फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Election 2023 Live: जबलपुर भाजपा कार्यालय में चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ झूमाझटकी

Sat, 21 Oct 2023 03:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Oct 2023 03:08 PM IST
खास बातें

BJP Candidates List 2023 MP Election Live News in Hindi: भाजपा की पांचवीं लिस्ट आज आने वाली है। इस सूची में सभी 92 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live: BJP to Release Fifth List of Candidates for Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav
नरेंद्र सिंह तोमर पत्रकार वार्ता करते हुए। - फोटो : Amar Ujala Digital

लाइव अपडेट

08:16 PM, 21-Oct-2023
जबलपुर के बीजेपी कार्यालय में उस वक्त हंगामा मच गया, जब विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ता केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ झूमाझटकी कर दी। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों ने भूपेंद्र यादव के गनर के साथ भी मारपीट करते हुए पिस्टल छीनने की कोशिश की।
05:07 PM, 21-Oct-2023
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 92 सीटों के लिए प्रत्याशियों के लिए नाम का एलान किया है। इस बार BJP ने पूर्व मंत्री माया सिंह और वर्तमान मंत्री उषा ठाकुर को टिकट दिया है। वहीं, इंदौर-3 विधानसभा सीट से कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया है।

BJP ने पांच लिस्ट जारी कर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम क्लियर कर दिए हैं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। इसके बाद दूसरी लिस्ट में भी 39, तीसरी लिस्ट में एक और फिर चौथी लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। अब 92 सीटों पर नाम सामने आने के बाद कुल 228 सीटों के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है, अभी दो सीटों के लिए प्रत्याशी होल्ड पर हैं।
विज्ञापन
02:39 PM, 21-Oct-2023
25 को नितिन गडकरी और 26 को राजनाथ सिंह आएंगे
25 अक्टूबर को गडकरी और 26 अक्टूबर को राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान जनसभा के साथ रोड शो निकाला जाएगा। नितिन गडकरी 25 अक्टूबर को नरसिंहपुर आएंगे। वहां प्रहलाद पटेल के नामांकन में शामिल होंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को राजनाथ सिंह इंदौर आएंगे। राजनाथ सिंह का इंदौर में रोड शो होगा। वहां वो कैलाश विजयवर्गी के नामांकन में शामिल होंगे।
02:07 PM, 21-Oct-2023
दिल्ली में बैठक में चर्चा के बाद नरेंद्र सिंह तोमर का पत्रकारों से वार्ता में बताया कि बैठक में सभी 94वें नामों पर चर्चा पूरी कर ली गई है। जल्द ही पांचवीं लिस्ट जारी कर दी जाएगी। वहीं, मध्य प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी सबसे बड़ा दल है। काम प्रक्रिया के तहत होता है। संगठन के बड़े चेहरे आएंगे प्रचार करेंगे और नामांकन भरवाने भी जाएंगे। वहीं, सीट होल्ड करने के सवाल पर नरेंद्र सिंह तोमर मौन साध गए।
01:42 PM, 21-Oct-2023
सपा ने भी दो उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की
समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवार उतर दिए हैं। सपा की ये तीसरी सूची गुरुवार रात को जारी की। सपा  अब तक अपने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
01:10 PM, 21-Oct-2023
 विरोध पर की जाएगी सख्ती
बताया जा रहा है कि इस बैठक में होने वाले निर्णय को लेकर पार्टी काफी सख्त है। बैठक में तय हुआ है कि टिकट का विरोध करने पर सख्ती से काम लिया जाएगा। उस पर अनुशासन का डंडा चलाया जाएगा। उन पर पार्टी कार्रवाई करेगी। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:38 PM, 21-Oct-2023
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
भाजपा की पांचवीं लिस्ट 92 प्रत्याशी घोषित होने हैं। लिस्ट में इन चेहरों के टिकट लगभग तय हैं। दिल्ली की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग चुकी है। 94 में से 67 सीट पर हैं वर्तमान विधायक, नौ मंत्री भी शामिल। 

ये हैं बीजेपी के संभावित नाम...
  • ग्वालियर पूर्व - माया सिंह
  • ग्वालियर दक्षिण - नारायण सिंह कुशवाह
  • भिंड - नरेंद्र सिंह कुशवाह
  • वारासिवनी- प्रदीप जायसवाल
  • देवसर- राजेंद्र मेश्राम
  • बालाघाट- मौसम बिसेन
  • खंडवा- देवेंद्र वर्मा
  • जतारा - हरिशंकर खटीक 
  • पृथ्वीपुर - शिशुपाल यादव
  • त्योंथर- सिद्धार्थ तिवारी
  • पंधाना- छाया मोरे
  • मेहगांव- चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी
  • भांडेर- घनश्याम पिरोनिया
  • पोहरी- प्रहलाद भारती
  • बमोरी - महेंद्र सिंह सिसौदिया 
  • निवाड़ी- विधायक अनिल जैन
  • टीकमगढ़- लक्ष्मी राकेश गिरी
  • बड़वाह - सचिन बिरला
  • मांधाता - विधायक नारायण पटेल
  • शिवपुरी - कोई नया चौकाने वाला चेहरा

इनमें से कोई एक को मिलेगा
  • अशोकनगर - विधायक जजपाल सिंह जज्जी, लडडूराम कोरी
  • मुंगावली - केपी यादव, बृजेंद्र सिंह यादव 
  • सिमरिया - संजय द्विवेदी, वर्तमान विधायक केपी त्रिपाठी
  • धौहनी - विधायक कुंवर सिंह टेकाम
11:42 AM, 21-Oct-2023
विधायकों के कट सकते हैं टिकट
पांचवीं और सूची में चार से पांच मंत्रियों और करीब 24 विधायकों के टिकट काटने की चर्चा है। इसको लेकर भाजपा ने पहले ही डैमेज कंट्रोल करने की प्लानिंग तय कर रखी है।
11:13 AM, 21-Oct-2023
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे। 
10:39 AM, 21-Oct-2023
चौथी सूची में 25 मंत्रियों को टिकट
चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया। अब बची 94 सीटों में 9 मंत्री समेत 67 विधायक और 27 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed