फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, सपा ने 22 प्रत्याशियों की घोषणा की

Thu, 19 Oct 2023 11:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:55 AM IST
खास बातें

MP Vidhan Sabha Chunav 2023 News in Hindi: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपनी दूसरी सूची जारी कर सकती है। दूसरी सूची में 50 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की उम्मीद है जताई जा रही है।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav Schedule Bjp Congress Candidate List News in Hindi
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:55 AM, 19-Oct-2023

कांग्रेस की पहली सूची के बाद विद्रोह ने बढ़ाई चिंता

कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन 144 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, लेकिन इसके बाद विरोध और बगावत शुरू हो गई है। इस बीच, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का द्वंद्व भी सामने आ गया। प्रदेश कांग्रेस के टिकट को लेकर नरयावली, उज्जैन ग्रामीण, शिवपुरी, दतिया, सिंगरौली और बुदनी के कार्यकर्ता नाराज हैं। यहां टिकट कटने से कई नेताओं ने दूसरी पार्टी ज्वाइन कर ली है। वहीं, कुछ ने पार्टी को दोबारा विचार करने के लिए समय दिया है। इस बीच चर्चा है कि शिवपुरी, पिछोर, दतिया सीट पर पार्टी प्रत्याशियों को लेकर दोबारा विचार कर सकती है। 
11:02 AM, 19-Oct-2023

सपा ने 22 प्रत्याशियों की दूसरी सूची की जारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल जिले की तीन नरेला, मध्य और हुजूर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। नरेला विधानसभा सीट पर शमसुल हसन, मध्य पर शमा तनवीर और हुजूर में राहुल मारण (रावत) को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा मुरैना जिले की सबलगढ़ सीट पर लाल सिंह राठौर, जौरा सीट पर रीना कुशवाहा, सुमावली सीट पर मंजू सोलंकी, दिमनी सीट पर रामनारायण सकवार को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
10:30 AM, 19-Oct-2023

MP Election 2023 Live: आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी सूची, सपा ने 22 प्रत्याशियों की घोषणा की

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची गुरुवार को आ सकती है। बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि, बची हुई सभी 86 सीटों पर नाम फाइनल कर लिए गए हैं, लेकिन दूसरी सूची में 50 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है। अन्य 36 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कुछ दिन बाद होगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed