल यानी 17 नवंबर को मतदान होगा, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Result Congress vs BJP Rally News in Hindi
एमपी विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:47 PM, 16-Nov-2023
भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह की पत्नी पर एफआईआर दर्ज 
बड़ामलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह की पत्नी पर एफआईआर दर्ज हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम कायन में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह की पत्नी ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कार्तिक स्नान करने वाली कतकारियों को पैसे बांटे थे, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद गुलगंज थाने में FIR दर्ज की गई।
09:55 AM, 16-Nov-2023

MP Election 2023 Live: चुनाव का शोर थमा, अब घर-घर प्रचार, तीन दिन नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे तीन दिसंबर को आएंगे। अब प्रत्याशी घर घर जनसंपर्क कर सकेंगे। अब चुनावी रैली, जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, सभाएं करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ सभाएं की। इससे पहले प्रचार में जबरदस्त चुनावी घमासान देखने को मिला।

भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत कई बड़े नेता चुनाव मैदान में उतरें। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत अन्य नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। साथ ही जनता से कई वादे किए।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed