फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: 3100 में धान 2700 में गेहूं की खरीदी, जानें और क्या है बीजेपी के घोषणा पत्र में

Sat, 11 Nov 2023 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Nov 2023 03:17 PM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी की घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं की गई हैं। राज्य में अभी बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Congress vs BJP Candidates Campaign Updates
बीजेपी का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:14 PM, 11-Nov-2023
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि संकल्प पत्र से पहले सभी को दीपावली की सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ मेनिफोस्टो की महत्वा घटती गई है। क्योंकि राजनीतिक दलों ने घोषणा पत्र के जरिए झूठ बोला है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो घोषणा पत्र को अपना रोडमैप मानती है। उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी का सबसे बड़ा मकसद है गरीब कल्याण।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे। घोषणा पत्र जारी करने से पहले बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में पंच लाइन दी गई है। फिर से भाजपा सरकार, एमपी की यही हुंकार।

क्या है घोषणा पत्र की अहम बातें
  • गेहूं 2700 और धान 3100 रुपए क्विंटल खरीदेगी बीजेपी
  • तेंदूपत्ता 4000 प्रति मानक
  • विंध्य एक्सप्रेस, मध्य भारत एक्सप्रेस
  • रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट
  • ग्वालियर और जबलपुर में भी मेट्रो
  • लाड़ली बहनों को पक्के मकान दिए जाएंगे।
  • हर ST ब्लॉक में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
  • गरीब परिवार के बच्चों के लिए 12वीं तक की शिक्षा फ्री।
  • गरीब कल्याण अन्न योजना में चावल-गेहूं-दाल के साथ सरसों तेल, शक्कर देंगे।
  • एमपी में बनाएंगे 13 सांस्कृतिक लोक।
  • 3 लाख करोड़ रुपए आदिवासी कल्याण के लिए।
  • ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने के लिए योजना, 15 लाख महिलाओं को मिलेगा फायदा
  • 450 रुपए में सिलेंडर दिया जाएगा।
किसने क्या कहा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा ने कहा मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश में स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर में रहने वाले लोगों की जन आकाक्षाओं को एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि 52 जिलों में घोषणा पत्र के लिए प्रबुद्ध सम्मेलन किया। अलग-अलग राज्य के घोषणा पत्रों का भी अध्यक्ष किया। ये संकल्प पत्र जनता की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर पूरा किया गया है। वीडी शर्मा ने कहा कि ये कुछ पन्ने नहीं बल्कि वादों को पूरा करने की गारंटी है। 7 लाख लोगों के सुझाव मिले हैं।

कांग्रेस को परंपरा का ज्ञान नहीं है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- कांग्रेस ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नरक चतुर्दशी के दिन बीजेपी अपना घोषणा पत्र क्यों ला रही है? सही मायने में कांग्रेस को हमारे परंपरा का ज्ञान नहीं है। आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16 हजार बहनों को मुक्त कराया था। उन्होंने कहा कि मेरे मन में संतोष का भाव है क्योंकि हमने जो सोचा था और जो कहा था उसे पूरा करने की पूरी कोशिश की है। हमने जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं।

तीन दिंसबर को आएगा रिजल्ट
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। बीजेपी चुनाव के 6 दिन पहले अपने घोषणा पत्र जारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी कई बड़ी घोषणाएं करेगी। बता दें कि 2018 में बीजेपी को एमपी में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कारण राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बन गई थी।
02:11 PM, 11-Nov-2023
वीडी शर्मा ने कहा...
  • सभी 10 संभागों में सम्मेलन हुए
  • जन भावनाओं को एकत्रित किया
  • अलग-अलग राज्यों के घोषणा पत्रों का अध्ययन किया
  • समाज के जुझाव लिए गए 
  • सभी वर्गों से आए सुझाव में बाद तकनीकी तौर पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है
  • संकल्प पत्र मात्र कुछ पन्ने का नहीं, जनता का भरोसा है
  • उन बातों का संकल्प पूरा करने की जिम्मेदारी हमारी है
  • सुझाव पेंशन यात्राओं से भी सुझाव मिले
  • सात लाख से अधिक सुझाव एकत्रित किए
  • प्रबुद्ध जनों के सम्मेलनों में भी 50 हजार संकल्प मिले
  • संकल्प पत्र समिति ने सभी 52 जिलों सुझाव लिए गए हैं
  • मोदी की गारंटी याने गारंटी पूरी होने की गारंटी
  • बीते 20 साल से जनता ने हमारा साथ दिया है
विज्ञापन
01:15 PM, 11-Nov-2023
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र थोड़ी देर में जारी होने वाला है। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने जो कहा सो किया, एक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है, संकल्प पत्र। उन्होंने कहा कि अभी हमने इस कार्यकाल में संकल्प पत्र के अतिरिक्त भी लाडली बहना जैसी योजना, सीखो कमाओ योजना भी अतिरिक्त रूप से बनाई।

सीएम शिवराज ने कहा कि आज जो संकल्प पत्र आएगा वो मध्यप्रदेश को विकास और समृद्धि के पथ पर और आगे ले जाने का हमारा विजन है। इंफ्रास्ट्रक्चर हो, निवेश हो, विकास हो, रोजगार हो, टूरिज्म, ग्रामीण और शहरी विकास हो या समाज के हर वर्ग का कल्याण हो, किसान हो गरीब हो, माताएं बहनें, बेटी बेटा या कमजोर वर्ग हो सबके कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक विजन जो भारतीय जनता पार्टी का है, वो विजन आज हम प्रस्तुत करेंगे और फिर उसको पूरा करने के लिए जुट जाएंगे। पहले जो वादे किए वो पूरे किए और जो हम कह रहे हैं वो पूरे करेंगे क्योंकि हम ही हैं जो कहते हैं वो करते हैं।
11:52 AM, 11-Nov-2023
चार विधानसभा सीटों के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में
मध्यप्रदेश की सबसे बहुचर्चित एवं हाईप्रोफाइल माने जाने वाली बुधनी विधानसभा की सीट एक बार फिर से चर्चाओं में है। इसका कारण ये है कि सीहोर जिले में आने वाली बुधनी विधानसभा से मुख्यमंत्री के भाग्य का निर्धारण होगा। जिले में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच देखा जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से सीहोर जिला भाजपा का अभेद किला बना हुआ है। ऐसे में पहली बार कांग्रेस पूरी ताकत व एकजुटता दिखाकर इस किले को भेदने की तैयारी में दिख रही है।

वैसे जिले की चार सीटों के लिए 39 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं।  हाई प्रोफाइल बुधनी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से लगातार 5वीं बार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ही भाजपा के प्रत्याशी हैं तो वहीं उनके सामने कांग्रेस, सपा, गोंगपा सहित अन्य दल एवं निर्दलीय 11 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही है। कांग्रेस पार्टी ने यहां से अपना प्रत्याशी प्रख्यात अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा 'हनुमानजी' को बनाया है।

इसके अलावा बुधनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने स्वामी वैराग्यानंद (मिर्ची बाबा) को टिकट देकर मैदान में उतारा है। बुधनी विधानसभा के चुनावी मैदान में अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने 11 प्रत्याशी सामने हैं। जिले की बात करें तो बुधनी विधानसभा में सबसे अधिक 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।     
11:47 AM, 11-Nov-2023
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
कुछ इस प्रकार रहेगा शाह का कार्यक्रम 
कार्यक्रम 1
जनसभा - मनावर विधानसभा
समय: दोपहर 12:00 बजे 
स्थान: मनावर

कार्यक्रम 2
रथ सभा - (मनावर विधानसभा)
समय: दोपहर 01:30 बजे
स्थान: लुन्हेरा

कार्यक्रम 3
रथ सभा - (गंधवानी विधानसभा)
समय: दोपहर 2:00 बजे
स्थान: अवल्दा

कार्यक्रम 4
जनसभा - बदनावर विधानसभा
समय: दोपहर 03:00 बजे
स्थान: मंडी, बदनावर

कार्यक्रम 5
जनसभा - धार विधानसभा
समय: शाम 05:00 बजे
स्थान: किला मैदान 

कार्यक्रम 6
जनसभा - देपालपुर विधानसभा
समय: शाम 06:30 बजे
स्थान: बेटमा
11:39 AM, 11-Nov-2023

MP Election 2023 Live: 3100 में धान 2700 में गेहूं की खरीदी, जानें और क्या है बीजेपी के घोषणा पत्र में

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मनावर, बदनावर और धार में आमसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गया है। शुक्रवार को बदनावर में सभा स्थल कृषि उपज मंडी में पुलिस-प्रशासन ने सभा स्थल का मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आईजी, कलेक्टर, एसपी आदि ने सभा स्थल का मुआयना किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह प्रातः 11:35 से इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12:20 बजे मनावर पहुंचेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से लुन्हेरा व गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के अवल्दा में रथ सभा लेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed